LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 30 अप्रैल 2024: पहले चरण में 66.14% तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान,क्या अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत?, वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

Shashank Shekhar MishraUpdated Apr 30, 2024, 23:05 IST

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 30 अप्रैल 2024: पहले चरण में 66.14% तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान,क्या अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत?, वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 30 अप्रैल 2024: पहले चरण में 66.14% तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान,क्या अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत?, वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 30 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल खड़ा किया है। ऐसे में ये सवाल उठने लाजमी हैं कि क्या हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद अब सीएम केजरीवाल को राहत मिलने वाली है।अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। आज दोपहर बीसीसीआई सचिव जय शाह और चीफ सेलेक्टर के बीच अहमदाबाद में हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में उतरेगी जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। वहीं कांग्रेस ने मंगलवार को पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव को तत्काल प्रभाव से दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अंतरिम अध्यक्ष नियुक्त किया। इसमें यह भी कहा गया कि यादव पंजाब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) प्रभारी के रूप में काम करना जारी रखेंगे। इसके अलावा समान नागरिक संहिता को लेकर गृह मंत्री ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में UCC लाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में पर्सनल लॉ की बात की है जबकि हमने यूसीसी की बात की है। धर्म के आधार पर कानून बनाना ठीक नहीं। आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...

APR 30, 2024 23:03 IST

सत्ता में आने पर कांग्रेस लगाएगी 55% 'विरासत कर', पीएम मोदी का बड़ा आरोप

पीएम मोदी ने तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि अगर कांग्रेस मौजूदा लोकसभा चुनाव में सत्ता में आई तो 55 प्रतिशत विरासत कर (inheritance tax) लगाएगी, पढें पूरी खबर
APR 30, 2024 23:03 IST

वोट जिहाद की अपील पर नप गई सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम

: उत्तर प्रदेश के कायमगंज में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान दिए गए एक विवादास्पद भाषण को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की भतीजी और समाजवादी पार्टी नेता मारिया आलम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, पढें पूरी खबर
APR 30, 2024 21:17 IST

राज बब्बर गुरुग्राम से तो आनंद शर्मा कांगड़ा से लड़ेंगे चुनाव

लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस ने एक और लिस्ट की घोषणा कर दी है, जिसके मुताबिक हिमाचल के कांगड़ा से आनंद शर्मा तो वहीं गुरुग्राम से राज बब्बर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में होंगे, पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 21:16 IST

पहले चरण में 66.14% तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पहले चरण में 66.14% तो दूसरे चरण में 66.71 प्रतिशत मतदान हुआ है, पढें पूरी खबर
APR 30, 2024 19:58 IST

'क्या केवल मुसलमानों के ही बच्चे होते हैं? मेरे पास पांच हैं'

मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी मौजूदा लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने की ओर अग्रसर है और यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में 'मंगलसूत्र और मुसलमानों' का जिक्र कर रहे हैं, पढें पूरी खबर
APR 30, 2024 19:34 IST

Kota Suicide: 'सॉरी पापा, इस बार भी...'कोटा में एक और छात्र फंदे से लटका

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारियों के अहम केंद्र कोटा में एक और छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ,बताते हैं कि वह अपने भांजे के साथ कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था, पढें पूरी खबर
APR 30, 2024 19:13 IST

क्या अरविंद केजरीवाल को मिलेगी जमानत? SC ने लोकसभा चुनाव से पहले गिरफ्तारी के समय पर ED से किया सवाल

सुप्रीम कोर्ट ने आम चुनाव से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय पर ईडी से सवाल किया और उससे जवाब मांगा। इससे पहले अदालत ने बयान दर्ज कराने के लिए सीएम केजरीवाल को ईडी द्वारा बार-बार समन जारी किये जाने के बावजूद ईडी के समक्ष उनके पेश नहीं होने पर सोमवार को सवाल उठाया था, पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 19:13 IST

UP में सपा का वोट जिहाद! सलमान खुर्शीद की भतीजी मारिया आलम की खुलेआम मुस्लिमों से अपील

कायमगंज में इंडिया गठबंधन के घटक सपा के प्रत्याशी नवल किशोर शाक्य के लिए समर्थन मांगते हुए मारिया आलम ने कहा कि बहुत समझदारी से बिना भावुक हुए और खामोशी के साथ मिलकर वोट जिहाद करें क्योंकि वोट जिहाद से ही हम इस संघी सरकार को भगा सकते हैं, पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 18:13 IST

गांधी परिवार के सदस्य को अमेठी से चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर धरना

अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार के रूप में गांधी परिवार के सदस्य के नाम की घोषणा न होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौरीगंज में केंद्रीय कार्यालय में आज से धरना शुरू कर दिया । धरने में कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष योगेन्द्र मिश्रा भी शामिल हैं। कांग्रेस के जिला प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि अब नामांकन के लिए केवल तीन दिन का समय शेष रह गया है, लेकिन अब तक अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है। सिंह ने कहा कि अमेठी में कांग्रेस कार्यकर्ता और अमेठी की जनता गांधी परिवार को चाहती है। उन्होंने कहा, 'हम सब यह चाहते हैं कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें और अमेठी का खोया हुआ सम्मान वापस दिलाएं।' पार्टी कार्यकर्ता हाथों में पर्चे लिये हुये हैं जिनपर लिखा है, 'अमेठी मांगे राहुल गांधी, अमेठी मांगे प्रियंका गांधी।’ कांग्रेस प्रवक्ता ने बताया कि इस धरने में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित पूर्व एवं वर्तमान सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, ब्लॉक कमेटी के पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेस जन, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन, महिला कांग्रेस, सेवा दल के पदाधिकारी शामिल हैं।
APR 30, 2024 18:13 IST

कर्नाटक के हावेरी में भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने रोडशो किया

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को हावेरी लोकसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार बसवराज बोम्मई के समर्थन में यहां बयादागी में एक रोडशो किया। विशेष रूप से डिजाइन किए गए वाहन पर खड़े होकर भाजपा नेता ने सड़क के दोनों ओर व इमारतों पर एकत्र लोगों का अभिवादन किया और हाथ हिलाया। इस दौरान कई लोगों को ‘मोदी, मोदी’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते देखा गया। जब उनका काफिला यहां गुटेम्मा मंदिर से सुभाष सर्कल की तरफ बढ़ा तो लोगों ने पुष्प वर्षा की। नड्डा के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बोम्मई, कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आर अशोक समेत अन्य लोग मौजूद थे।
APR 30, 2024 18:12 IST

रेवंत रेड्डी को समन भेजे जाने की कांग्रेस ने आलोचना की

कांग्रेस ने दिल्ली पुलिस द्वारा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन भेजे जाने की मंगलवार को आलोचना की तथा कहा कि स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए यह कदम ताबूत में एक और कील की तरह है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने सवाल भी किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से डर क्यों लग रहा है? दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर आये केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कथित फर्जी वीडियो के सिलसिले में तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को एक मई को जांच में शामिल होने को कहा है। पुलिस ने रेड्डी समेत कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के पांच सदस्यों को नोटिस भेजा है। रेड्डी ने यह वीडियो सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया था। प्रधानमंत्री मोदी की तेलंगाना में हुई रैली का हवाला देते हुए रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, " प्रधानमंत्री को मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से डर क्यों लग रहा है? तेलंगाना को केंद्र की तरफ से जो धन राशि देने का वादा किया गया था, वह कहां है? क्या भाजपा कभी निज़ामाबाद में राष्ट्रीय हल्दी बोर्ड की स्थापना करेगी?" उन्होंने कहा, " दिल्ली पुलिस द्वारा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को समन भेजा जाना स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए ताबूत में एक और कील की तरह है।" उन्होंने दावा किया कि जब कांग्रेस नेता भाजपा की आलोचना करते हैं तब प्रधानमंत्री पुलिस को उनके पीछे छोड़ देते हैं, लेकिन जब भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के फर्जी वीडियो बनाती और प्रसारित करती है तब दिल्ली पुलिस बिल्कुल शांत रहती है।
APR 30, 2024 18:11 IST

दक्षिण भारत में हमारा प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दावा किया कि इस बार लोकसभा चुनाव में दक्षिण भारत में उसका प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा जहां वह कर्नाटक को छोड़कर अन्य राज्यों में पारंपरिक रूप में कमजोर रही है। केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी ने चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर सरासर झूठ और गलत सूचनाओं के साथ एक अभियान चलाने का आरोप भी लगाया। तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद एवं कांग्रेस उम्मीदवार शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले भाजपा नेता एवं केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनावों की मतगणना के दिन इतिहास रचा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने केरल और तमिलनाडु में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और दक्षिण भारत से उसकी कुल सीटें इस बार 60 के करीब होंगी। इस क्षेत्र में लोकसभा की कुल 131 सीट हैं। भाजपा ने 2019 में कर्नाटक में 25 सीट सहित कुल 29 सीट जीती थीं, जबकि आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में उसका खाता भी नहीं खुल सका था। लोकसभा के लिए चल रहे चुनाव के पहले दो चरणों में केरल और तमिलनाडु में मतदान संपन्न हो चुका है।
APR 30, 2024 18:10 IST

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर ईडी से सुप्रीम कोर्ट ने किया सवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। अदालत ने केजरीवाल की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल खड़ा किया है। ऐसे में ये सवाल उठने लाजमी हैं कि क्या हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद अब सीएम केजरीवाल को राहत मिलने वाली है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 18:09 IST

मनीष सिसोदिया को दिल्ली की अदालत से नहीं मिली जमानत

दिल्ली की अदालत ने आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ ईडी और सीबीआई द्वारा दर्ज मामलों में जमानत की उनकी अर्जी खारिज की। दिल्ली के पू्र्व उप मुख्यमंत्री कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में अधीनस्थ अदालत द्वारा जमानत अर्जी खारिज किए जाने के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 16:29 IST

कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की वापसी, देखें किसका कटा पत्ता

APR 30, 2024 16:05 IST

वर्ल्ड कप के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, देखें पूरा स्क्वाड

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए टीम इंडिया के 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी गई है। आज दोपहर बीसीसीआई सचिव जय शाह और चीफ सेलेक्टर के बीच अहमदाबाद में हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। टीम रोहित शर्मा के नेतृत्व में उतरेगी जबकि हार्दिक पांड्या को उप-कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की वापसी हुई है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 15:34 IST

पंजाब के सीएम ने बताया केजरीवाल के स्वास्थ्य का हाल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार (30 अप्रैल, 2024) को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से जेल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल की तबीयत से जुड़ा अपडेट साझा किया। भगवंत मान ने बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख ने उन्हें लोकसभा चुनाव में विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA के प्रत्याशियों के लिए सक्रियता से प्रचार करने को कहा है। पढ़ें पूरी खबर
APR 30, 2024 15:30 IST

नवीन पटनायक ने हिंजिली विधानसभा सीट से छठी बार नामांकन किया

सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (बीजद) अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए हिंजिली सीट से छठी बार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। यह सीट गंजाम जिले के अंतर्गत आती है। मुख्यमंत्री पटनायक मंत्रियों और करीबी सहयोगी वी के पांडियन समेत पार्टी नेताओं के साथ छत्रपुर में उप-जिलाधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और हिंजिली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। पटनायक 2000 से लगातार पांच बार हिंजिली विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित होते रहे हैं। हिंजिली सीट अस्का लोकसभा क्षेत्र के तहत आती है और इस पर 20 मई को मतदान होगा। हिंजिली के साथ ही पटनायक इस बार बलांगिर जिले में कांटाबांजी विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ेंगे।
APR 30, 2024 15:29 IST

दिल्ली के शाहदरा में चाचा नेहरू अस्पताल को बम की धमकी वाला ईमेल मिला

शाहदरा में स्थित चाचा नेहरू अस्पताल को मंगलवार सुबह बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला। पुलिस ने बताया कि ‘बम डिटेक्शन टीम’, बम निरोधक दस्ता, दिल्ली दमकल सेवा का एक दल और स्थानीय पुलिस तत्काल बच्चों के इस अस्पताल में पहुंची। अस्पताल में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के एक स्टाफ सदस्य को सुबह करीब 10 बजे बम होने की धमकी भरा ईमेल मिला और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि अस्पताल को खाली कराया गया और तलाशी ली गयी। हालांकि, अभी तक कुछ भी बरामद नहीं किया गया है।
APR 30, 2024 14:49 IST

देवेंद्र यादव को बनाया गया दिल्ली कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष

अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे के बाद देवेंद्र यादव को दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। लोकसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के साथ पार्टी के गठबंधन के बीच दिल्ली कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरविंदर सिंह लवली के रविवार को इस्तीफा देने के दो दिन बाद यह फैसला किया गया है। पढ़ें पूरी खबर