आज की ताजा खबर, 3 नवंबर, 2022: गुजरात चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान
गंभीर प्रदूषण के बाद नोएडा में स्कूल बंद करने के आदेश, ऑनलाइन ही होंगी क्लास
गौतमबुद्ध नगर और एनसीआर के तमाम इलाकों में प्रदूषण की गंभीरता को देखते हुए स्कूल अगले आदेश तक बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। अब आने वाले दिनों में छात्रों की पढ़ाई के लिए क्लास ऑनलाइन मोड का उपयोग करते हुए आयोजित की जाएंगी।इमरान खान पर हमला, उनके पैर में लगी गोली
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान गुरुवार (03 नवंबर 2022) को पंजाब प्रांत में वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। पूरी खबर पढ़ेंचीन-पाक के हालिया बयान में जम्मू-कश्मीर के संदर्भ को भारत ने खारिज किया
भारत ने बृहस्पतिवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की बीजिंग यात्रा के दौरान चीन-पाकिस्तान के संयुक्त बयान में जम्मू-कश्मीर के संदर्भों को खारिज कर दिया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि संदर्भ “अवांछित” थे और भारत ने इस तरह के बयानों को लगातार खारिज किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर, लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग हैं और रहेंगे ।शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 69.68 अंक और टूटा
वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के साथ स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और सेंसेक्स 69.68 अंक टूटकर बंद हुआ। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का प्रभाव घरेलू बाजार पर भी पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 69.68 अंक या 0.11 प्रतिशत घटकर 60,836.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 420.95 अंक तक गिर गया था।पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गोली मारी
पाकिस्तान के पीएम पूर्व पीएम और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के अध्यक्ष इमरान खान कथित तौर पर उनके लॉन्ग मार्च कंटेनर के पास गोली लगने से घायल हो गए हैं बताया जा रहा है उनपर निशाना साधकर हमलावर ने गोली चलाई जो उनके पैर पर लगी है, उन्हें अस्पताल ले जाया गया है, इस घटना के बाद से वहां भारी अफरा तफरी मच गई है और इमरान समर्थकों के उग्र होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे वहां पर कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने की आशंका है।मंगलोर हवाई अड्डे का नाम ‘मंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा' किया जायेगा
भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने एक आधिकारिक वैमानिकी सूचना प्रकाशन(एआईपी) अनुपूरक जारी कर कहा है कि एक दिसंबर से ‘मंगलोर’ शहर और इसके हवाई अड्डे का नाम बदलकर ‘मंगलुरु’ कर दिया जाएगा।पंजाब की पराली से दिल्ली में सांस लेना हुआ मुश्किल
पंजाब में पराली जलाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में बना हुआ है। लोगों सांस लेने में परेशानी हो रही है। इस पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने आम आदमी पार्टी की पंजाब और दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण पर मई से लेकर अब तक 14 बैठक हुईं। कमीशन ने लगातार मीटिंग की। दिल्ली में प्रदूषण बीते 2 से 3 दिनों में चिंताजनक स्तर पर पहुंच गया है। जबकि बीते साल की तुलना में राजस्थान, हरियाणा, यूपी में संतोषजनक है। पर पंजाब के हालात बहुत खराब हैं। देश भर के मंत्रियो के सम्मेलन में दिल्ली से कोई नहीं आया। पंजाब से मंत्री आए भी थे पर जबाब संतोषजनक नहीं रहा।छत्तीसगढ़ में पुलिस के जवान ने की आत्महत्या
नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक हवलदार ने अपने सर्विस हथियार से गोली मारकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी।मुंबई हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क विभाग ने 4.97 लाख डॉलर नकद जब्त किये, तीन गिरफ्तार
सीमाशुल्क विभाग ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.1 करोड़ रुपये मूल्य की 4,97,000 डॉलर राशि जब्त की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मस्जिद में कुरान जलाने के आरोप में एक मुस्लिम शख्स गिरफ्तार
यूपी के शाहजहांपुर शहर की एक मस्जिद में कथित रूप से कुरान जलाने के आरोप में पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक मुस्लिम शख्स को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने यहां बताया कि बुधवार शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित फखरे आलम मस्जिद में कुरान का कुछ हिस्सा जला हुआ मिला था। घटना की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान की गई जिसे आज बड़ूजई मुहल्ले से गिरफ्तार कर लिया गया।मुंबई हवाई अड्डे पर सीमाशुल्क विभाग ने 4.97 लाख डॉलर नकद जब्त किये, तीन गिरफ्तार
सीमाशुल्क विभाग ने यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 4.1 करोड़ रुपये मूल्य की 4,97,000 डॉलर राशि जब्त की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुडुचेरी में भारी बारिश
पुडुचेरी में भारी बारिश हुई है। शहर में भारी बारिश के कारण सड़कों पर भारी जलभराव देखा गया। जलभराव के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।झारखंड में बवाल जारी
राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए JMM के कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला। प्रवर्तन निदेशालय ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया है।आईओए के चुनाव 10 दिसंबर को
उच्चतम न्यायालय ने भारतीय ओलंपिक संघ की कार्यकारी समिति के चुनाव के लिये जस्टिस (सेवानिवृत) एल एन राव समिति द्वारा रखी गई नयी तारीख को मंजूरी देते हुए कहा कि चुनाव दस दिसंबर को होंगे।भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने वाले संगठनों को रक्षात्मक होने की जरूरत नहीं: प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों के विरूद्ध कार्रवाई करने वाले संगठनों को ना तो रक्षात्मक होने की और ना ही अपराध बोध में जीने की जरूरत है। यहां विज्ञान भवन में केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह’ के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ‘‘किसी भी कीमत पर’’ भ्रष्टाचारी बचने नहीं चाहिए और उन्हें राजनीतिक व सामाजिक प्रश्रय भी नहीं मिलना चाहिए।गुजरात में दो चरण में चुनाव
गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रहा है। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस और आप के बीच है। पिछली बार बीजेपी को 99 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 77 सीटों पर जीत मिली थी। पिछली बार आप का खाता नहीं खुला था। पढ़ें पूरी खबरमहंगाई के लिए यूएस के कदम से भारत पर असर
अमेरिकी फेड के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने कहा है कि US फेड महंगाई दर को नीचे लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कुछ समय तक पॉलिसी में सख्त रुख बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस के निशाने पर चुनाव आयोग
कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर तंज कसते हुए कहा कि यह निष्पक्ष आयोग है तो बीजेपी ने हार का डर बताया। यहां हम बताएंगे कि कांग्रेस ने क्यों चुनाव आयोग पर निशाना साधा। पढ़ें पूरी खबरतेलंगाना में कांग्रेस ने बीजेपी पर साधा निशाना
क्या कांग्रेस के नेता खुद ब खुद बीजेपी को हमलावर होने का मौका देते हैं। तेलंगाना में इस समय भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी अपने सफर को तय कर रहे हैं। उन्होंने एक बच्चे को कराटे के गुर सिखाए तो कांग्रेस ने उसे बीजेपी की गलत टेक्निक से जोड़ा। पढ़ें पूरी खबरसांसद गौतम गंभीर को समन जारी
याचिकाकर्ताओं ने इस मामले में एक अंग्रेजी अखबार में 7 अक्टूबर, 2022 को छपे एक लेख का भी जिक्र किया है। इस रिपोर्ट में गौतम गंभीर ने कथित तौर पर कहा था कि लाइब्रेरी के निर्माण के लिए उन्होंने किसी प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली है। पढ़ें पूरी खबरविपक्ष को विदेश मंत्री एस जयशंकर की सलाह
विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर ने कहा कि देश के हितों के सामने राजनीति आगे नहीं आनी चाहिए। देश हित ही हर किसी का मूल उद्देश्य होना चाहिए। हमें यह देखना होगा कि राजनीति से देश की सीमाओं पर कितना नकारात्मक असर पड़ता है और इस पर विचार करने की जरूरत है। पढ़ें पूरी खबरदिल्ली की हवा बेहद खराब
दिल्ली का AQI बुधवार सुबह 374 दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 429 पर रहा। सोमवार की शाम चार बजे यह 352 पर था। दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण के लिए पंजाब में जलने वाली पराली को एक बड़ा कारण माना जा रहा है पढ़ें पूरी खबरगुजरात विधानसभा के लिए चुनावी तारीखों का ऐलान आज
गुजरात विधानसभा चुनाव(Gujarat Assembly Elections 2022) की तारीखों का आज चुनाव आयोग(Election Commission of India) ऐलान करेगा। पढ़ें पूरी खबरमहाराष्ट्र के अंधेरी पूर्व में उपचुनाव
महाराष्ट्र में मुंबई के अंधेरी (पूर्वी) विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाला उपचुनाव बीजेपी उम्मीदवार के पिछले महीने मैदान से हटने के बाद महज औपचारिकता भर है। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना धड़े की उम्मीदवार रुतुजा लटके के अब आराम से जीत दर्ज करने की उम्मीद है। उनके खिलाफ छह उम्मीदवार हैं जिनमें से चार निर्दलीय हैंसोरेन के ईडी के सामने पेश होने पर सस्पेंस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी के सामने पेश है। अवैध खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उन्हें ईडी ने समन किया है। लेकिन उनके ईडी के सामने पेश होने पर सस्पेंस कायमयूपी में गोला गोकर्णनाथ सीट पर चुनाव
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर-खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए गुरुवार को मतदान होगा। गोला गोकर्णनाथ सीट छह सितंबर को बीजेपी विधायक अरविंद गिरि के दिल का दौरा पड़ने से हुए निधन के कारण खाली हुई थी।हरियाणा के आदमपुर में चुनाव
हरियाणा के आदमपुर विधानसभा क्षेत्र 5 दशक से भजनलाल परिवार का गढ़ रहा है और वह इसे कायम रखने की कोशिश कर रहा है। भगवा पार्टी उत्तर प्रदेश में गोला गोकर्णनाथ सीट को कायम करने की कोशिश कर रही है7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव
बिहार विधानसभा की दो सीटों-मोकामा और गोपालगंज पर उपचुनाव हो रहा है। दोनों सीटों पर सत्ताधारी महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और विपक्षी दल बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है। मोकामा सीट पर पहले आरजेडी का और गोपालगंज पर बीजेपी का कब्जा था।ना जुर्माने का डर, ना गिरफ्तारी! नए GST सुधारों से कारोबार होगा आसान, PM मोदी ने किया स्वागत
INDIA ब्लॉक के चौथे दिन प्रदर्शन का प्लान तैयार! राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पर सहमति
फारस की खाड़ी और काला सागर में बहा भारतीयों का खून, संघर्ष के दौरान 16 नाविकों की मौत; सरकार ने दी जानकारी
राजघाट में खरगे समेत विपक्षी सांसदों ने महात्मा गांधी को किया नमन, कल फिर एकत्रित होंगे सांसद; नई रणनीति तैयार!
आधी रात दिल्ली की सड़कों पर भी सुरक्षित रहेंगे लोग? सुप्रीम कोर्ट ने पुलिस को दिए सख्त निर्देश
© 2026 Times Horizon Private Limited
