LIVE

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 3 जुलाई 2024: चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, हाथरस सत्संग भगदड़ पर नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला बयान

रवि वैश्यUpdated Jul 3, 2024, 22:59 IST
Follow on Google News
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 3 जुलाई 2024: चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, हाथरस सत्संग भगदड़ पर नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला बयान

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 3 जुलाई 2024: चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा, हाथरस सत्संग भगदड़ पर नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला बयान

ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 3 जुलाई 2024 और बड़ी खबरें: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिया उन्होंने नीट पेपर लीक से लेकर बंगाल में महिला से हुई मारपीट तक पर उन्होंने सदन में अपनी बात रखी वहीं इस दौरान उन्होंने मणिपुर हिंसा (Manipur Violence) पर भी खुलकर बात की वहीं हाथरस भगदड़ हादसे में 121 लोगों की मौत के बाद खुद सीएम योगी आदित्यनाथ हाथरस पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने घटना के सभी पहलुओं पर अधिकारियों से चर्चा की और अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल भी जाना है उधर राज्यसभा की बैठक को बुधवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया। उच्च सदन में राष्ट्रगीत की धुन बजाये जाने के बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने राज्यसभा के 264वें सत्र को अनिश्चित काल के लिए स्थगित करने की घोषणा की वहीं T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी घर लाने वाली टीम 4 जुलाई यानी गुरूवार की को सुबह-सुबह बारबाडोस से आएगी इसे लेकर भारतीयों में जबर्दस्त उत्साह है और देशवासी बेसब्री से टीम इंडिया का इंतजार कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 4 जुलाई की सुबह 11 बजे पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम से मिलेंगे उधर सत्तारूढ़ विधायकों की बुधवार को रांची में होने वाली बैठक में हेमंत सोरेन को एक बार फिर से नेता चुना जाना तय है। हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसका खुलासा चतरा के राजद विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने किया है, पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों के अपडेट्स...

JUL 03, 2024 22:59 IST

सचिन पायलट के विधानसभा इलाके में हेड कॉन्स्टेबल की हत्या

बजरी माफिया ने अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हेड कॉन्स्टेबल की हत्या कर दी। टक्कर मारने के बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर मौके से भाग गया। कुछ घंटे बाद आरोपी को पकड़ लिया गया। घटना टोंक जिले के कोतवाली थाना इलाके की है। कोतवाली में तैनात हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम बैरवा और ड्राइवर जीतराम डायल नंबर 112 वाहन (गश्त वाहन) लेकर मंगलवार शाम को सिंधी श्मशान मोड़ पर खड़े थे। शाम करीब 5.45 बजे बजरी से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी के पास खड़े हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम बैरवा ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोकने का इशारा किया। ड्राइवर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी नहीं और पुलिस जीप के साथ ही हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम को कुचल दिया। इसके बाद ड्राइवर ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। घायल हेड कॉन्स्टेबल खुशीराम को लहूलुहान हालात में सआदत अस्पताल लाया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी राजेश विद्यार्थी और अन्य अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायल हेड कॉन्स्टेबल की स्वास्थ्य की जानकारी ली। हेड कॉन्स्टेबल की हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रेफर किया गया। SMS हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मंगलवार रात करीब 11.30 बजे घायल हेड कॉन्स्टेबल ने दम तोड़ दिया।
JUL 03, 2024 21:57 IST

Hathras Stampede: पाखंडी और ढोंगी है 'बाबा भोले', क्या आश्रम पर चलेगा बुलडोजर?

हाथरस हादसा के बाद ये मांग उठ रही है कि बाबा भोले के आश्रम को ध्वस्त किया जाए। पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह बाबा को पाखंडी और ढोंगी करार दिया है। इसके अलावा ये बात भी सामने आई है कि उसका राजस्थान के दौसा से तार जुड़े हैं। बाबा का आश्रम कुर्क किए जाने की मांग उठने लगी है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 21:18 IST

हाथरस सत्संग भगदड़ पर नारायण साकार हरि उर्फ भोले बाबा का पहला बयान, कहा- मैं तो...

हाथरस सत्संग भगदड़ हादसे में 121 लोगों की मौत के बाद भोले बाबा का पहला बयान सामने आया है, सत्संग में प्रवचन देने वाले नारायण साकार हरि का कहना है-मैं समागम से बहुत पहले ही निकल गया था…पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 21:17 IST

क्या है सिंधु दर्शन पूजा? जो पीएम मोदी के कार्यकाल में बन गई खास

नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में सिंधु दर्शन पूजा खास बन गई है। सोशल मीडिया पर कुछ पुरानी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। क्या आप जानते हैं कि आखिर 'सिंधु दर्शन पूजा' क्या है? इसकी शुरुआत 1997 में हुई थी, जिसके बाद से मोदी ने कई बार सिंधु दर्शन यात्रा में भाग लिया है, पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 20:54 IST

ज्ञानवापी विवाद पर आया बड़ा अपडेट

काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी से जुड़े विवाद पर बड़ा अपडेट आया है। ज्ञानवापी के वजूखाने का सर्वेक्षण कराने की मांग वाली याचिका पर 9 जुलाई को सुनवाई होगी। इससे पहले वाराणसी के जिला न्यायाधीश वजूखाने के सर्वेक्षण का निर्देश देने के लिए कानून में निहित अपने अधिकार क्षेत्र का उपयोग करने में विफल रहे, पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 20:29 IST

Hathras Stampede: भगदड़ के दौरान दम घुटने से हुई थी मौतें

हाथरस में सत्संग के दौरान भगदड़ मचने से 121 लोगों की मौत हुई। इसके अलावा कई लोग घायल हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने को मौत की वजह बताया गया है, पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 20:28 IST

चंपई सोरेन ने झारखंड के सीएम पद से दिया इस्तीफा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेल से रिहाई के बाद से झारखंड में सियासी हलचल तेज हो गई है इसी क्रम में झारखंड के सीएम हेमंत चंपई इस्तीफा दे दिया है वहीं हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है, पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 17:49 IST

केजरीवाल को नहीं मिली राहत, राउज एवेन्यू कोर्ट ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दर्ज धन शोधन मामले के सिलसिले में केजरीवाल पहले ही न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच 26 जून को सीबीआई ने एक मामले में उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल लगातार जमानत याचिकाएं दाखिल कर रहे हैं, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 17:48 IST

'कोई दोषी नहीं बचेगा', इधर सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका; उधर CM योगी ने दिया ये बड़ा आदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में एक सत्संग में हुई भगदड़ की घटना की न्यायिक जांच कराने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि यह हादसा था या कोई साजिश और अगर साजिश थी तो इसमें किसका हाथ है, जो भी लोग जिम्मेदार हैं उन्हें उनकी सजा दिलाई जाएगी। साथ ही योगी ने एक और बड़ा ऐलान किया है, पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 17:47 IST

उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, टनकपुर-तवाघाट हाईवे पर भूस्खलन

उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। टनकपुर तवाघाट एनएच पर बुधवार को भूस्खलन हुआ। भूस्खलन राउती पुल के पास हुआ है। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 17:27 IST

महाराष्ट्र में जीका वायरस को लेकर अलर्ट, केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

महाराष्ट्र में जीका वायरस (zika virus cases) के कुछ मामले सामने आने के बाद, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को सभी राज्यों को परामर्श जारी कर स्थिति की निरंतर निगरानी बनाये रखने का निर्देश दिया, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 17:26 IST

हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत का कसूरवार कौन?

हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत ने हर किसी को झंकझोर कर रख दिया है। सुप्रीम कोर्ट में घटना की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति की नियुक्त को लेकर याचिका दायर की गई है। वहीं कांड के बाद विश्व हरि बाबा के मैनपुरी आश्रम की सुरक्षा कड़ी की गई है, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 15:44 IST

हाईकोर्ट की चौखट पर अरविंद केजरीवाल

सीएम अरविंद केजरीवाल ने आबकारी नीति ‘घोटाले’ के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में जमानत के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया। जिसके बाद इस मामले में केजरीवाल की जमानत याचिका शुक्रवार को सूचीबद्ध करने पर हाईकोर्ट सहमत हो गया, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 15:38 IST

प्रधानमंत्री मोदी भारतीय क्रिकेट टीम से करेंगे मुलाकात

T20 World Cup 2024 की ट्रॉफी घर लाने वाली टीम 4 जुलाई यानी गुरूवार की को सुबह-सुबह बारबाडोस से आएगी इसे लेकर भारतीयों में जबर्दस्त उत्साह है और देशवासी बेसब्री से टीम इंडिया का इंतजार कर रहे हैं वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 4 जुलाई की सुबह 11 बजे पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम से मिलेंगे, पढ़ें पूरी खबर
JUL 03, 2024 14:29 IST

राज्यसभा में भी PM मोदी के निशाने पर कांग्रेस

राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 10 साल सत्ता में रहने के बाद भी किसी एक सरकार की लगातार फिर से वापसी एक ‘असामान्य’ घटना है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार के आने वाले पांच वर्ष गरीबों के खिलाफ लड़ाई के लिए निर्णायक हैं, पढें पूरी खबर
JUL 03, 2024 11:37 IST

हाथरस भगदड़: विशेष व्यवस्था के तहत हाथरस में रुकेंगी ट्रेन

रेलवे ने उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक सत्संग में शामिल होने के बाद घर लौटने की कोशिश कर रहे करीब 3,000 लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की है। मंगलवार को मची भगदड़ की इस घटना में 121 लोगों की मौत हो गई थी। रेल मंत्रालय ने बताया कि लोगों की भीड़ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सिकंदरा राव स्टेशन से गुजरने वाली कोई भी ट्रेन 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अधिक गति से नहीं चलेगी।
JUL 03, 2024 10:10 IST

तूफान ‘बेरिल' अब जमैका की ओर बढ़ा, कम से कम छह लोगों की मौत

दक्षिण-पूर्वी कैरेबियाई द्वीप समूह में तबाही मचाने के बाद तूफान ‘बेरिल’ अब जमैका की ओर बढ़ रहा है तथा इसके कारण कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी है। राष्ट्रीय तूफान केंद्र के अनुसार, जमैका, ग्रांड केमैन, लिटल केमैन और केमैन ब्राक में तूफान की चेतावनी दी गई है। बेरिल की तीव्रता कम हो रही है लेकिन पूर्वानुमान है कि जब यह तूफान बुधवार तड़के जमैका के पास, बृहस्पतिवार को केमैन द्वीप के पास और शुक्रवार को मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के पास से गुजरेगा तब भी यह शक्तिशाली रहेगा।
JUL 03, 2024 09:31 IST

उत्तराखंड के यमुनोत्री नेशनल हाईवे के पास भूस्खलन, सड़क हुई ब्लॉक

उत्तराखंड के यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के पास डबरकोट में भूस्खलन के कारण सड़क ब्लॉक हो गई है। सड़क साफ करने का काम जारी है, लेकिन लगातार भूस्खलन के कारण सड़क साफ करने में समय लग रहा है।
JUL 03, 2024 07:09 IST

पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के पुणे-सोलापुर राजमार्ग पर चालक के नियंत्रण खो देने के बाद मंगलवार को एक कार दुर्घटना में तेलंगाना के पांच लोगों की दुखद मौत हो गई।
JUL 03, 2024 05:17 IST

मध्य प्रदेश : राहुल गांधी के खिलाफ भाजयुमो, विहिप कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) और विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की हिंदुओं पर की गई कथित विवादास्पद टिप्पणी की निंदा करते हुए मंगलवार को मध्य प्रदेश में प्रदर्शन किया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की युवा शाखा भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ भोपाल में कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय के निकट प्रदर्शन किया।