LIVE29 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ओडिशा के पुरी रथयात्रा भगदड़ मामले में दो अधिकारी निलंबित, डीएम-एसपी का तबादला, कर्नाटक में 'बाइक टैक्सी' पर प्रतिबंध, परेशान सवारियों ने की भूख हड़ताल, पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके
29 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। इस भगदड़ में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की पाकिस्तान की कोशिशों को नई दिल्ली ने शनिवार रात सिरे से खारिज कर दिया। इस हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गये और 24 घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने कहा,हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। मंत्रालय ने कहा कि हम अवमानना योग्य इस बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इसे गैरजरूरी मानते हैं। रविवार की सुबह पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 03:54 बजे (भारतीय मानक समय) 150 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।

29 जून 2025 हिंदी न्यूज़: ओडिशा के पुरी रथयात्रा भगदड़ मामले में दो अधिकारी निलंबित, डीएम-एसपी का तबादला, कर्नाटक में 'बाइक टैक्सी' पर प्रतिबंध, परेशान सवारियों ने की भूख हड़ताल, पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके
29 जून 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। इस भगदड़ में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की पाकिस्तान की कोशिशों को नई दिल्ली ने शनिवार रात सिरे से खारिज कर दिया। इस हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गये और 24 घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने कहा,हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। मंत्रालय ने कहा कि हम अवमानना योग्य इस बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इसे गैरजरूरी मानते हैं। रविवार की सुबह पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 03:54 बजे (भारतीय मानक समय) 150 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
- वजीरिस्तान में हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज
- पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता
- गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत
- अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में की बैठक
- मुंबई हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए यात्री के पास से मिले 16 जिंदा सांप, गिरफ्तार
कर्नाटक में 'बाइक टैक्सी' पर प्रतिबंध, परेशान सवारियों ने की भूख हड़ताल
कर्नाटक में बाइक टैक्सी पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, इससे परेशान सवारियों ने भूख हड़ताल की साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को खुला पत्र भी लिखकर अपनी परेशानी से अवगत कराया है।
इंदौर के बहुचर्चित 'राजा रघुवंशी हत्याकांड' में नया कनेक्शन
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच अब रतलाम तक पहुंच गई है। शिलांग की एसआईटी टीम रतलाम पुलिस के साथ आरोपी शीलोम जेम्स को लेकर रतलाम की मंगलमूर्ति कॉलोनी स्थित एक घर पहुंची थी।
'दो-तीन महीने के अंदर शिवकुमार को मिल सकता है CM बनने का मौका..'
कांग्रेस विधायक एच ए इकबाल का यह बयान ऐसे समय आया है, जब सहकारिता मंत्री के एन राजन्ना ने सितंबर के बाद राज्य में ‘‘क्रांतिकारी’’ राजनीतिक घटनाक्रम का हाल में संकेत दिया था।
अरेंज मैरिज के लिए अमेरिका पहुंची भारतीय युवती 'रहस्यमय' तरीके से लापता
20 जून को अरेंज मैरिज के लिए पहुंचने के कुछ ही दिनों बाद सिमरन नाम की एक 24 वर्षीय भारतीय महिला अमेरिका के न्यू जर्सी में लापता हो गई।
कल्याण बनर्जी बोले- महुआ मोइत्रा 'सबसे अधिक महिला विरोधी'
कल्याण बनर्जी और महुआ मोइत्रा के सार्वजनिक विवाद में शामिल होने के बमुश्किल कुछ समय बाद, तृणमूल कांग्रेस के दो सांसद एक बार फिर कोलकाता लॉ कॉलेज बलात्कार मामले में पूर्व की विवादास्पद टिप्पणी को लेकर एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं।
दुर्लभ मिनरल को लेकर चीन की नापाक चाल
निया को अपनी मुट्टी में करने की चीन की चाहत लगातार बढ़ती जा रही है। इसी के मद्देनजर अब वह दुर्लभ मिनरल को लेकर खेल खेलने लगा है। भारत सहित पूरी दुनिया में इसका असर दिख सकता है। इसे लेकर भारत ने भी अपनी तैयारियों को अंजाम देने शुरू कर दिया है कि ताकि भविष्य भारत को दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
पुरी रथयात्रा भगदड़ : दो अधिकारी निलंबित, डीएम-एसपी का तबादला
ओडिशा के पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास हुई भगदड़ की घटना पर माझी सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। डीसीपी बिष्णु पति और कमांडेंट अजय पाढ़ी को ड्यूटी में लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया गया है। वहीं, पुरी के जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (एसपी) का भी तबादला कर दिया गया है। चंचल राणा को नया जिला कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं, पिनाक मिश्रा को नए एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा, ओडिशा सरकार ने जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को 25 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। इसकी जानकारी रविवार को सीएम मोहन चरण माझी के कार्यालय ने दी।
9 दिन पहले ही पूरे देश में सक्रिय हुआ मानसून
दिल्ली समेत पूरे देश में मानसून ने दस्तक दे दी है। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष मानसून ने अपनी अपेक्षित तिथि से 9 दिन पहले ही दस्तक दे दी है। भारतीय मौसम विभाग का कहना है कि मानसून 29 जून 2025 को पूरे देश में पहुंच चुका है, जबकि अपेक्षित तिथि 8 जुलाई 2025 है।
यहां पढ़ें पूरी खबर इजराइल ने हमास के मास्टरमाइंड हाखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को किया ढेर
इजराइल रक्षा बलों (IDF) ने घोषणा की है कि उन्होंने हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक हाखम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को खत्म कर दिया है। आईडीएफ ने शनिवार देर रात एक पोस्ट में कहा कि इस्सा 7 अक्टूबर 2023 के हमले के मास्टरमाइंडों में से एक था। एक्स पर एक पोस्ट में आईडीएफ ने कहा कि समाप्त: हखाम मुहम्मद इस्सा अल-इस्सा को समाप्त कर दिया गया - हमास की सैन्य शाखा के संस्थापकों में से एक। इस्सा ने हमास के बल निर्माण, प्रशिक्षण का नेतृत्व किया और 7 अक्टूबर के नरसंहार की योजना बनाई। लड़ाकू सहायता के प्रमुख के रूप में उन्होंने इजरायलियों के खिलाफ हवाई और नौसैनिक हमलों को आगे बढ़ाया। आईडीएफ और आईएसए 7 अक्टूबर के नरसंहार में शामिल सभी आतंकवादियों का पता लगाना और उन्हें खत्म करना जारी रखेंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर जैसलमेर : भारत-पाक सीमा के पास मिला युवक और नाबालिग का शव
राजस्थान के जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास एक युवक और नाबालिग लड़की का शव मिला है। जिले के एसपी ने इसकी पुष्टि की है। मौके से एक पाकिस्तानी सिम और आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है। दरअसल, ये दोनों शव जैसलमेर जिले के साधेवाला क्षेत्र में स्थित भारत-पाकिस्तान सीमा के पास मिले हैं। मृतकों में एक 18 वर्षीय युवक और एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की शामिल हैं। शवों की हालत से अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत करीब सात दिन पहले हुई होगी। शव भारत-पाक तारबंदी से 10-12 किलोमीटर भीतर भारतीय क्षेत्र में पाए गए हैं।
घटनास्थल पर एक पाकिस्तानी सिम कार्ड और एक आईडी कार्ड मिलने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। आईडी कार्ड के अनुसार, युवक का नाम रवि कुमार (उम्र 18 वर्ष) है।
मणिपुर में दो उग्रवादी गिरफ्तार
सुरक्षा बलों ने मणिपुर के बिष्णुपुर और तेंगनौपाल जिलों से प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। ये गिरफ्तारियां शनिवार को की गईं। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (ताइबंगनबा) के एक सक्रिय सदस्य को बिष्णुपुर में ओइनम उषाखांगदाबी स्थित उसके आवास से पकड़ा गया, जबकि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के एक सदस्य को भारत-म्यांमा सीमा के पास तेंगनौपाल में पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को इंफाल पूर्व जिले में नगारियान हिल के पास एक अभियान के दौरान एक राइफल, बंदूकें, कारतूस और एक हथगोला समेत हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किया था।
इजराइल-ईरान तनाव के बीच सिंगापुर ने सुरक्षा बढ़ाई
इजराइल और ईरान के बीच हालिया तनाव को देखते हुए सिंगापुर ने अपनी सुरक्षा बढ़ा दी है। चीनी भाषा के दैनिक ‘लियानहे ज़ाओबाओ’ ने सिंगापुर के गृह मंत्री के. शनमुगम के हवाले से कहा, "आप उम्मीद कर सकते हैं कि इस क्षेत्र के लोग, या यहां तक कि चरमपंथी संगठनों के अन्य लोग, इजराइली, अमेरिकी या अन्य पश्चिमी देशों की संपत्तियों के खिलाफ एक मुद्दा बनाना चाहेंगे और मुस्लिम संपत्तियों पर धुर दक्षिणपंथियों की ओर से भी हमले हो सकते हैं।" उन्होंने कहा कि सिंगापुर अलग-अलग परिदृश्यों पर काम कर रहा है क्योंकि आप "कभी भी पूरी तरह से आश्वस्त नहीं हो सकते"। मंत्री ने कहा, सुरक्षा एक संयुक्त जिम्मेदारी है और सरकार 'एसजीसिक्योर' (सिंगापुर सुरक्षा) कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक करने की कोशिश कर रही है।
ओडिशा के पुरी में श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़, कम से कम 3 की मौत, 50 से अधिक घायल
ओडिशा के पुरी में रथ यात्रा के दौरान श्री गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हुआ है। इस भगदड़ में कम से कम 3 लोगों की मौत हो गई है और 50 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ओडिशा के पुरी में रविवार तड़के रथ यात्रा के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो जाने से कम से कम तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
यहां पढ़ें पूरी खबर ट्रम्प के कर, व्यय कटौती विधेयक को सीनेट से मिली मंजूरी
ट्रम्प के कर और व्यय विधेयक को आंतरिक असंतोष और एकीकृत डेमोक्रेटिक विरोध का सामना करते हुए बहुत कम अंतर से आगे बढ़ाया। बता दें, एलन मस्क ने पैकेज की आलोचना की, जबकि व्हाइट हाउस ने जुलाई 4 की समय सीमा से पहले इसके पारित होने का पुरजोर समर्थन किया।
यहां पढ़ें पूरी खबरभ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे इजराइल के PM को मिला अमेरिकी राष्ट्रपति का समर्थन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ चल रहे मुकदमे की निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि यह एक भयानक स्थिति है, जहां इजरायल के प्रधानमंत्री को हमास के साथ समझौते पर बातचीत करने के दौरान अदालत में समय बिताना पड़ रहा है।
यहां पढ़ें पूरी खबर गाजा में इजराइली हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत
गाजा में इजराइल की ओर से किए गए हमलों में कम से कम 72 लोगों की मौत हो गई। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। दक्षिणी शहर खान यूनिस के पास मुवासी में तंबूओं के शिविर पर इजराइली हमले में तीन बच्चे और उनके माता-पिता मारे गए। रिश्तेदारों ने बताया कि उन पर हमला सोते समय हुआ। बच्चों की दादी सुआद अबू तेइमा ने सवाल किया, ‘‘इन बच्चों ने उनका क्या बिगाड़ा था ? उनका क्या दोष है?’’ इजराइल ने यह हमले शुक्रवार देर रात शुरू किए जो शनिवार सुबह तक जारी रहे। इन हमलों में गाजा सिटी के फलस्तीन स्टेडियम के पास 12 लोगों की मौत हो गई। शिफा अस्पताल के कर्मचारियों के अनुसार ,इस स्टेडियम में विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया था। शिफा अस्पताल में ही मृतकों के शव लाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, 20 से ज्यादा शवों को नासिर अस्पताल ले जाया गया। शनिवार अपराह्न पूर्वी गाजा शहर की एक सड़क पर हुए हमले में 11 लोगों की मौत हो गई और उनके शवों को अल-अहली अस्पताल ले जाया गया।
अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं पर चर्चा के लिए उपराज्यपाल सिन्हा ने श्रीनगर में की बैठक
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शनिवार को कहा कि वार्षिक अमरनाथ यात्रा वास्तव में लोगों की यात्रा है क्योंकि जम्मू-कश्मीर का प्रत्येक नागरिक इस पवित्र तीर्थयात्रा का प्रमुख हितधारक है। सिन्हा ने हितधारकों से इस यात्रा को आध्यात्मिकता, एकता और सांप्रदायिक सद्भाव का जीवंत उत्सव बनाने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘श्री अमरनाथ जी यात्रा जम्मू-कश्मीर के गौरवशाली अतीत और इसके उज्ज्वल भविष्य का एक शक्तिशाली प्रतीक है। यह वास्तव में लोगों की यात्रा है। प्रत्येक नागरिक इस पवित्र तीर्थयात्रा का एक प्रमुख हितधारक है, जो समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए गहरा सामाजिक-आर्थिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक महत्व भी रखता है।’’
मुंबई हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए यात्री के पास से मिले 16 जिंदा सांप, गिरफ्तार
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर थाईलैंड से आए एक यात्री का पकड़ा गया है जिसके पास से केन्याई सैंड बोआ और होंडुरन मिल्क स्नेक सहित 16 जीवित सांप मिले हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात को थाईलैंड की राजधानी बैंकाक से मुंबई पहुंचने पर सीमा शुल्क कर्मचारियों ने यात्री को रोक लिया। उन्होंने बताया कि यात्री के सामान में 16 जीवित सांप मिले, जिनमें दो केन्याई सैंड बोआ, पांच राइनोसरस रैट स्नेक, तीन अल्बिनो स्नेक, दो होंडुरन मिल्क स्नेक , एक कैलिफोर्निया किंगस्नेक, दो गार्टर स्नेक और एक अल्बिनो रैट स्नेक शामिल थे। अधिकारी ने बताया कि वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो और सीमा शुल्क विभाग वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार सांपों को उनके मूल देश में वापस भेजने के लिए काम कर रहे हैं।
पाकिस्तान में आए भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 5.2 रही तीव्रता
रविवार की सुबह पाकिस्तान में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप 03:54 बजे (भारतीय मानक समय) 150 किलोमीटर की गहराई पर आया। अभी तक किसी तरह के नुकसान की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।
वजीरिस्तान में हमले को लेकर पाकिस्तान के आरोपों को भारत ने किया खारिज
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के वजीरिस्तान इलाके में हुए आत्मघाती हमले के लिए भारत को दोषी ठहराने की पाकिस्तान की कोशिशों को नई दिल्ली ने शनिवार रात सिरे से खारिज कर दिया। इस हमले में कम से कम 13 सुरक्षाकर्मी मारे गये और 24 घायल हो गए। विदेश मंत्रालय ने कहा,हमने पाकिस्तानी सेना का आधिकारिक बयान देखा है, जिसमें 28 जून को वजीरिस्तान में हुए हमले के लिए भारत को दोषी ठहराया गया है। मंत्रालय ने कहा कि हम अवमानना योग्य इस बयान को पूरी तरह से खारिज करते हैं और इसे गैरजरूरी मानते हैं।