LIVE

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना, 'पहलगाम हमले में शामिल थे 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए तीनों आतंकी

Shashank Shekhar MishraUpdated Jul 29, 2025, 23:06 IST

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने में शामिल तीनों आतंकवादी मार गिराए गए हैं। आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी। गृह मंत्री ने कहा कि बैसरन घाटी में सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में ये तीन आतंकी मारे गए। मारा गया आतंकी सुलेमान पहलगाम हमले में शामिल था, इसका सबूत एजेंसियों के पास है। मारे गए दोनों आतंकवादी भी A ग्रेड के थे। ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा जारी रखने के लिए मंगलवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। मानसून सत्र का यह सातवां दिन है। सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। एक सरकारी सूत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को अपना भाषण दे सकते हैं। इस बीच, ऊपरी सदन में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लंबी चर्चा आयोजित करने की योजना है। सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेने वाले मंत्रियों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भी बहस में हस्तक्षेप करने की उम्मीद है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को चर्चा के लिए लगभग दो घंटे का समय दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके लिए बहस की शुरुआत करेंगे। झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है। यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को सबसे बड़ी राहत मिली है। इस मामले पर भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुस्लैयार के कार्यालय ने कहा है कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा को पलट दिया गया है। सना में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मौत की सजा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था। संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा को संबोधित करेंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अपना भाषण दे सकते हैं।

  • यमन में निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द

  • प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को करेंगे संबोधित

  • आप ने बारापुला जांच को लेकर भाजपा नीत दिल्ली सरकार की आलोचना की

  • तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में झूठी शान में आईटी कर्मचारी की हत्या

  • नागपुर में तीन लोगों के हमले में अफगानी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

JUL 29, 2025 16:11 IST

लोकसभा में प्रियंका गांधी ने साधा सरकार पर निशाना,

लोकसभा में मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सवाल किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में आतंकवाद, राष्ट्रीय सुरक्षा और इतिहास की बातें कीं, लेकिन यह नहीं बताया कि पहलगाम में हमला आखिर कैसे हुआ? प्रियंका गांधी ने सेना के शौर्य को नमन करते हुए कहा कि 1948 में पाकिस्तान की पहली घुसपैठ से लेकर अब तक देश की अखंडता को बनाए रखने में हमारी सेना का अभूतपूर्व योगदान रहा है।
JUL 29, 2025 14:56 IST

'ऑपरेशन सिंदूर' क्यों सरकार ने बीच में रोका? अमित शाह ने सदन को बताया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सदन में 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता के पीछे की वजह बताई। लोकसभा को बताया कि आतंकवादियों को जवाब देने के लिए भारत पड़ोसी देश में 100 किलोमीटर अंदर गया। वहां जाकर 9 अड्डों और 100 से अधिक आतंकियों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया। गृह मंत्री ने 'संघर्ष विराम' पर उठते सवालों का भी जवाब दिया। विपक्ष ने सवाल उठाया कि हम अच्छी स्थिति में थे, तो फिर युद्ध क्यों नहीं किया? अमित शाह ने जवाब दिया, "युद्ध के कई परिणाम होते हैं। युद्ध सोच समझकर करना पड़ता है।"
JUL 29, 2025 14:21 IST

डीआरडीओ ने 'प्रलय' मिसाइल का लगातार दो सफल परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा के तट से सटे डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से देश में विकसित की गई 'प्रलय' मिसाइल के दो सफल परीक्षण किए। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से दी गई। रक्षा मंत्री कार्यालय की ओर से एक्स पोस्ट करते हुए लिखा गया, "डीआरडीओ ने 28 और 29 जुलाई को ओडिशा तट से दूर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल के लगातार दो सफल उड़ान परीक्षण किए हैं।
JUL 29, 2025 14:20 IST

मेरठ मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में घायल युवक की मौत, दो डॉक्टर निलंबित

मेरठ के लाला लाजपत राय मेमोरियल (एलएलआरएम) मेडिकल कॉलेज में सड़क दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की कथित तौर पर समय पर इलाज न मिलने के कारण मौत हो गई, जिसके बाद दो चिकित्सकों को निलंबित कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में ड्यूटी के दौरान एक चिकित्सक और एक कर्मचारी को सोते हुए पाया गया, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने दो जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर को निलंबित कर दिया और इस मामले की जांच के लिए दो समितियों का गठन किया। ग्राम प्रधान जग्गी ने बताया कि हसनपुर कला गांव निवासी सुनील (30) रविवार देर रात उस समय हादसे का शिकार हो गया, जब वह सिसौली स्थित एक होटल में खाना खाने जा रहा था। उसे रात करीब साढ़े 12 बजे मेडिकल कॉलेज के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया गया, लेकिन सोमवार सुबह आठ बजे तक उसकी मौत हो गई।
JUL 29, 2025 12:37 IST

राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

ऑपरेशन सिंदूर पर दूसरे दिन चर्चा जारी रखने के लिए मंगलवार सुबह लोकसभा की कार्यवाही शुरू हुई। मानसून सत्र का यह सातवां दिन है। सुबह 11 बजे शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। एक सरकारी सूत्र के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शाम को अपना भाषण दे सकते हैं। इस बीच, ऊपरी सदन में आज ऑपरेशन सिंदूर पर 16 घंटे लंबी चर्चा आयोजित करने की योजना है। सूत्रों के अनुसार, राजनाथ सिंह और एस जयशंकर राज्यसभा में चर्चा में भाग लेने वाले मंत्रियों में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री मोदी के भी बहस में हस्तक्षेप करने की उम्मीद है। सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी कांग्रेस को चर्चा के लिए लगभग दो घंटे का समय दिया गया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके लिए बहस की शुरुआत करेंगे।
JUL 29, 2025 12:28 IST

'पहलगाम हमले में शामिल थे 'ऑपरेशन महादेव' में मारे गए तीनों आतंकी, लोकसभा में अमित शाह का बयान

गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में कहा कि बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में 26 लोगों की हत्या करने में शामिल तीनों आतंकवादी मार गिराए गए हैं। आतंकियों ने लोगों से धर्म पूछकर उनकी हत्या की थी। गृह मंत्री ने कहा कि बैसरन घाटी में सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा चलाए गए संयुक्त अभियान में ये तीन आतंकी मारे गए। मारा गया आतंकी सुलेमान पहलगाम हमले में शामिल था, इसका सबूत एजेंसियों के पास है। मारे गए दोनों आतंकवादी भी A ग्रेड के थे। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 29, 2025 12:23 IST

ऑपरेशन महादेव में मारे गए तीनों आतंकी: अमित शाह

JUL 29, 2025 12:18 IST

मैं इस बर्बर कृत्य की निंदा करता हूं: अमित शाह

JUL 29, 2025 11:04 IST

कर्नाटक: लोकायुक्त ने पांच सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापे मारे

लोकायुक्त के अधिकारियों ने आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति के आरोपों में घिरे पांच सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर मंगलवार को छापे मारे। लोकायुक्त अधिकारियों के अनुसार, ये छापेमारी हासन, चिक्कबल्लापुरा, चित्रदुर्ग और बेंगलुरु में की गईं। जिन अधिकारियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है, उनमें हासन में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) डिविजन के कार्यकारी अभियंता जे. आर. जयन्ना, चिक्कबल्लापुर में ग्रामीण पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कनिष्ठ अभियंता एम. अंजनेय मूर्ति, चित्रदुर्ग के हिरियूर में तालुक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वेंकटेश, बेंगलुरु के शेट्टिहल्ली में वृहद बेंगलुरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) दासरहल्ली उपमंडल के राजस्व अधिकारी एन. वेंकटेश, बेंगलुरु में बेंगलुरु विकास प्राधिकारण (बीडीए) मुख्यालय में सहायक बागवानी निदेशक के. ओम प्रकाश शामिल हैं। शहर में बीबीएमपी के राजस्व अधिकारी वेंकटेश का आलीशान बंगला भी लोकायुक्त के अधिकारियों की जांच के दायर में है।
JUL 29, 2025 10:30 IST

देवघर में बस और ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा, 4 कावंड़ियों समेत 5 की मौत

झारखंड के देवघर में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। जिसमें पांच कांवड़ियों की मौत हो गई और 23 लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि कांवड़ियों को ले जा रही एक बस मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनिया जंगल के पास तड़के करीब साढ़े चार बजे गैस सिलेंडर ले जा रहे एक वाहन से टकरा गई। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 29, 2025 10:08 IST

25 दिन में 3 लाख 83 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने की अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा में अब तक 3.83 लाख से अधिक तीर्थयात्री शामिल हो चुके हैं। इस वार्षिक तीर्थयात्रा के समापन में अब 12 दिन शेष रह गए हैं। इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा में अत्यधिक सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारू वातावरण में हो रही है। श्रद्धालु काफी उत्साहित हैं। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 1,490 श्रद्धालुओं का एक और जत्था जम्मू से दो सुरक्षा काफिलों में कश्मीर के लिए रवाना हुआ। इनमें से, 327 तीर्थयात्रियों को लेकर 16 वाहनों का पहला काफिला सुबह 3.25 बजे बालटाल आधार शिविर के लिए रवाना हुआ, जबकि 1,163 यात्रियों को लेकर 45 वाहनों का दूसरा काफिला सुबह 3.57 बजे पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुआ।
JUL 29, 2025 09:40 IST

बीजिंग में भारी बाढ़ से 30 लोगों की मौत

बीजिंग के नगरपालिका बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने मंगलवार को बताया कि बीजिंग में भारी बारिश के हालिया दौर में 30 लोगों की मौत हो गई है और 80,000 से अधिक लोगों को दूसरी जगह ले जाया गया है। ये मौतें बीजिंग के उत्तरी पर्वतीय जिलों में हुईं, जिनमें से 28 मियुन में और दो यानकिंग में हुईं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, शहर भर में कुल 80,332 लोगों को शिफ्ट किया गया है और सबसे ज्यादा बारिश मियुन में दर्ज की गई, जो 543.4 मिमी तक पहुंच गई। तूफान ने 31 सड़क खंडों को क्षतिग्रस्त कर दिया और 136 गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित कर दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, हाल के दिनों में, उपोष्णकटिबंधीय क्षेत्र के किनारे से आने वाली गर्म, नम हवा के कारण मियुन और बीजिंग के अन्य इलाकों में अत्यधिक और गंभीर मौसम देखा गया है। सोमवार रात तक बीजिंग के नगरपालिका बाढ़ नियंत्रण मुख्यालय ने अपने शहरव्यापी बाढ़ नियंत्रण आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र के उच्चतम स्तर को सक्रिय कर दिया था। बीजिंग में अधिकारियों ने जनता को तेज़ बहाव वाली नदियों से दूर रहने की चेतावनी दी है।
JUL 29, 2025 08:19 IST

हिमाचल में बारिश का कहर, मंडी में भारी वर्षा से 2 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का कहर जारी है। जानकारी के अनुसार, बारिश से अबतक राज्य में 164 लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, मंडी जिले में सोमवार देर रात से लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है । क्षेत्र में रात 11 बजे से लगातार बारिश हो रही है, जिसके परिणामस्वरूप शहर के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। अधिकारियों ने कहा कि मंगलवार तड़के मंडी जिले में भारी बारिश के बाद 2 लोगों की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 29, 2025 07:48 IST

अंडमान निकोबार में आया 6.2 की तीव्रता वाला भूकंप

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मंगलवार को तड़के सुबह 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई में आया था। फिलहाल, किसी तरह के नुकसान या हताहत की कोई खबर नहीं है।
JUL 29, 2025 06:52 IST

नागपुर में तीन लोगों के हमले में अफगानी व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में सड़कों पर कंबल बेचने वाले अफगानिस्तान के एक व्यक्ति पर तीन लोगों ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह घटना रविवार रात यशोधरा नगर पुलिस थाना क्षेत्र के यादव नगर में हुई और पुलिस ने अफगानी नागरिक की पहचान फहीम खान उर्फ ममतूर मरगक के रूप में की है।
JUL 29, 2025 06:52 IST

तमिलनाडु के तिरुनेलवेली में झूठी शान में आईटी कर्मचारी की हत्या

अनुसूचित जाति से ताल्लुक रखने वाले एक आईटी कर्मचारी की एक युवक ने कथित तौर पर अंतरजातीय संबंधों के कारण हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवक (27) चेन्नई की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में इंजीनियर के रूप में कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि रविवार को यहां सिद्धा प्रतिष्ठान के पास आरोपी युवक के नेतृत्व वाले एक हथियारबंद गिरोह ने उसकी हत्या कर दी। संदिग्ध एस सुरजीत को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी के माता-पिता दोनों ही उप निरीक्षक हैं।
JUL 29, 2025 06:51 IST

आप ने बारापुला जांच को लेकर भाजपा नीत दिल्ली सरकार की आलोचना की

दिल्ली सरकार ने सोमवार को बारापुला फेज-3 'एलिवेटेड कॉरिडोर' के निर्माण में कथित अनियमितताओं की सतर्कता जांच का आदेश दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक की अध्यक्षता की, जहां मामले की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा से जांच कराने का निर्णय लिया गया। एक सरकारी बयान में कहा गया है, "परियोजना में अनियमितताओं और ठेकेदार को 175 करोड़ रुपये के भुगतान की जांच भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) से कराई जानी चाहिए।"
JUL 29, 2025 06:51 IST

प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह आज लोकसभा को करेंगे संबोधित

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी है इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा को संबोधित करेंगे जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम को अपना भाषण दे सकते हैं।
JUL 29, 2025 06:51 IST

यमन में निमिषा प्रिया की मौत की सजा रद्द

यमन में हत्या के एक मामले में मौत की सजा का सामना कर रही भारतीय नागरिक निमिषा प्रिया को सबसे बड़ी राहत मिली है। इस मामले पर भारतीय ग्रैंड मुफ्ती कंथापुरम एपी अबूबकर मुस्लैयार के कार्यालय ने कहा है कि निमिषा प्रिया की मौत की सजा को पलट दिया गया है। सना में आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में मौत की सजा को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला किया गया जिसे पहले अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया था।