LIVE28 जनवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ : नीतीश ने ली बिहार सीएम पद की शपथ, Filmfare Awards 2024: omg 2 और जोरम ने जीता बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड, देखें विनर्स की लिस्ट

28 जनवरी 2024 ताजा खबर(Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ : नीतीश ने ली बिहार सीएम पद की शपथ, Filmfare Awards 2024: omg 2 और जोरम ने जीता बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड, देखें विनर्स की लिस्ट
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 28 जनवरी 2024 और बड़ी खबरें: नीतीश कुमार ने रविवार शाम को रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी खेमे से दो डिप्टी सीएम समेत कुल 8 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। इसमें मांझी खेमे के विधायक और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी शामिल हैं इससे पहले नीतीश कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था, नीतीश की राजनीतिक छवि को लेकर कहा जाता है कि वो बिन पेंदी के लोटा हैं। एक बार फिर उन्होंने लालू यादव और कांग्रेस से पीछा छुड़ा लिया और भाजपा को गले लगा लिया उधर नीतीश कुमार के रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने उनकी तुलना गिरगिट से की और कहा कि राज्य के लोग इस विश्वासघात के लिए उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे। बता दें, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल राजेन्द्र वी आर्लेकर को रविवार सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया वहीं 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। इवेंट में कार्तिक आर्यन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। इस इवेंट को आयुष्मा खुराना, करण जौहर मिलकर होस्ट कर रहे हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन गुजरात में हो रहा है उधर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को धन शोधन मामले में जांच में शामिल होने के लिए नया समन जारी करने के बीच वह शनिवार को अचानक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। उनकी अचानक यात्रा को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। उनकी दिल्ली यात्रा उस पृष्ठभूमि में हुई जब ईडी ने उनसे पूछा था कि क्या वह 29 जनवरी या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए उपलब्ध होंगे। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 जनवरी (रविवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
Maldives Viral Video: मालदीव की संसद में आपस में भिड़ गए सांसद
मालदीव की संसद (Maldives Parliament) में मारपीट और शोर शराबा सामने आया है बताते हैं कि मालदीव की संसद में रविवार को मुइज्जू मंत्रिमंडल के लिए वोटिंग होनी थी। लेकिन विपक्षी दल एमडीपी ने साफ कह दिया कि वह चार मंत्रियों की मंजूरी रोक देगी और इस बात के विरोध में मालदीव में सत्ताधारी दल विरोध में उतर गया,
Maldives Viral VideoFilmfare Awards 2024: omg 2 और जोरम ने जीता बेस्ट स्टोरी का अवॉर्ड, देखें विनर्स की लिस्ट
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी हैं। इवेंट में कार्तिक आर्यन, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, सारा अली खान, आयुष्मान खुराना, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के कई कलाकार शामिल हुए। इस इवेंट को आयुष्मा खुराना, करण जौहर मिलकर होस्ट कर रहे हैं। ये अवॉर्ड फंक्शन गुजरात में हो रहा है। स्टार्स के लिए ये किसी मेगा इवेंट से कम नहीं है। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के विनर्स की लिस्ट धीरे-धीरे सामने आ रही हैं,
Filmfare Awards 2024Ayodhya Ram Mandir: 6 दिन में 15 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए श्रीरामलला के दर्शन
श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामनगरी में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जत्था अनवरत देखा जा सकता है। प्राण प्रतिष्ठा से लेकर अब तक छह दिनों में 15 लाख से अधिक रामभक्तों ने नव्य-भव्य मंदिर में दर्शन-पूजन कर किया है वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशानिर्देश पर गठित उच्चस्तरीय कमेटी की देखरेख में श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ दर्शन-पूजन की व्यवस्था उपलब्ध कराई जा रही है,
Ayodhya Ram Mandir69th Filmfare Awards 2024: रेड कारपेट पर दिखा सेलेब्स का जलवा, होस्ट करण जौहर दिखे उत्साहित
69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। पहली बार फिल्मफेयर अवॉर्ड्स दो दिन तक होगा। इस बार फिल्मफेयर गुजरात में हो रहा है। 28 जनवरी को फिल्मफेयर का मेन अवॉर्ड फंक्शन है। आज फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की प्रीमियर नाइट है जिसे अपारशक्ति खुराना और करिश्मा तन्ना होस्ट करेंगे। फिल्मफेयर के प्रीमियर के लिए रणबीर कपूर,सारा अली खान, करण जौहर, आयुष्मान खुराना समेत सभी स्टार्स पहुंच चुके हैं,
Filmfare Awards 2024Bihar Politics: 'जेडी (यू) 2024 में खत्म हो जाएगी'
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के भाजपा के साथ फिर से जुड़ने के कदम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि जनता दल यूनाइटेड '2024 में समाप्त हो जाएगा', यादव की यह टिप्पणी जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और भाजपा के समर्थन पत्र के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आई है,
Bihar Politics UpdateNitish Kumar CM Oath: रिकॉर्ड 9वीं बार नीतीश ने ली बिहार सीएम पद की शपथ
नीतीश कुमार ने रविवार शाम को रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी खेमे से दो डिप्टी सीएम समेत कुल 8 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। इसमें मांझी खेमे के विधायक और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी शामिल हैं,
Nitish Kumar CM OathRahul Gandhi Duplicate: हिमंत सरमा बोले- राहुल गांधी के डुप्लीकेट का पता बताएंगे
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बॉडी डबल का नाम और पता साझा करेंगे। सरमा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा बॉडी डबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था,
Rahul Gandhi DuplicateBihar Political Crisis: 'कांग्रेस चोरी करना चाहती थी...' : जदयू के केसी त्यागी का बड़ा बयान
नीतीश कुमार के बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद, सत्तारूढ़ महागठबंधन और इंडिया गठबंधन से उनके बाहर निकलने की अफवाहों की पुष्टि करते हुए, जदयू के केसी त्यागी ने रविवार को कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह विपक्षी गठबंधन के नेतृत्व की कमान चुराने और हथियाने के लिए है। देश भर से 28 विपक्षी ताकतों को एक साथ लाने वाले ब्लॉक की स्थापना आगामी लोकसभा चुनावों में केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को हराने के सामान्य उद्देश्य पर की गई थी,
कांग्रेस चोरी करना चाहती थीआखिर नीतीश कुमार ने मार ही ली पलटी, अब कितना बदलेगा लोकसभा चुनाव?
भारत की राजनीति में सबसे अधिक बार पलटी मारने का इतिहास लिखा जाएगा, तो शायद नीतीश कुमार का नाम अव्वल दर्जे पर दर्ज होगा। नीतीश की राजनीतिक छवि को लेकर कहा जाता है कि वो बिन पेंदी के लोटा हैं। एक बार फिर उन्होंने लालू यादव और कांग्रेस से पीछा छुड़ा लिया और भाजपा को गले लगा लिया। विपक्षी गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस 'INDIA' की नींव रखने वाले नीतीश ने खुद ही कन्नी काट ली है,
पढ़ें पूरी खबर ईरान ने अंतरिक्ष में तीन उपग्रहों का प्रक्षेपण किया
ईरान ने रविवार को कहा कि उसने अंतरिक्ष में तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक प्रक्षेपित किया है। वहीं, पश्चिमी देशों ने ईरान के इस हालिया कार्यक्रम की आलोचना की और आशंका जताई कि इससे ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों में और इजाफा होगा।
नीतीश की कैबिनेट में शामिल होंगे 8 मंत्री
नीतीश कुमार शाम 5 बजे शपथ लेंगे। उनके साथ 8 विधायक भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
नीतीश ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। माना जा रहा है नीतीश कुमार आज दो उपमुख्यमंत्री के साथ शपथ ले सकते हैं।
सम्राट चौधरी चुने गए बिहार BJP विधायक दल के नेता
बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा ने भी अपने पत्ते खोल दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी ने जदयू को समर्थन देने का औपचारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी की ओर से डिप्टी सीएम पद के चेहरे भी तय कर दिए गए हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी विदेश तावड़े ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से भजापा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को पार्टी के विधायक दल का नेता चुना गया है। वहीं, नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है।
बिहार में 1.5 से थी जंगलराज की स्थिति- गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, 1.5 साल से बिहार पशोपेश में था। यहां जंगलराज 2.0 की स्थिति आ गई थी। अगर तेजस्वी की ताजपोशी हो जाती तो बड़ी कठनाई होती, मैं बिहारवासियों से इतना ही कहूंगा कि भारतीय जनता पार्टी 2005 तक जंगलराज के खिलाफ लड़ते रहे। हम कुर्बानी देते रहे, हमने उस समय भी अपने संगठन के बलबूते पर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाया कि बिहार को जंगलराज से मुक्ति मिले। मुझे डर लग रहा था कि जिस तरह से लालू यादव का प्रेशर नीतीश कुमार पर पड़ रहा था, तेजस्वी के लिए।
मन की बात को संबोधित कर रहे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री मोदी अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात को संबोधित कर रहे हैं। बता दें, हर महीने के अंंतिम रविवार को इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।
नीतीश कुमार ने इस्तीफा दिया
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।
राजभवन पहुंचे नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजभवन पहुंच चुके हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में वे अपना इस्तीफा राज्यपाल को सौंप देंगे।
उत्तर कोरिया ने दागीं कई क्रूज मिसाइल: दक्षिण कोरिया का दावा
दक्षिण कोरिया की सेना ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सैन्य बंदरगाह के जलक्षेत्र से कई क्रूज मिसाइलें दागीं हैं। उत्तर कोरिया ने यह कदम अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान के साथ गहराते तनाव के बीच उठाया है। दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने हालांकि यह जानकारी नहीं दी कि कितनी मिसाइलें दागी गईं या वे कितनी दूर तक पहुंचीं। फिलहाल यह भी स्पष्ट नहीं है कि प्रक्षेपण कैसे किए गए। हालांकि उत्तर कोरिया ने इससे पहले पोतों से या जलक्षेत्र में माजूद अन्य साधनों से क्रूज मिसाइलों का परीक्षण किया है। ये मिसाइल प्रक्षेपण इस वर्ष की शुरुआत से अब तक का ऐसा तीसरा प्रक्षेपण है जिसकी जानकारी मिल सकी है। इससे पहले देश ने 24 जनवरी को क्रूज मिसाइल परीक्षण और 14 जनवरी को पहली ठोस-ईंधन आधारित मध्यवर्ती रेंज वाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था। उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने हाल के महीनों में देश में हथियारों के परीक्षण को तेज किया है और देश के समक्ष आने वाली किसी भी चुनौती का मुंह तोड़ जवाब देने की धमकी दी है जिसके बाद से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ गया है। किम ने अमेरिका और उसके एशियाई सहयोगियों को परमाणु हमले की चेतावनी दी है। प्रतिक्रिया स्वरूप अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान संयुक्त सैन्य अभ्यास का विस्तार कर रहे हैं।
भारत आए निक जोनस का गर्मजोशी से स्वागत
अमेरिकी गायक निक जोनस और उनके भाई जो और केविन ने शनिवार रात यहां अपनी पहली प्रस्तुति में हजारों प्रशंसकों का दिल जीत लिया। ‘द जोनस ब्रदर्स’ के नाम से मशहूर लोकप्रिय अमेरिकी बैंड ने ‘लोलापालूजा इंडिया’ के दूसरे संस्करण के पहले दिन दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में डेढ़ घंटे तक प्रस्तुति दी। इससे पहले तीनों ने मंच पर खूब धूम मचाया। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ का जोशीला गाना ‘गल्लां गूडियां’ बजाया गया। भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा से शादी करने वाले निक को देखकर भीड़ ने पूरे कार्यक्रम के दौरान 'जीजू, जीजू' कहकर उन्हें पुकारा। प्रियंका से 2018 में शादी के बंधन में बंधने वाले निक ने विवाह कार्यक्रम के दौरान होने वाले संगीत समारोह का जिक्र करते हुए चुटकी लेते हुए कहा, 'भारत में यह हमारी पहली प्रस्तुति है। इसे ‘संगीत’ में नहीं गिना जाए।' उन्होंने भारत के साथ अपने 'विशेष संबंध' के बारे में भी बात की। जब भीड़ 'जीजू, जीजू' कहकर पुकारने लगी तो निक ने कहा, 'एक परिवार के तौर पर हमारा इस देश के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। हमारे साथ रहने के लिए धन्यवाद।' जोनस ब्रदर्स ने ‘सेलिब्रेट’, ‘सकर’, ‘व्हाट ए मैन गॉट्टा डू’, ‘क्लोज’ और ‘जेलेस’ सहित कई गाने पेश किए। निक ने पूरे दिन उत्साह बनाए रखने के लिए प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।
कोविंद ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित, अन्य से की चर्चा
देश में विधानसभाओं और लोकसभा के चुनाव एक साथ कराने के मुद्दे पर उच्च स्तरीय समिति के प्रमुख और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व प्रधान न्यायाधीश यू यू ललित और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के साथ परामर्श किया है। एक आधिकारिक बयान में शनिवार को बताया गया कि सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के साथ अपने विचार-विमर्श को जारी रखते हुए, कोविंद ने मेघालय उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीब बनर्जी और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन कुमार मिश्रा से भी मुलाकात की, जिन्होंने इस विषय पर अपनी राय दी। बयान में यह भी कहा गया कि समिति ने शनिवार को अपनी बैठक की जिसमें समिति के सदस्य और पूर्व वित्त आयोग प्रमुख एन के सिंह और प्राची मिश्रा द्वारा सह-लिखित शोध पत्र ‘मैक्रोइकोनॉमिक इम्पैक्ट ऑफ हार्मोनाइजिंग इलेक्टोरल साइकल, एविडेंस फ्रॉम इंडिया’ पर आधारित एक प्रस्तुति दी गई। शोध पत्र में कहा गया कि एक साथ चुनाव से उच्च आर्थिक विकास को गति मिलेगी और पूंजी और राजस्व पर व्यय में अधिक सरकारी निवेश होगा। यह समिति की चौथी बैठक थी। बयान में कहा गया है कि राजनीतिक दलों के साथ अपनी चर्चा जारी रखते हुए, कोविंद ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी, गोवा के अध्यक्ष दीपक 'पांडुरंग' धवलीकर के साथ भी बातचीत की।