देश

Rahul Gandhi Duplicate: हिमंत सरमा बोले- राहुल गांधी के डुप्लीकेट का पता बताएंगे, जल्द उनके 'Body Double' की करेंगे पहचान

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2024, 04:50 PM IST

Rahul Gandhi Duplicate: हिमंता विश्व शर्मा ने कहा, 'मैं कल डिब्रूगढ़ में रहूंगा और इससे अगले दिन भी मैं गुवाहाटी से बाहर रहूंगा, एक बार जब मैं गुवाहाटी वापस आऊंगा तो डुप्लीकेट का नाम और पता बताऊंगा'

Image

हिमंत सरमा का राहुल गांधी पर अटैक

Rahul Gandhi Body Double: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि वह राज्य में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए बॉडी डबल (Body Double) का नाम और पता साझा करेंगे। सरमा ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा बॉडी डबल का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

असम के मुख्यमंत्री हिमंता विश्व शर्मा ने शनिवार को कहा कि वह राज्य में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल किए गए 'बॉडी डबल' का नाम और पता साझा करेंगे, गौर हो कि शर्मा ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद द्वारा 'बॉडी डबल' का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।

'मैं पूरा विवरण साझा करूंगा. बस कुछ दिनों तक इंतजार करें'

मुख्यमंत्री ने सोनितपुर जिले में एक कार्यक्रम में राहुल पर लगे आरोप के बारे में पूछे जाने पर कहा, 'मैं सिर्फ बातें नहीं करता हूं. डुप्लीकेट (नकली राहुल) का नाम और यह कैसे किया गया, मैं पूरा विवरण साझा करूंगा, बस कुछ दिनों तक इंतजार करें'

वह 'शायद राहुल गांधी नहीं थे'

हिमंता विश्व शर्मा ने कहा था कि एक मीडिया संगठन ने दावा किया है कि राहुल गांधी अपनी बस यात्रा के दौरान 'बॉडी डबल' का इस्तेमाल कर रहे थे, जिसका मतलब है कि जो व्यक्ति बस में बैठे थे और खिड़की से लोगों की ओर हाथ हिला रहे थे, वह 'शायद राहुल गांधी नहीं थे'

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

Swachh Vayu Survekshan 2026: लखनऊ देश का सबसे साफ हवा वाला शहर बना, इंदौर को छोड़ा पीछे; यूपी के 16 शहरों का राष्ट्रीय स्तर पर डंका

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

भविष्य के युद्ध आज ही लड़े जा रहे हैं- बोले राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ एयर मार्शल मिश्रा, 'ऑपरेशन सिंदूर' की सटीक रणनीतियों का किया खुलासा

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

'सेना को खतरों का मुंहतोड़ जवाब देने की पूरी आजादी...' रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह बोले- संसाधनों की कोई कमी नहीं

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

पीएम मोदी आज गुजरात में देंगे 35 हजार करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात, DFC के 326 किमी खंड होंगे राष्ट्र को समर्पित

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या लिखा था

'किसी भी दुर्घटना के लिए मकानमालिक जिम्मेदार नहीं', दिल्ली के सत्य निकेतन में ढही इमारत के PG एग्रीमेंट में क्या-क्या  लिखा था