देश

Bihar Politics: 'जेडी (यू) 2024 में खत्म हो जाएगी', नीतीश के पाला बदलने पर भड़के तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया

  • Compiled by: रवि वैश्य
  • Updated Jan 28, 2024, 05:27 PM IST

tejashwi yadav slam nitish kumar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के पाला बदलने पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है उनका कहना है- 'जनता दल यूनाइटेड 2024 में समाप्त हो जाएगा'

Image

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पर बरसे

tejashwi yadav slam nitish kumar: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ फिर से जुड़ने के कदम पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि जनता दल यूनाइटेड '2024 में समाप्त हो जाएगा', यादव की यह टिप्पणी जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने और भाजपा के समर्थन पत्र के साथ राज्य में एनडीए सरकार बनाने का दावा पेश करने के बाद आई है।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बीजेपी के साथ मिलकर एनडीए सरकार बनाने के कदम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, 'मैं आपको लिखित में दे सकता हूं कि जेडीयू पार्टी 2024 में खत्म हो जाएगी, जनता हमारे साथ है।'

अपने पूर्व सहयोगी नीतीश कुमार की आलोचना करते हुए यादव ने कहा, 'उनके पास कोई विजन नहीं था, वह एक थके हुए सीएम थे, हमने उनसे इतना काम कराया।'

नीतीश ने रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली

नीतीश कुमार ने रविवार शाम को रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी खेमे से दो डिप्टी सीएम समेत कुल 8 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। इसमें मांझी खेमे के विधायक और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी शामिल हैं।

आज ही दिया था इस्तीफा

बता दें कि रविवार सुबह ही नीतीश कुमार ने राजद के साथ अलग होने की घोषणा करते हुए इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद वो एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए और बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article