देश

Nitish Kumar CM Oath: रिकॉर्ड 9वीं बार नीतीश कुमार ने ली बिहार सीएम पद की शपथ, BJP से 2 डिप्टी सीएम

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 28, 2024, 05:33 PM IST

Nitish Kumar CM Oath: रविवार सुबह ही नीतीश कुमार ने राजद के साथ अलग होने की घोषणा करते हुए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वो एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए और बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

Image

नीतीश कुमार ने 9वीं बार ली बिहार सीएम की शपथ

Nitish Kumar CM Oath: नीतीश कुमार ने रविवार शाम को रिकॉर्ड 9वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। नीतीश के साथ-साथ बीजेपी खेमे से दो डिप्टी सीएम समेत कुल 8 नेताओं ने मंत्रीपद की शपथ ली। इसमें मांझी खेमे के विधायक और निर्दलीय सुमित कुमार सिंह भी शामिल हैं।

भाजपा से दो डिप्टी सीएम

भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने रविवार को विजय सिन्हा के साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार में नवगठित सरकार में बीजेपी के दो उपमुख्यमंत्री हैं।54 वर्षीय सम्राट चौधरी ने 27 मार्च, 2023 को राज्य भाजपा प्रमुख का पद संभाला। वह छह साल पहले भाजपा में शामिल हुए और बिहार विधान परिषद में विपक्ष के भाजपा नेता भी रहे हैं।

और किस-किस ने ली मंत्री पद की शपथ

हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन ने नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। जेडीयू के श्रवण कुमार, बीजेपी के डॉ. प्रेम कुमार, जेडीयू के बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय कुमार चौधरी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

आज ही दिया था इस्तीफा

बता दें कि रविवार सुबह ही नीतीश कुमार ने राजद के साथ अलग होने की घोषणा करते हुए इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद वो एनडीए गठबंधन में शामिल हो गए और बीजेपी के सहयोग से सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article