
आज की ताजा खबर, 28 दिसंबर 2023 (Aaj Ki Taza Khabar) LIVE: वाईएसआर कांग्रेस में शामिल हुए क्रिकेटर अंबाती रायडू; कतर में 8 भारतीयों की फांसी की सजा पर रोक
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 28 दिसंबर 2023 और बड़ी खबरें: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब कुछ ही दिन के मेहमान हैं वह मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे। लालू यादव ने पूरा चक्रव्यूह रच दिया है, पहला चक्रव्यूह- अवध बिहारी को स्पीकर बनाना। नीतीश कुमार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री नहीं बना रहे हैं, ये कुछ दिन के मेहमान हैं लालू जी उन्हें मुख्यमंत्री नहीं रहने देंगे।..उनके पास एक रास्ता यही है कि वह तेजस्वी को सीएम बना दें और दूसरा-JDU का RJD के साथ विलय कर दें..यही दो रास्ता है अगर नहीं माने तो उनका जाना तय है।" गिरिराज ने आगे बोला कि एनडीए में नीतीश की वापसी नहीं, सारे दरवाजे बंद। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने आरोपपत्र में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा को नामित किया है, जिसमें 2006 में दिल्ली स्थित रियल एस्टेट एजेंट एचएल पाहवा से हरियाणा के फरीदाबाद में 40 कनाल (पांच एकड़) की कृषि भूमि खरीदने और उसी जमीन को फरवरी 2010 में उन्हें बेचने में उनकी भूमिका का उल्लेख किया गया है। यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 28 दिसंबर (बृहस्पतिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार