
27 जुलाई 2024 हिंदी न्यूज़: माइक म्यूट किया गया, नीति आयोग से बाहर आकर ममता बनर्जी ने लगाए गंभीर आरोप; अगले महीने यूक्रेन जाएंगे पीएम मोदी
- हिंदी न्यूज़, 27 जुलाई 2024 मुख्य समाचार: नीति आयोग की 9वीं बैठक में बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी शामिल हुईं। इस दौरान कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे। हालांकि ममता बनर्जी ने बीच मीटिंग से भड़क कर बाहर आ गईं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग करेंगे। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत नीति आयोग की बैठक में शामिल होने के लिए आज दिल्ली पहुंचे। वहीं खूबसूरत सीन नदी पर नावों में खिलाड़ियों ने परेड की और परंपरा से हटकर हुए 33वें ओलंपिक खेलों के रंगारंग उद्घाटन समारोह में शुक्रवार को फ्रांस ने अपनी सांस्कृतिक विविधता, क्रांति के इतिहास, वास्तुकला की शानदार विरासत की बानगी दुनिया के सामने पेश की । फ्रांस के राष्ट्रपति एमैन्युअल मैकरोन और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख थॉमस बाक के साथ मौजूद थे जब फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदीन जिदान को पहले से रिकॉर्ड किये गए वीडियो में ओलंपिक मशाल के साथ पेरिस की सड़कों पर दौड़ते दिखाया गया।
- नीति आयोग की मीटिंग से बाहर आईं CM ममता बनर्जी
- प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई में आज होगी नीति आयोग की बैठक
- फ्रांस में ओलंपिक खेलों का हुआ रंगारंग उद्घाटन समारोह
- असम में बाढ़ और भूस्खलन का कहर जारी, लोखों लोग हुए प्रभावित