
आज की ताजा खबर, 27 जुलाई 2023 LIVE: आपके पास भी हैं यह निशान वाले नोट तो जानिए चलेंगे या नहीं?, ज्ञानवापी मामले में HC ने फैसला सुरक्षित किया
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ लाइव 27 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 27 जुलाई (गुरुवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: उत्तर प्रदेश (यूपी) के वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद से जुड़े मामले पर गुरुवार (27 जुलाई, 2023) को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने ज्ञानवापी परिसर के आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) सर्वे पर तीन अगस्त 2023 तक के लिए रोक लगा दी वहीं सुप्रीम कोर्ट ने संजय कुमार मिश्रा को 'राष्ट्रीय हित' में 15 सितंबर तक प्रवर्तन निदेशालय (ED) के प्रमुख के रूप में बने रहने की अनुमति दे दी है, इसके अलावा मणिपुर हिंसा पर बार-बार घेरने वाले विपक्ष पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तीखा हमला बोला, राजस्थान के सीकर में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए विपक्ष के नए गठबंधन 'INDIA' पर जमकर प्रहार किया, आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...