देश

मणिपुर में जिसने शूट किया था औरतों के साथ दरिंदगी का वीडियो वो अरेस्ट, CBI टेकओवर करेगी जांच

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 27, 2023, 07:51 PM IST

Manipur Latest News in Hindi: इस बीच, संसद के निचले सदन यानी कि लोकसभा में गुरुवार को भी पिछले कुछ दिन की तरह मणिपुर मुद्दे को लेकर गतिरोध बरकरार रहा। सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : AP

Manipur Latest News in Hindi: नॉर्थ ईस्ट के मणिपुर में भीड़ की ओर से दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाने के दौरान जिस व्यक्ति ने वीडियो रिकॉर्ड किया था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रलाय के एक अफसर ने इस बारे में बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और घटना में इस्तेमाल किए गए फोन को भी बरामद कर लिया गया है।

इस बीच, इस मामले की जांच देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो यानी सीबीआई करेगी। अधिकारियों की ओर से इस बाबत गुरुवार (27 जुलाई, 2023) को आगे बताया गया कि सरकार राज्य से बाहर सुनवाई का अनुरोध करेगी, जबकि गृह मंत्रालय मैतेई और कुकी दोनों समुदायों के संपर्क में है। मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत महत्वपूर्ण चरण में है।

"मणिपुर में लगा दिया जाए राष्ट्रपति शासन"

वहीं, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कार्यकर्ताओं ने हिंसाग्रस्त मणिपुर की स्थिति और वहां महिलाओं के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ गुरुवार को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया और पूर्वोत्तर के इस राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित ज्ञापन सौंपा। पार्टी प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्य के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया और मणिपुर की मौजूदा स्थितियों पर जिला अधिकारियों के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

कुकी-जो लोगों ने अलग प्रशासन की उठाई मांग

सूबे के कंगपोकपी जिले में कुकी-जो समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन कर जनजाति वर्ग के लिए एक अलग प्रशासन की मांग की। उन्होंने यह भी मांग की कि केंद्र उन कुकी समूहों के साथ बातचीत करे जिन्होंने सरकार के साथ अभियान निलंबन संबंधी समझौते (एसओओ) पर हस्ताक्षर किए थे। ट्राइबल यूनिटी सदर हिल्स के बैनर तले प्रदर्शनकारियों ने कंगपोकपी और इंफाल पश्चिम जिलों की सीमा पर स्थित एक गांव गमगीफई में धरना दिया। प्रदर्शनकारी बोले, “हम शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। हम चाहते हैं कि सरकार हमारे लिए अलग प्रशासन की हमारी मांग को स्वीकार करे।''

'इंडिया' के MPs का दो दिन का मणिपुर कूच!

उधर, विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आगामी 29 और 30 जुलाई को हिंसा प्रभावित मणिपुर का दौरा करेगा। लोकसभा में कांग्रेस के सचेतक मणिकम टैगोर ने इस बारे में ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि विपक्षी दलों के 20 से अधिक सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस सप्ताहांत मणिपुर का दौरा कर हालात का जायजा लेगा। (पीटीआई-भाषा इनपुट्स के साथ)
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

'प्रतिगामी पुरुषों को धर्म का ठेकेदार न बनने दें...!' Eiffel Tower विवाद पर CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके का हमला

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

मणिपुरी संगीतकार सी. विक्रम सिंह हत्याकांड में 8 से 9 दिन में दाखिल होगी चार्जशीट, किरेन रिजिजू बोले- कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

PM मोदी के कार्यक्रम स्थल के पास फर्जी PMO अधिकारी हिरासत में, नकली पहचान पत्र के साथ पहुंचा था, क्राइम ब्रांच कर रही पूछताछ

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

मोदी-पुतिन की मुलाकात की तारीख हुई कंफर्म, सुखोई-57 की डील पर हो सकते हैं हस्ताक्षर, परमाणु संयंत्र समेत कई मुद्दों पर होगी बात

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग

बाबा बागेश्वर के खिलाफ पुलिस में शिकायत; बंगाल कांग्रेस ने की दुर्गा पूजा में मांसाहार को लेकर टिप्पणी पर कार्रवाई की मांग