दिल्ली

दिल्ली की जेलों में बड़ी साजिश का था प्लान? तिहाड़ समेत दो जगह से मिले मोबाइल फोन, चाकू और ये सामान

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Jul 27, 2023, 08:44 PM IST

Delhi Latest News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की इन दोनों जेलों से ये सामान बरामद होने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि क्या फिर से कहीं टिल्लू हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश तो नहीं रची जा रही है।

Image

तिहाड़ जेल के अंदर से जमीन के नीचे ये सारे सामान दबे मिले।

Photo : BCCL

Delhi Latest News: देश की राजधानी दिल्ली में तिहाड़ जेल समेत दो जेलों से मोबाइल फोन, चाकू और अन्य सामान बरामद हुआ है। ये सारा सामान जमीन के नीचे छिपा हुआ था, जो कि खुदाई के बाद बरामद किया जा सका। जानकारी के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी की दो जेलों को लेकर इंटेलिजेंस का इनपुट मिला था। इनपुट के बाद ही तिहाड़ जेल और मंडोली जेल में खुदाई की गई। ऐसा बताया गया कि तिहाड़ में कई जगह दो से तीन फुट की खुदाई के बाद मोबाइल फोन, डेटा केबल, अडाप्टर और चाकू बरामद हुए।

तिहाड़ प्रशासन की ओर से बताया गया कि तीन स्मार्ट फोन्स, दो कीपैड वाले मोबाइल, दो डेटा केबल, एक अडाप्टर, एक चाकू और एक सुआ बरामद किया गया है, जबकि मंडोली की जेल में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। वहां से तीन मोबाइल, तीन सिम कार्ड्स और सिगरेट जैसी आइटम्स मिले हैं। वैसे, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की इन दोनों जेलों से ये सामान बरामद होने के बाद यह आशंका जताई जा रही है कि क्या फिर से कहीं टिल्लू हत्याकांड जैसी वारदात को अंजाम देने की साजिश तो नहीं रची जा रही है। (अनुज मिश्रा के इनपुट्स के साथ)

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article