देश

राजस्थान को मिली योजनाओं की सौगात, PM बोले-किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है हमारी सरकार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jul 27, 2023, 12:36 PM IST

PM Modi rally in Sikar : लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज हमने गोल्ड यूरिया लॉन्च किया है। राजस्थान को एकलव्य स्कूलों की सौगात दी है। सीकर किसानों का गढ़ है यहां के किसानो ने हमेशा यह साबित किया है कि उनकी मेहनत के आगे कुछ भी मुश्किल नहीं है। पानी की कमी के बावजूद धरती से भरपूर फसल लेकर दिखाया है।

Image

सीकर में विकास योजनाओं का उद्घाटन करते पीएम मोदी।

Photo : ANI

PM Modi rally in Sikar : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए पीएम ने किसानों के हित में अपनी सरकार द्वारा किए गए फैसलों एवं उनसे जुड़ी योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम किसान समृद्धि योजना के तहत आज किसानों के खाते में 18,000 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं। इस साल के आखिर तक देश में पौने दो लाख से ज्यादा किसान समृद्धि केंद्र और बनाए जाएंगे।

गोल्ड यूरिया लॉन्च किया

लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आज हमने गोल्ड यूरिया लॉन्च किया है। राजस्थान को एकलव्य स्कूलों की सौगात दी है। सीकर किसानों का गढ़ है यहां के किसानो ने हमेशा यह साबित किया है कि उनकी मेहनत के आगे कुछ भी मुश्किल नहीं है। पानी की कमी के बावजूद धरती से भरपूर फसल लेकर दिखाया है। हमारी सरकार किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। आजादी के बाद ऐसी सरकार आई है ,जो किसानों का दुख दर्द चिंता समझती है। पिछले 9 सालों से भारत सरकार ने किसान हित में फैसले लिए हैं। किसानों के लिए नई व्यवस्थाओं का निर्माण किया है।

किसान समृद्धि केंद्र शुरुआत

पीएम ने कहा कि राजस्थान के सूरतगढ़ से हमने साल 2015 में सोयल हेल्थ कार्ड की शुरुआत की थी। जिससे मिट्टी मिट्टी की सेहत के बारे में पता चल रहा है। आज राजस्थान से ही एक और बड़ी योजना की शुरुआत कर रहे हैं। सवा लाख प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्र शुरू कर रहे हैं। यहां से किसानों को बिजली मिलेगा, खाद भी मिलेगी। खेती से जुड़े दूसरे उपकरण और आधुनिक जानकारी भी मिलेंगे। यह वन स्टॉप सेंटर होगा।

हमारे यहां यूरिया की कीमत कम है-पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि एक बार किसानों को किसान समृद्धि केंद्र जाना चाहिए। इस साल के आखिर तक देश में पौने दो लाख से ज्यादा किसान समृद्धि केंद्र और बनाए जाएंगे। किसान सम्मान निधि के तहत 2 लाख 60 हज़ार करोड़ रुपए से ज्यादा किसानों के खाते में सीधे ट्रांसफर हो चुके हैं। जो यूरिया हम ₹260 में दे रहे हैं वही यूरिया बांग्लादेश में 760 रुपए, चीन में 21 सौ रुपए में और अमेरिका में यही बोरी किसानों को ₹3000 से ज्यादा में मिलती है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

आज की ताजा खबर, 8 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: मोदी गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, योगी जाएंगे अयोध्या...जंग के बीच ईरान ने दिए नई रक्षा रणनीति के संकेत, भारत में पैसिव स्मोकिंग से होनी वाली मौतों में बढ़ोतरी

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

पीएम मोदी के वडोदरा इवेंट की हाउसफुल बुकिंग, 1 घंटे में बिके सभी टिकट, 42000 लोग वेटिंग लिस्ट में

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

चीनी नागरिक चला रहे थे इंटरनेशनल सोने की तस्करी का गिरोह, DRI मुंबई ने किया भंडाफोड़...1.10 करोड़ का सोना ऐसे पकड़ा

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल, NCP के दोनों गुटों के विलय पर BJP ने तेज की कोशिशें

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?

अरुणाचल प्रदेश के बिचोम में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 2.9 मापी गई तीव्रता, कोई खतरा तो नहीं?