LIVE

आज की ताजा खबर, 26 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया, ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी, महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की List जारी

26 अक्टूबर 2024 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: सरकार ने कॉरपोरेट्स के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी, इनकम टैक्स विभाग ने इसकी सूचना दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शनिवार को कॉरपोरेट्स के लिए आकलन वर्ष (AY) 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी। ईरान में सैन्य ठिकानों पर किए गए हमले में इजराइल के 100 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया। इस हमले में एफ-35 जैसे फाइटर जेट का भी इस्तेमाल हुआ, जिसने 2000 किमी दूर ईरान में सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए। लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। एम्स सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा की तीबयत काफी नाजुक बनी हुई है, ऐसे में उन्हें ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बात दें, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। अब शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है।लखनऊ मे बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस डिरेल होने से बची है, लोको पायलट ने अचानक ट्रेन रोककर हादसा होने से टाला है, मलिहाबाद-काकोरी के बीच दोनों ट्रैक पर लकड़ी के बड़े टुकड़े मिले हैं, मौके पर ट्रैक पर 2-2 फ़ीट के लम्बे करीब 10 किलो वजनी लकड़ी के टुकड़े पाए गए हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया है गौर हो कि कांग्रेस ने अभी तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में तेइस उम्मीदवार घोषित किए हैं।कांग्रेस की इस दूसरी लिस्ट में मुंबई की तीन सीटों पर भी उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है, उनकी तबियत खराब है, उन्होंने आईटीओ घाट पर यमुना में डुबकी लगाई थी। दिल्ली में आज से दो दिन तक दिलजीत दोसांझ का लाइव म्यूजिक कॉन्सर्ट है। जिसका आयोजन 26 और 27 अक्टूबर को जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होगा। जिसे देखते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है।

Shashank Shekhar MishraUpdated Oct 26, 2024, 16:13 IST
आज की ताजा खबर, 26 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया, ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी, महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की List जारी

आज की ताजा खबर, 26 अक्टूबर 2024 हिंदी न्यूज़ लाइव: न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया, ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी, महाराष्ट्र चुनाव में कांग्रेस की List जारी

  • न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया

  • ITR फाइल करने की समय सीमा बढ़ी

  • ईरान ने मानी 'लिमिटेड डैमेज' की बात, अमेरिका ने दी चेतावनी

  • महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी

  • लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती


OCT 26, 2024 16:13 IST

न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर रचा इतिहास, 12 साल बाद घर पर हारी टीम इंडिया

न्यूजीलैंड ने भारत को 113 रन से हराकर इतिहास रच दिया। 3 मैच की सीरीज में न्यूजीलैंड ने 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। लगातार 18 सीरीज जीत के बाद घर पर यह टीम इंडिया की पहली हार है। भारत के सामने जीत के लिए 359 रन का लक्ष्य था, लेकिन तीसरे दिन भारतीय टीम 245 रन बनाकर ढेर हो गई। दूसरी पारी में भारत की ओर से यशस्वी जायसवाल ने 77 रन पारी खेली। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के जीत के हीरो रहे मिचेल सैंटनर जिन्होंने कुल 13 विकेट चटकाए। पहली पारी में सैंटनर ने 7 जबकि दूसरी पारी में 6 विकेट चटकाए।
OCT 26, 2024 16:11 IST

CGST दिल्ली ने 1285 करोड़ के फ्रॉड का भंडाफोड़ किया, 2.05 करोड़ कैश बरामद

CGST दिल्ली को बड़ी कामयाबी मिली है, उसने 1285 करोड़ के फ्रॉड का भंडाफोड़ किया, साथ इस मामले में हवाला लिंक भी मिले हैं। छापेमारी में 2.05 करोड़ कैश बरामद हुए, महंगे सामान जैसे iPhone की तस्करी और बेचने में फ्रॉड हुआ इस मामले में मुख्य आरोपी कपिल अरोरा गिरफ्तार किया गया है।
OCT 26, 2024 15:20 IST

झारखण्ड में डबल 'M' फैक्टर के वोट के लिए क्या है गठबंधनों की रणनीति!

अन्य राज्यों की तरह झारखंड विधानसभा चुनाव में भी जाति फैक्टर , राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला करता रहा है। राज्य में डबल 'M' यानी 'महतो' और 'मांझी' राजनीतिक पार्टी का भविष्य तय करता है । इन दोनों बिरादरी की आबादी, राज्य की कुल आबादी से 40 फीसदी से अधिक है। ऐसे में दोनो ही गठबंधन इन दोनो प्रमुख जातियों पर दांव लगा रहे है।
OCT 26, 2024 15:01 IST

जन प्रतिनिधि के रूप में मेरी पहली यात्रा होगी, 'जन सेनानी' के रूप में नहीं बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शनिवार को कहा कि वायनाड से निर्वाचित होने पर एक जन प्रतिनिधि के रूप में उनकी यह पहली यात्रा जरूर होगी, लेकिन एक 'जन सेनानी' के तौर पर नहीं क्योंकि लोकतंत्र, न्याय और संविधान में निहित मूल्यों के लिए लड़ना उनके जीवन की बुनियाद रही है।
OCT 26, 2024 14:36 IST

JEE पास न कर पाने पर दिल्ली की किशोरी ने छत से छलांग लगाई

दिल्ली में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) पास न कर पाने पर 17 साल की एक छात्रा ने एक रिहायशी इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली, वो एक सुसाइड नोट छोड़ गई है।
OCT 26, 2024 14:31 IST

ओडिशा में दाना चक्रवात, भारी बारिश और तेज हवाओं से बिगड़े हालात

ओडिशा में दाना चक्रवात के कारण भारी बारिश और तेज हवाएं चल रही है। इस बीच बारिश के कारण 1.75 लाख एकड़ भूमि पर उपजी फसलें नष्ट हो जाने और 2.80 लाख एकड़ भूमि के जलमग्न हो जाने की आशंका जताई जा रही है।
OCT 26, 2024 13:36 IST

दिल्ली BJP प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की तबियत बिगड़ी, RML अस्पताल में हुए भर्ती

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती है वीरेंद्र सचदेवा की सुबह तबियत बिगड़ने पर RML अस्पताल में भर्ती करवाया गया है बताते हैं कि कि उन्हें स्किन इंफेक्शन बढ़ गया है भाजपा अध्यक्ष को खुजली और सांस लेने में तकलीफ हो रही है।
OCT 26, 2024 13:33 IST

लखनऊ मे डिरेल होने से बची बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, ट्रैक पर मिले लकड़ी के बड़े टुकड़े

लखनऊ मे बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस डिरेल होने से बची है, लोको पायलट ने अचानक ट्रेन रोककर हादसा होने से टाला है, मलिहाबाद-काकोरी के बीच दोनों ट्रैक पर लकड़ी के बड़े टुकड़े मिले हैं, मौके पर ट्रैक पर 2-2 फ़ीट के लम्बे करीब 10 किलो वजनी लकड़ी के टुकड़े पाए गए हैं।
OCT 26, 2024 13:33 IST

आईटीआर फाइल करने की समय सीमा बढ़ी, जानिए किस तारीख तक कर सकते हैं दाखिल

सरकार ने कॉरपोरेट्स के लिए आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 15 दिन बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी, इनकम टैक्स विभाग ने इसकी सूचना दी। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने शनिवार को कॉरपोरेट्स के लिए आकलन वर्ष (AY) 2024-25 के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा बढ़ा दी। वित्त मंत्रालय ने कहा कि कॉरपोरेट्स के पास अब आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए 15 नवंबर 2024 तक का समय है, जो 31 अक्तूबर 2024 की मूल समयसीमा से बढ़ा दी गई है।
OCT 26, 2024 12:00 IST

महाराष्ट्र चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी उम्मीदवार लिस्ट जारी, 23 नामों पर लगी मुहर

Maharashtra congress candidate list: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 23 उम्मीदवारों को टिकट दिया है गौर हो कि कांग्रेस ने अभी तक 71 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी, पहली लिस्ट में 48 और दूसरी लिस्ट में तेइस उम्मीदवार घोषित किए हैं।
OCT 26, 2024 11:27 IST

चुनाव से पहले पुणे में चेकिंग के दौरान पकड़ी गई सोने की बड़ी खेप

महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव है। तीन दिन बाद यानी 23 नवंबर को रिजल्ट जारी होंगे। उससे पहले पुणे में सोने की बड़ी खेप पकड़ी गई है। अधिकारियों के मुताबिक, सोने की इस खेप की कीमत 139 करोड़ रुपये आंकी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 10:56 IST

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। एम्स सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा की तीबयत काफी नाजुक बनी हुई है, ऐसे में उन्हें ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बात दें, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। अब शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 10:06 IST

तिब्बत के शिज़ांग में 4.1 तीव्रता का आया भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने बताया कि शनिवार सुबह तिब्बत के शिज़ांग में रिक्टर स्केल पर 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह 6:49 बजे (आईएसटी) आया।
OCT 26, 2024 10:04 IST

पश्चिम एशिया में बढ़ा तनाव, इजराइल ने ईरान पर किया हमला

इजरायल की सेना ने दर्जनों लड़ाकू विमानों से ईरान पर हमला किया। अब ईरान भी इजरायल के इस हमले का जवाब देने की तैयारी में जुट गया है। ईरान की सरकारी तस्नीम समाचार एजेंसी ने कहा कि ईरान इजरायल के किसी भी आक्रमण का जवाब देने को तैयार है। इजरायल पर बदले की कार्रवाई की जाएगी। इस बीच, सीरिया, इराक और ईरान ने अगली सूचना तक सभी उड़ानों को स्थगित कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 09:32 IST

चक्रवाती तूफान दाना पड़ा कमजोर, अगले 12 घंटे में हो जाएगा खत्म

OCT 26, 2024 08:47 IST

ईरान के खिलाफ जंग में उतरे इजराइल के 100 फाइटर प्लेन

ईरान में सैन्य ठिकानों पर किए गए हमले में इजराइल के 100 से अधिक विमानों ने हिस्सा लिया। इस हमले में एफ-35 जैसे फाइटर जेट का भी इस्तेमाल हुआ, जिसने 2000 किमी दूर ईरान में सैन्य ठिकानों पर बम बरसाए। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 08:46 IST

इजराइल ने हिजबुल्लाह के 200 ठिकानों पर किया ताबड़तोड़ हमला

इजरायली हवाई हमलों ने दक्षिणी लेबनान में 200 से अधिक हिज़्बुल्लाह ठिकानों को निशाना बनाया है जबकि सैनिकों ने पिछले दिन उत्तरी गाजा में फिर से संगठित होने के हमास के प्रयासों के खिलाफ छापेमारी जारी रखी। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 07:43 IST

कनाडा ने NIA को अब तक नहीं दिया आतंकी हरदीप निज्जर का डेथ सर्टिफिकेट

कनाडा में मारे गए खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। सूत्रों के मुताबिक, निज्जर हत्याकांड का आरोप भारत पर लगाने वाली कनाडा सरकार ने अब तक उसका डेथ सर्टिफिकेट राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को ही नहीं सौंपा है। इतना ही नहीं निज्जर के डेथ सर्टिफिकेट को लेकर कई तहर के बहाने भी बना रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 07:36 IST

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी के घर मुंबई पुलिस की रेड, घर से बरामद हुए हथियार

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर को मुंबई में तीन बंदूकधारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक आरोपी के घर से एक हथियार बरामद किया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
OCT 26, 2024 07:03 IST

सर्दी-जुकाम, सिर दर्द और शुगर में ऐसे ही ने लें दवा, जांच में 49 मेडिसिन निकली घटिया

सेंट्रल ड्रग्स स्‍टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन की जांच में 49 दवाएं घटिया पाई गई हैं। जबक‍ि चार दवाएं नकली पाई गई हैं। इनमें कई दवाएं शुगर की है और कई आई ड्रॉप्स और कई कफ सिरप भी शामिल हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

संबंधित खबरें