देश

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, AIIMS में भर्ती

Sharda Sinha Health Update: लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है।

Image

लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी।

Photo : Twitter

Sharda Sinha Health Update: लोक गायिका व पद्मभूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। गंभीर हालत में उन्हें दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती किया गया है। एम्स सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा की तीबयत काफी नाजुक बनी हुई है, ऐसे में उन्हें ICU में डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। बात दें, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था। अब शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है।

सूत्रों के मुताबिक, शारदा सिन्हा को खाने-पनी में काफी समस्याएं हा रही थीं, जिसे लेकर उनका इलाज एम्स से चल रहा था। शनिवार तड़के उनकी तबीयत काफी बिगड़ गई, जिस कारण परिजनों ने उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया। फिलहाल शारदा सिन्हा को आईसीयू में रखा गया है, डॉक्टर की टीम इलाज कर रही है।

पति के निधन के बाद रहती थीं चिंतित

बता दें, पति के निधन के बाद शारदा सिन्हा काफी चिंतित रहती थीं, जिस कारण उनकी तबीयत बिगड़ती जा रही थी। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट भी किया था। बता दें, शारदा सिन्हा ने छठ महापर्व पर कई गाने गाए हैं। उन्होंने सलमान खान की फिल्म मैंने प्यार किया के अलावा कई फिल्मों में प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी है।

Pranjul Srivastava
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article