LIVE

ताजा खबर, 26 अक्टूबर 2023 : श्रीलंका से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ इंग्लैंड, कतर जेल में बंद 8 पूर्व नौसेना अफसरों को मौत की सजा

ताजा खबर, 26 अक्टूबर 2023 : श्रीलंका से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ इंग्लैंड, कतर जेल में बंद 8 पूर्व नौसेना अफसरों को मौत की सजा
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 अक्टूबर 2023 और बड़ी खबरें: ताजा खबर, 25 अक्टूबर 2023 : गाजीपुर गैंगस्टर मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर फैसला सुना दिया है। डॉन मुख्तार अंसारी दोषी करार दिया गया है। मुख्तार अंसारी पर गैंगेस्टर मामले में आज 26 अक्टूबर को MP-MLA कोर्ट ने दोषी करार दिया, सजा 27 अक्टूबर को सुनाई जाएगी वहीं ममता बनर्जी ने चुनाव से पहले देशभर में विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ ईडी की छापेमारी को लेकर बीजेपी को निशाने पर लिया है। विपक्षी नेताओं के खिलाफ ईडी के छापों पर प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बिफर उठी हैं और इसे लेकर बीजेपी को आड़े हाथों लिया उधर संसद में सवाल पूछने के आरोपों का जवाब देने के लिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की आचार समिति (Ethics Committee) 31 अक्टूबर को बुलाया गया है। आरोप है कि वह संसद में पीए मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी पर सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली थीं वहीं महाराष्ट्र के लातूर में गुरुवार की दोपहर एक 4 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग में झुलसकर 3 लोगों की मौत हो गई, , देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 26 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार।
Oct 26, 2023 | 11:59 PM IST

प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस

पीएम मोदी के मंदिर दौरे से संबंधित 'लिफाफा' टिप्पणी पर प्रियंका गांधी को चुनाव आयोग का नोटिस जारी किया गया है, पोल पैनल ने उनसे 30 अक्टूबर की शाम तक नोटिस का जवाब देने को कहा है , पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 08:44 PM IST

श्रीलंका से 8 विकेट से हारकर विश्व कप से बाहर हुआ इंग्लैंड

श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में विजय अभियान को जारी रखते हुए गुरुवार को बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 8 विकेट से मात देकर जारी रखा, पढें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 08:41 PM IST

बढ़ीं मुंबईकरों की दिक्कतें, 5 नवंबर तक कैंसिल हैं 2500 से ज्यादा लोकल ट्रेनें

खार और गोरेगांव रेलवे स्टेशनों के बीच छठी लाइन के निर्माण के लिए 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 2500 से अधिक मुंबई लोकल ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 08:40 PM IST

बढ़ीं मुंबईकरों की दिक्कतें, 5 नवंबर तक कैंसिल हैं 2500 से ज्यादा लोकल ट्रेनें

खार और गोरेगांव रेलवे स्टेशनों के बीच छठी लाइन के निर्माण के लिए 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक 2500 से अधिक मुंबई लोकल ट्रेनों को कैंसिल किया है, पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 07:25 PM IST

पीएम मोदी ने शरद पवार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के अहमदनगर में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास के बाद सभा को संबोधित करते हुए कहा कि परोक्ष रूप से शरद पवार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों के नाम पर वोट की राजनीति करने वालों ने आपको बूंद-बूंद पानी के लिए तरसाया है, पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 07:21 PM IST

कुपवाड़ा में 5 लश्कर आतंकी ढेर

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा के 5 आतंकियों को सेना ने ढेर कर घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी है, पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 05:53 PM IST

कतर जेल में बंद 8 पूर्व नौसेना अफसरों को सुनाई मौत की सजा

एक साल से जेल में बंद 8 पूर्व नौसेना अफसरों को कतर ने मौत की सजा सुनाई है। इसे लेकर भारत आगे की अपील करेगा, पढें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 04:53 PM IST

Ghazipur Gangster case: माफिया डॉन मुख्तार अंसारी दोषी करार

गाजीपुर गैंगस्टर मामले में एमपी एमएलए कोर्ट माफिया डॉन मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) पर फैसला सुना दिया है। डॉन मुख्तार अंसारी दोषी करार दिया गया है, पढें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 04:52 PM IST

सरकारी योजनाओं के जरिए 2024 चुनाव से पहले मोदी सरकार पहुंचेगी घर-घर

Viksit Bharat Sankalp Yatra: सरकारी योजनाओं के जरिए 2024 चुनाव से पहले मोदी सरकार घर-घर पहुंचेगी लोगों तक पहुंचेगी और शुरुआत आदिवासी गांव से होगी। पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 04:33 PM IST

Cash For Query Case: महुआ मोइत्रा की 31 अक्टूबर को पेशी

संसद में सवाल पूछने के आरोपों का जवाब देने के लिए टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा को लोकसभा की आचार समिति (Ethics Committee) 31 अक्टूबर को बुलाया गया है। आरोप है कि वह संसद में पीए मोदी और उद्योगपति गौतम अडानी पर सवाल पूछने के लिए रिश्वत ली थीं, पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 04:32 PM IST

प्रियंका गांधी पर बरसे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल ने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि 'जिसने मंदिर में फूल नहीं चढ़ाए, वह लिफाफे की बात कर रहा है' वह जबलपर के दौरे पर थे। पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 01:12 PM IST

पेट में दर्द की शिकायत के बाद हिमाचल प्रदेश के CM अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पेट में दर्द की शिकायत के बाद यहां स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। सुक्खू को बुधवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार, अब तक सभी रिपोर्ट सामान्य हैं और मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। अधिकारियों ने कहा कि चिकित्सा जांच में पता चला है कि पेट में संक्रमण के कारण उन्हें दर्द हुआ। चिकित्सकों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि जांच जारी है और मुख्यमंत्री अभी अस्पताल में ही रहेंगे।
Oct 26, 2023 | 01:10 PM IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे को ईडी ने भेजा समन

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महुआ विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुड़ला के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महुआ सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुड़ला तथा कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। ईडी के दलों के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक सशस्त्र दल भी है। तलाशी शुरू होने के तुंरत बाद डोटासरा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, 'सत्यमेव जयते।' मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी डोटासरा के परिसरों पर छापे और अपने बेटे वैभव गहलोत को ईडी द्वारा समन भेजे जाने की पुष्टि करते हुए ‘एक्स’ पर कहा कि राज्य में हर दिन ईडी द्वारा छापे मारे जा रहे हैं 'क्योंकि भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती कि कांग्रेस पार्टी की गारंटी महिलाओं, किसानों तथा गरीबों तक पहुंचे।' राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा।
Oct 26, 2023 | 01:08 PM IST

महाराष्ट्र के बीड में हुए दो सड़क हादसों में नौ लोगों की मौत, 27 घायल

महाराष्ट्र के बीड जिले में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक चिकित्सक समेत नौ लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, सुबह करीब छह बजे के बीच आष्टा फाटा में एक निजी बस मुंबई से बीड की ओर जा रही थी। बस की रफ्तार तेज थी और इसके चालक ने वाहन पर से स्पष्ट रूप से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पलट गई। पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया। आष्टी पुलिस थाना प्रभारी संतोष खेतमालस ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि मृतकों में से चार बीड जिले के निवासी थे जबकि एक यवतमाल जिले का रहने वाला था। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बस हादसे में 26 लोग घायल हुए हैं जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
Oct 26, 2023 | 01:08 PM IST

कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर में एसयूवी, टैंकर से टकराई; 13 लोगों की मौत

कर्नाटक के चिक्कबाल्लापुर में बृहस्पतिवार की सुबह एक एसयूवी के सड़क पर खड़े एक टैंकर से टकरा जाने से कार में सवार 13 लोगों की मौत हो गयी। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक जताते हुए प्रत्येक मृतक के परिजन को दो लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की। उन्होंने इस हादसे के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी मांगी। पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे चिक्कबाल्लापुर शहर के जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में हुई। एसयूवी आंध्र प्रदेश में अनंतपुर से बेंगलुरु जा रही थी तभी वह राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर खड़े एक टैंकर से टकरा गई जिससे चार महिलाओं समेत 13 यात्रियों की मौत हो गयी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दुर्घटना में मारे गए लोग अनंतपुर जिले के रहने वाले थे। मृतकों में कार चालक भी शामिल है। हादसे की वजह का अभी पता नहीं चला है। ऐसा संदेह है कि कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से दुर्घटना हुई होगी लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
Oct 26, 2023 | 01:07 PM IST

पंजाब के लुधियाना की कपड़ा फैक्ट्री में लगी आग; कोई हताहत नहीं

पंजाब के लुधियाना में घनी आबादी वाले इलाके बाजवा नगर में स्थित एक कपड़ा फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग पर काबू पाने में तीन घंटे से अधिक का समय लगा जिसमें 13 दमकल की गाड़ियों की मदद ली गई। फैक्ट्री में मौजूद तैयार कपड़े और कच्चा माल आग में खाक हो गया। आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चला है।
Oct 26, 2023 | 01:06 PM IST

सौम्या विश्वनाथन हत्याकांड: सजा पर दलीलों को लेकर 7 नवंबर को सुनवाई

दिल्ली की एक अदालत 2008 में टेलीविजन पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या मामले में पांच दोषियों की सजा पर दलीलों की सात नवंबर को सुनवाई करेगी। एक अग्रणी अंग्रेजी समाचार चैनल में काम करने वाली विश्वनाथन की 30 सितंबर 2008 को तड़के नेल्सन मंडेला मार्ग पर उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह काम के बाद घर लौट रही थीं। पुलिस ने दावा किया था कि हत्या के पीछे का मकसद लूटपाट था। अतिरिक्ति सत्र न्यायाधीश (एएसजे) रवींद्र कुमार पांडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि पांचों दोषियों के हलफनामे और परिवीक्षाधीन अधिकारी की सजा-पूर्व रिपोर्ट (पीएसआर) सहित कुछ दस्तावेज दाखिल नहीं किए गए थे। न्यायाधीश ने रिपोर्ट और हलफनामे तैयार करने का निर्देश देते हुए आगे की कार्यवाही के लिए सात नवंबर की तारीख तय की। अदालत ने रवि कपूर, अमित शुक्ला, बलजीत मलिक और अजय कुमार को 18 अक्टूबर को दोषी ठहराया था।
Oct 26, 2023 | 12:19 PM IST

नेटवर्क की समस्या दूर करने के लिए पीएम मोदी ने तय की डेडलाइन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेटवर्क प्रॉब्लम से निजात दिलाने के लिए पीएम मोदी ने सभी गांवों में मोबाइल टावर लगाने की डेडलाइन तय की है। मार्च 2024 तक गांव-गांव में इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। पीएम ने प्रति की एक बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि भारत के सभी गांवों में मोबाइल टावर हों। पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 11:06 AM IST

ईडी ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा के परिसरों पर छापे मारे

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजस्थान में कथित परीक्षा पत्र लीक मामले की धन शोधन की जांच के सिलसिले में बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और महवा विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार ओमप्रकाश हुडला के परिसरों पर छापे मारे। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पूर्व स्कूली शिक्षा मंत्री डोटासरा के सीकर और जयपुर में स्थित परिसरों और दौसा में महवा सीट से पार्टी के उम्मीदवार हुडला तथा कुछ अन्य के परिसरों की तलाशी ली जा रही है। राजस्थान में 200 सदस्यीय विधानसभा के लिए 25 नवंबर को मतदान होगा। डोटासरा सीकर में लछमनगढ़ सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुभाष महरिया के खिलाफ कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। वह इस सीट से मौजूदा विधायक भी हैं। ईडी ने इस मामले में राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) के पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा और अनिल कुमार मीणा नामक एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसने जून में इस मामले की जांच के सिलसिले में राजस्थान में कई स्थानों पर छापे मारे थे।
Oct 26, 2023 | 09:33 AM IST

पीएम मोदी महाराष्ट्र में विकास परियोजनाओं, गोवा में राष्ट्रीय खेलों का करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र का दौरा करेंगे और इस दौरान ‘नमो शेतकारी महासम्मान निधि योजना’ की शुरुआत करेंगे तथा महाराष्ट्र में लगभग 7,500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और कुछ की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री गोवा का दौरा करेंगे जहां पहली बार आयोजित किए जा रहे 37वें राष्ट्रीय खेलों का वह उद्घाटन भी करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, महाराष्ट्र दौरे की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री शिरडी पहुंचेंगे, जहां वह श्री साईंबाबा समाधि मंदिर में पूजा और दर्शन करेंगे तथा मंदिर में नए दर्शन कतार परिसर का भी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री निलवंडे बांध का जल पूजन करेंगे और बांध का एक नहर नेटवर्क राष्ट्र को समर्पित करेंगे। शिरडी में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में वह स्वास्थ्य, रेल, सड़क और तेल एवं गैस जैसे क्षेत्रों में करीब 7500 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, कुछ को राष्ट्र को समर्पित करेंगे और कुछ अन्य का शिलान्यास करेंगे।
Oct 26, 2023 | 09:19 AM IST

उत्तर प्रदेश के महाठग अनूप चौधरी को लेकर नया खुलासा

यूपी के महाठग अनूप चौधरी को लेकर नया खुलासा हुआ है। अनूप चौधरी ने हैदराबाद की कंपनी विष्णु वल्लभ इंफ्रा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को ढाई सौ करोड रुपए का लोन देने का झांसा देकर 6 करोड़ रुपये की ठगी की थी। फर्जी तरीके से इस महाठग ने सरकारी गनर ले रखा था और हर जगह वीवीआईपी प्रोटोकॉल हासिल करता था। पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 08:08 AM IST

लिखकर दे रहा हूं कि अब भाजपा की सरकार नहीं आएगी: सत्यपाल मलिक

जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ बातचीत के दौरान यह दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार अब केंद्र में वापसी नहीं कर पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू कश्मीर का पूर्ण राज्य का दर्जा बहाल करके वहां चुनाव होने चाहिए। राहुल गांधी ने मलिक का यह 28 मिनट का साक्षात्कार अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है। इसमें मलिक ने कहा, 'जम्मू-कश्मीर के बारे में मेरी राय है कि आप इसे सुरक्षा बलों की मदद से शांत नहीं रख सकते और मेरा सुझाव है कि वहां के लोगों का दिल जीतें और उसके बाद आप कुछ भी कर सकते हैं। वहां के लोग मिलनसार हैं।' उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 को निरस्त करने से लोगों को उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना पूर्ण राज्य का दर्जा छीनने से हुआ है।
Oct 26, 2023 | 08:06 AM IST

राशन वितरण में भ्रष्टाचार, ममता के मंत्री के आवास पर ईडी की छापेमारी

पश्चिम बंगाल में राशन वितरण में भ्रष्टाचार के कथित मामले में राज्य के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक के कोलकाता के साल्ट लेक स्थित आवास पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
Oct 26, 2023 | 08:02 AM IST

अमेरिका के लेविस्टन में अंधाधुंध फयारिंग, 22 की मौत, दर्जनों घायल

अमेरिका में एक बार फिर अंधाधुंध गोलीबारी हुई है। मेन राज्य के लेविस्टन शहर में हुई इस अंधाधुंध फायरिंग में 22 लोगों की मौत होने की खबर है जबकि दर्जन भर लोग घायल बताए गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस हमलावर को काबू में करने के लिए अभियान चला रही है। सीसीटीवी में हमलावर की तस्वीर कैद हुई है। वह हाथ में बंदूक लिए लोगों को निशाना बनाते हुए दिखा। हमलावर अभी पकड़ से बाहर है। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए तस्वीर जारी की है। पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 08:01 AM IST

क्या हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करेगा भारत?

इजराइल ने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है। नाओर गिलोन ने कहा कि 'हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं। ये दुनिया के लोकतंत्र हैं। मुझे लगता है कि भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने का समय आ गया है।' पढ़ें पूरी खबर
Oct 26, 2023 | 06:36 AM IST

अमेरिका के न्यूयॉर्क में यहूदी छात्रों ने कॉलेज की लाइब्रेरी में ली शरण

7 अक्टूबर के आतंकवादी हमलों के बाद गाजा में हमास के खिलाफ चल रहे इजरायली हमले के बीच, यहूदी छात्रों के एक समूह ने न्यूयॉर्क में कूपर यूनियन की एक लाइब्रेरी में शरण ली, जबकि प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने नारे लगाए। टाइम्स ऑफ इजराइल की रिपोर्ट के अनुसार, "मुक्त फ़िलिस्तीन" बाहर। द टाइम्स ऑफ इज़राइल ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि जब छात्र लाइब्रेरी के अंदर थे तो प्रदर्शनकारी दरवाजे को पीटते रहे।
Oct 26, 2023 | 06:34 AM IST

लेबनान की ओर इजराइल पर किया गया हमला, जानें फिर क्या हुआ

आईडीएफ (इज़राइल डिफेंस फोर्सेज) ने ट्वीट किया, "कुछ देर पहले लेबनान से आईडीएफ यूएवी की ओर दागी गई सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल को आईडीएफ एरियल डिफेंस सिस्टम ने रोक लिया था। आईडीएफ विमान ने लॉन्च के स्रोत पर हमला करके जवाब दिया।"
Oct 26, 2023 | 06:31 AM IST

केंद्र की पीएम-श्री योजना के तहत हरियाणा में 124 विद्यालयों का उद्घाटन

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम-श्री) योजना के पहले चरण के तहत राज्य भर में 124 विद्यालयों का बुधवार को उद्घाटन किया। रोहतक में हरियाणा स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-श्री) कार्यक्रम के तहत विद्यालय 21वीं सदी की आधुनिक शिक्षा के साथ उत्कृष्टता का प्रतीक होंगे। केंद्रीय मंत्री ने विश्वास जताया कि पीएम-श्री योजना के तहत विद्यालयों के शुभारंभ से हरियाणा में स्कूली शिक्षा की क्षमता बढ़ेगी और राज्य के बच्चों को इस पहल से लाभ होगा। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में हरियाणा द्वारा किए गए उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना भी की और इस बात पर प्रकाश डाला कि राज्य देश में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी के तौर पर उभर रहा है।
Oct 26, 2023 | 06:30 AM IST

बीआरएस विधायक, भाजपा उम्मीदवार के बीच टीवी बहस के दौरान हाथापाई

तेलंगाना विधानसभा चुनाव के संबंध में एक तेलुगु समाचार चैनल की ओर से आयोजित खुली बहस के दौरान बुधवार को उस समय स्थिति तनावपूर्ण हो गई जब भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायक और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उनके प्रतिद्वंद्वी के बीच हाथापाई हो गई। राज्य में 30 नवंबर को मतदान होगा। पुलिस और अन्य लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों को अलग कर दिया, जैसा कि वीडियो में दिखाई दे रहा है। भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने आरोप लगाया कि हैदराबाद के कुथबुल्लापुर से बीआरएस विधायक के पी विवेकानंद ने कुना निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार श्रीशैलम गौड़ पर हमला किया क्योंकि वह उनके द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब नहीं दे पा रहे थे। रेड्डी ने एक बयान में कहा कि विवेकानंद द्वारा गौड़ पर हमला करना कायरतापूर्ण कृत्य है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बीआरएस विधायक के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए, नहीं तो भाजपा कानूनी लड़ाई लड़ेगी। संपर्क करने पर, बीआरएस प्रवक्ता श्रवण दासोजू ने आरोप लगाया कि गौड़ ने बीआरएस विधायक के पिता का संदर्भ दिया। उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों को बहस के दौरान शालीनता और मर्यादा बनाए रखनी चाहिए थी।
Oct 26, 2023 | 06:28 AM IST

संजय राउत ने शिवसेना के एकनाथ शिंदे गुट की तुलना हमास से की

शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने बुधवार को एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के गुट की तुलना हमास से की। एक दिन पहले, अपनी दशहरा रैली के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने कहा था कि भविष्य में उद्धव ठाकरे सत्ता के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के साथ गठबंधन कर सकते हैं और यहां तक कि 'हमास, हिजबुल, लश्कर-ए-तैयबा से भी गठबंधन कर लेंगे।' राउत ने यहां पत्रकारों से कहा कि शिंदे की टिप्पणियां उनकी सोच को दर्शाती हैं और यह भी कि भाजपा ने शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को कैसे प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, 'वे स्वयं हमास हैं। मैं लश्कर-ए-तैयबा, हिजबुल वगैरह आदि नाम नहीं लेना चाहता। इनसे महाराष्ट्र और भारत को कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन इन लोगों के दिमाग पर हमास का कब्जा है।' राउत ने कहा कि भाजपा और शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना 2024 में राज्य और देश में सत्ता में नहीं होगी और शिंदे समूह की आखिरी दशहरा रैली मंगलवार को हुई।
Oct 26, 2023 | 06:24 AM IST

दिल्ली में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से मजदूर की मौत

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के नेताजी सुभाष प्लेस में सीवर लाइन की खुदाई के दौरान मिट्टी का एक हिस्सा धंसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार शाम को जब यह घटना हुई तब मजदूर शकूर बस्ती के पास दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) की एक साइट पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनमें से एक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रोहित के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना पर डीजेबी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।
Oct 26, 2023 | 06:23 AM IST

आगरा में पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में लगी आग, नौ घायल

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में बुधवार अपराह्न पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बों में आग लग गई जिसमें कम से कम नौ यात्री घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर छावनी से मध्य प्रदेश के सिवनी जा रही थी तभी रास्ते में इंजन की ओर से तीसरे और चौथे डिब्बे में अपराह्न पौने चार बजे आग लग गयी। आगरा रेलवे मंडल की जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) प्रशस्ति श्रीवास्तव ने कहा कि आग लगने का कारण तुरंत पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा, 'उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल में भांडई और जाजउ के बीच पातालकोट एक्सप्रेस में आग की घटना सामने आयी है। दो डिब्बे पूरी तरह जल गये हैं। चूंकि उनसे सटे दो और डिब्बे भी प्रभावित हुए हैं, ऐसे में चार डिब्बे ट्रेन से अलग कर दिये गये हैं...स्थिति नियंत्रण में है।' रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में बैठाने के बाद ट्रेन रात 8.50 बजे अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई।
Oct 26, 2023 | 06:22 AM IST

नोएडा में लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में सोसाइटी का गार्ड गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्धनगर जिले के नोएडा में एक ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निजी सुरक्षा गार्ड को 10 वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ करने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सोसाइटी में काम करने वाले सुरक्षा गार्ड (46) के खिलाफ सेक्टर 113 थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिकारी के मुताबिक, घटना रविवार शाम लगभग पांच बजे उस वक्त हुई जब बच्ची सोसाइटी के खेल के मैदान से घर लौट रही थी। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बच्ची के माता-पिता की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
Oct 26, 2023 | 06:22 AM IST

इजराइल ने भारत से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का किया आग्रह

भारत में इजराइल के राजदूत नाओर गिलोन ने बुधवार को कहा कि भारत के लिए समय आ गया है कि वह अन्य कई देशों की तरह हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करे। इजराइली राजदूत ने पत्रकारों से बातचीत में हमास के खिलाफ आतकंवाद-रोधी अभियानों में इजराइल का समर्थन करने के लिए भारत के प्रति आभार भी प्रकट किया। गिलोन ने कहा कि इजराइल ने सात अक्टूबर को हुए बर्बर हमले के बाद संबंधित भारतीय प्राधिकारियों से हमास को आतंकवादी संगठन घोषित करने का आग्रह किया है। इसके साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले को पहले भी उठाया जा चुका है। गिलोन ने प्रेस वार्ता में कहा, 'हमारे लिए महत्वपूर्ण देश हमारे साथ हैं। ये दुनिया के लोकतंत्र हैं। ऐसा कहने के बाद...मुझे लगता है कि भारत द्वारा हमास को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने का समय आ गया है।'