LIVE

यूपी में 28 मई को बकरीद की छुट्टी, लेबनान पर इजरायली हमले जारी, क्वाड बैठक को अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया सफल और उपयोगी

आज की ताजा खबर लाइव, 26 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: क्वाड के विदेश मंत्रियों की आज नई दिल्ली में बैठक संपन्न हुई। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की हाईकमान संग आज बैठक होने जा रही है। बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने दी जानकारी कि बीजेपी में आज एक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होने जा रहे हैं।

Piyush KumarUpdated May 26, 2026, 22:41 IST
यूपी में 28 मई को बकरीद की छुट्टी, लेबनान पर इजरायली हमले जारी, क्वाड बैठक को अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया सफल और उपयोगी

यूपी में 28 मई को बकरीद की छुट्टी, लेबनान पर इजरायली हमले जारी, क्वाड बैठक को अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया सफल और उपयोगी

आज की ताजा खबर लाइव, 26 मई 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज: क्वाड के विदेश मंत्रियों की आज नई दिल्ली में बैठक आयोजित होने जा रही है। कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की हाईकमान संग आज बैठक होने जा रही है।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात कर रूस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध तथा ईरान के हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने सोमवार को एक बयान में कहा, ’’दोनों पक्षों ने रूस-यूक्रेन युद्ध, द्विपक्षीय संबंधों और ईरान के हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’

इंदिरा भवन में 11 बजे होगी बैठक। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी,केसी वेणुगोपाल,कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया होंगे बैठक में शामिल। नेतृत्व परिवर्तन हो या सिद्धारमैया ही रहे सीएम, इस पर कांग्रेस लीडरशिप फैसला लेगी। राज्यसभा की सीटो पर भी चर्चा। बता दें कि 25 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुचे। बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने दी जानकारी कि बीजेपी में आज एक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होने जा रहे हैं।

MAY 26, 2026 22:41 IST

अलवर में खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत


राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक कार के खड़े ट्रक से टकरा जाने से तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा हदारहेड़ा गांव के पास बड़ोदामेव थाना क्षेत्र में हुआ।अधिकारियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार पहले एक खंभे से टकराई और फिर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। थाना प्रभारी मोहन सिंह गुर्जर ने बताया कि चारों व्यक्ति मध्य प्रदेश में खेती का काम पूरा करने के बाद पंजाब लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई गई है कि चालक को झपकी आ गई थी, जिससे कार का नियंत्रण बिगड़ गया और हादसा हो गया। मृतकों की पहचान गुरप्रीत सिंह, सेवक सिंह और सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी थे। घायल संदीप सिंह को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज हो रहा है।
MAY 26, 2026 18:59 IST

यूपी में 28 मई को बकरीद की छुट्टी

उत्तर प्रदेश सरकार ने 27 मई की जगह 28 मई को बकरीद की छुट्टी निर्धारित की है।
MAY 26, 2026 18:36 IST

दिल्ली-पटना एयर इंडिया एक्सप्रेस फ्लाइट में टेक्निकल फॉल्ट से हुई लेट


एयर इंडिया एक्सप्रेस के प्रवक्ता ने कहा, "हमारी दिल्ली-पटना की एक उड़ान निर्धारित विमान में तकनीकी खराबी के कारण विलंबित हो गई। वैकल्पिक विमान की व्यवस्था कर दी गई है। यात्रियों को भोजन उपलब्ध कराया गया और उन्हें पूर्ण धनवापसी के साथ उड़ान रद्द करने या पुनर्निर्धारित करने का विकल्प दिया गया। असुविधा के लिए हमें खेद है।"
MAY 26, 2026 17:24 IST

भारत दौरा संपन्न कर अमेरिका के विदेश मंत्री रूबियो आर्मेनिया रवाना

चार दिवसीय भारत दौरा संपन्न कर अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो आर्मेनिया के लिए रवाना हो गए। मंगलवार को क्वाड बैठक में हिस्सा लेने के बाद उन्होंने आर्मेनिया का रुख किया। उनकी यात्रा से पहले राजधानी येरेवन में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर बताया कि रूबियो 26 मई को कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा के लिए अलग-अलग बैठकें करेंगे। दौरे के दौरान रूबियो की मुलाकात अपने आर्मेनियाई समकक्ष अरारात मीरजोयान से होगी। दोनों नेताओं के बीच बातचीत के बाद संयुक्त प्रेस बयान जारी किए जाने की भी उम्मीद है। दूतावास के अनुसार, कार्यक्रम में दोनों देशों के बीच कुछ द्विपक्षीय दस्तावेजों पर हस्ताक्षर भी शामिल हैं। भारत की उनकी यात्रा 23 मई को कोलकाता से शुरू हुई थी। इसके बाद वो नई दिल्ली पहुंचे, यहां पर एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक की, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात की, फिर पत्नी जेनेट डी. रूबियो के साथ ताजमहल का दीदार करने आगरा पहुंचे। रूबियो दंपति जयपुर भी गया, जहां पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया गया। आमेर के किले को भी वो देखने गए। मंगलवार सुबह ही दिल्ली क्वाड बैठक में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे। उन्होंने इस बैठक को बहुउपयोगी और सफल बताया।
MAY 26, 2026 17:23 IST

क्वाड बैठक को अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताया सफल और उपयोगी

क्वाड बैठक को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सफल और उपयोगी बताया है। भारत में अमेरिकी दूतावास के राजदूत सर्जियो गोर ने इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तस्वीर के साथ गोर ने मार्को रूबियो की बात साझा की। बताया कि उन्होंने नई दिल्ली में एस जयशंकर, पेनी वोंग, तोशिमित्सु मोतेगी के साथ हुई क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक को बेहद सफल और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि बैठक में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और समृद्धि को आगे बढ़ाने पर व्यापक चर्चा हुई। रूबियो के अनुसार, क्वाड क्षेत्र में सकारात्मक भूमिका निभाने वाला एक महत्वपूर्ण समूह बना हुआ है और यह आने वाले समय में भी क्षेत्र की सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए नई पहल करता रहेगा।
MAY 26, 2026 17:22 IST

लेबनान पर इजरायली हमले जारी, आईडीएफ ने नबातीह में घर खाली करने की दी चेतावनी

दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हमले जारी हैं। इस बीच इजरायली सेना ने एक्स पर हिब्रू भाषा में बयान जारी कर नबातीह के लोगों को तुरंत अपने घर खाली कराने का आदेश जारी किया गया है। इजरायली मिलिट्री के एक प्रवक्ता ने एक्स पर अरबी में बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि इजरायली मिलिट्री ने दक्षिणी लेबनान के शहर नबातीह के लोगों को तुरंत अपने घर खाली करने और ज़हरानी नदी के उत्तर में जाने का आदेश दिया है। इसमें कहा गया, “जो कोई भी हिज्बुल्लाह के गुर्गों, ठिकानों या मिलिट्री के सामान के पास रहता है, वह अपनी जान जोखिम में डाल रहा है। इस बीच आईडीएफ ने एक्स पोस्ट में दावा किया कि उसने सोमवार रात भर लेबनान में 100 से ज्यादा ठिकानों पर हमले किए, जिसमें बेका वैली और दक्षिणी लेबनान के अलग-अलग हिस्से शामिल हैं।
MAY 26, 2026 17:21 IST

गाजियाबाद के शिप्रा सृष्टि सोसायटी के 14वें फ्लोर पर लगी आग


गाजियाबाद के शिप्रा सृष्टि सोसायटी अहिंसा खंड-1 इंदिरापुरम के 14th फ्लोर में आग लग गई है। मौके पर फायर विभाग की टीमें पहुंची हैं और आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं।
MAY 26, 2026 17:20 IST

LNJP अस्पताल का स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने लिया जाजया


दिल्ली में बढ़ती गर्मी और लू के खतरे के बीच स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने LNJP अस्पताल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि दिल्ली स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार है… डॉक्टरों से लेकर आरोग्य मंदिर तक सभी व्यवस्थाएं सक्रिय कर दी गई हैं ताकि लू के मरीजों का तुरंत इलाज हो सके।
MAY 26, 2026 16:31 IST

यूनियन बैंक बॉन्ड, इक्विटी से 8,000 करोड़ रुपये जुटाएगा

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मंडल ने मंगलवार को बॉन्ड या इक्विटी के माध्यम से 8,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी जुटाने की मंजूरी दी। इसमें 3,000 करोड़ रुपये इक्विटी शेयर जारी कर जुटाए जाएंगे। यूनियन बैंक ने बीएसई को दी सूचना में कहा कि निदेशक मंडल ने बासेल तीन के अनुरूप अतिरिक्त टियर 1 बॉन्ड और/या टियर 2 बॉन्ड के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा, बोर्ड ने 8,000 करोड़ रुपये की कुल सीमा के भीतर किस्तों में 3,000 करोड़ रुपये की इक्विटी पूंजी जुटाने को मंजूरी दी है। यह पूंजी सार्वजनिक निर्गम (यानी आगे सार्वजनिक पेशकश) और/या राइट्स इश्यू और/या निजी नियोजन के माध्यम से जुटाई जाएगी। सूचना में कहा गया, ’’निदेशक मंडल ने 26 मई, 2026 को आयोजित अपनी बैठक में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक की पूंजी जुटाने की बैंक की योजना पर विचार किया और उसे मंजूरी दी।’’
MAY 26, 2026 16:30 IST

हिमाचल पंचायत चुनाव : दोपहर एक बजे तक 44.12 प्रतिशत मतदान हुआ

हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मंगलवार दोपहर एक बजे तक 44 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ और सभी जिलों में महिला मतदाताओं ने पुरूषों की तुलना में कहीं अधिक संख्या में वोट डाला। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर जिलों में लू की चेतावनी के बीच 1,293 पंचायतों के लिए मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी जिलों में वोट अपराह्न तीन बजे तक डाले जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दोपहर एक बजे तक मतदान के पहले छह घंटों में 44.12 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। आंकड़ों से पता चलता है कि मतदान केंद्रों पर 48.72 प्रतिशत महिला मतदाता पहुंचीं, जबकि पुरुष मतदाताओं की संख्या 39.66 प्रतिशत रही।
MAY 26, 2026 12:21 IST

नालंदा में चलते झूले से गिरा युवक

नालंदा के राजगीर में मलमास मेले के दौरान एक युवक चलते झूले से गिर गया। जिससे वह घायल हो गया। युवक की पहचान 25 वर्षीय अमन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद भी झूला चलता रहा। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और झूले का संचालन बंद कराया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है, वहीं घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
MAY 26, 2026 10:04 IST

बीजेपी में आज शामिल होंगे कोई प्रतिष्ठित व्यक्ति: अनिल बलूनी

बीजेपी नेता अनिल बलूनी ने दी जानकारी कि बीजेपी में आज एक प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल होने जा रहे हैं।
MAY 26, 2026 09:45 IST

कर्नाटक नेतृत्व परिवर्तन को लेकर दिल्ली में बड़ी बैठक

इंदिरा भवन में 11 बजे होगी बैठक। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे,राहुल गांधी,केसी वेणुगोपाल,कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया होंगे बैठक में शामिल। नेतृत्व परिवर्तन हो या सिद्धारमैया ही रहे सीएम, इस पर कांग्रेस लीडरशिप फैसला लेगी। राज्यसभा की सीटो पर भी चर्चा। बता दें कि 25 से ज्यादा विधायक दिल्ली पहुचे।
MAY 26, 2026 09:11 IST

Maharashtra News: कोल्हापुर में तीन स्कूली छात्राओं की खेत के तालाब में डूबने से मौत

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में तीन स्कूली छात्राओं की खेत के तालाब में डूबने से मौत हो गई। चंदगड़ तहसील के हुंदळेवाडी गांव की घटना है। डूबने से मृत हुई तीनों छात्राओं के नाम स्वराली नाईक (उम्र 12 वर्ष), धनुष्का सांबरेकर (उम्र 14 वर्ष) और रिया सांबरेकर (उम्र 10 वर्ष) हैं।
MAY 26, 2026 09:09 IST

आज की ताजा खबर: कठुआ जिले में मिले संदिग्ध चीनी ड्रोन

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के गोविंदसर इलाके में उस समय दहशत फैल गई, जब वहां एक संदिग्ध चीनी ड्रोन मिलने की सूचना सामने आई। देर रात स्थानीय लोगों ने इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन उड़ता हुआ देखा, जिसके बाद लोगों में भय और चिंता का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। ड्रोन की उत्पत्ति, उसके उद्देश्य और उससे जुड़े संभावित सुरक्षा खतरे की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक रिपोर्ट्स के अनुसार, बरामद किया गया ड्रोन चीनी निर्मित बताया जा रहा है। सुरक्षा एजेंसियां अब ड्रोन की गहन जांच कर रही हैं और मामले की तह तक पहुंचने के लिए आसपास के इलाके में भी तलाशी अभियान चला रही हैं।
MAY 26, 2026 08:14 IST

रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री लावरोव से बात की; यूक्रेन एवं ईरान पर हुई चर्चा

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से बात कर रूस एवं यूक्रेन के बीच युद्ध तथा ईरान के हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता टॉमी पिगॉट ने सोमवार को एक बयान में कहा, ’’दोनों पक्षों ने रूस-यूक्रेन युद्ध, द्विपक्षीय संबंधों और ईरान के हालात पर विचारों का आदान-प्रदान किया।’’
उन्होंने कहा कि इस बातचीत का अनुरोध रूस के विदेश मंत्री ने किया था।
MAY 26, 2026 07:09 IST

Quad Meeting: नई दिल्ली में आज क्वाड की बैठक

नई दिल्ली में आज क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक होने जा रही है। मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।
MAY 26, 2026 07:08 IST

Quad Meeting: दिल्ली में क्वाड की बैठक आज


पश्चिम एशिया संकट के आर्थिक परिणाम, हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और क्रिटिकल मिनरल तथा प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर क्वाड के विदेश मंत्रियों की बैठक में प्रमुख रूप से चर्चा होने की उम्मीद है।

मंगलवार को नई दिल्ली में होने वाली इस बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, आस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापानी विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी शामिल होंगे। बैठक की अध्यक्षता विदेश मंत्री एस जयशंकर करेंगे।