LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 26 मार्च 2024: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक PAC जवान घायल, कांग्रेस की सातवीं लिस्ट आई सामने

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 26 मार्च 2024: अयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक PAC जवान घायल, कांग्रेस की सातवीं लिस्ट आई सामने
ताजा खबर (Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 26 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 26 मार्च 2024 की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार : भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी की छठी लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें से दो राजस्थान से हैं वहीं पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला हुआ है। इस हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने चीनी नागरिकों को निशाना बनाया है। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हुए इस आत्मघाती हमले में 5 चीनी नागरिक मारे गए हैं। कहा जा रहा है कि ये चीनी नागरिक इंजीनियर थे, जो पाकिस्तान में चल रहे प्रोजेक्ट में काम कर रहे थे उधर लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें गुजरात की पांच, हिमाचल प्रदेश की छह, कर्नाटक की एक और प. बंगाल की दो सीटें शामिल हैं। खास बात ये है कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के सभी 6 बागी कांग्रेस विधायकों को टिकट दिया है, जानिए दिनभर की खबरों का अपडेट
क्या NRI कर सकते हैं लोकसभा चुनाव में वोट, जानिए क्या कहता है भारत का संविधान
एनआरआई वह व्यक्ति होता है जो भारतीय नागरिक है लेकिन पेशेवर या व्यक्तिगत कारणों से पिछले वित्तीय वर्ष के आधे से अधिक समय से भारत से बाहर रह रहा है,
पढ़ें पूरी खबरअयोध्या के राम मंदिर परिसर में चली गोली, एक PAC जवान घायल
अयोध्या के श्री राम मंदिर परिसर में तैनात पीएसी के एक जवान को गोली लगने का मामला सामने आया है, जवान को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है,
पढें पूरी खबरबटर चिकन का आविष्कार किसने किया?
रेस्तरां श्रृंखला दरियागंज ने 'बटर चिकन' की उत्पत्ति को लेकर मोती महल के मालिकों द्वारा एक साक्षात्कार के दौरान की गई कथित अपमानजनक टिप्पणियों के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया है। मोती महल के मालिक ने यह दावा करते हुए मुकदमा दायर किया था कि उनके पूर्ववर्ती स्वर्गीय कुंदन लाल गुजराल ने 'बटर चिकन' और 'दाल मखनी' का आविष्कार किया था,
पढें पूरी खबरकांग्रेस की सातवीं लिस्ट आई सामने
कांग्रेस की सातवीं लिस्ट में 5 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। जिसमें से 4 छत्तीसगढ़ के लिए और एक तमिलनाडु के लिए नामों की घोषणा की गई है ,
पढ़ें पूरी खबर अमेरिका में पोत के टकराने के बाद बाल्टीमोर ब्रिज ढहा
बाल्टीमोर अग्निशमन विभाग के संचार निदेशक केविन कार्टराईट ने बताया कि यह आपात स्थिति है। उन्होंने कहा, 'हमारा ध्यान फिलहाल लोगों को बचाने पर और पानी से बाहर निकालने पर है।'
पढ़ें पूरी खबर संदेशखाली पीड़िता और बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा से फोन पर PM मोदी ने की बात
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने बशीरहाट से भाजपा उम्मीदवार रेखा पात्रा (Rekha Patra) से बात की, उन्हें 'शक्ति स्वरूपा' बताया गौर हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बशीरहाट लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) की प्रत्याशी रेखा पात्रा से बात की,
पढें पूरी खबर कांग्रेस को पंजाब में बड़ा झटका, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस सांसद रनवीत सिंह बिट्टू बीजेपी में शामिल हो गए हैं। लोकसभा चुनाव से पहले रवनीत सिंह बिट्टू का कांग्रेस छोड़ना और बीजेपी में जाना राहुल गांधी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रवनीत सिंह बिट्टू राहुल गांधी के खास माने जाते रहे हैं और कांग्रेस के बड़े पदों पर भी रह चुके हैं,
पढ़ें पूरी खबरUP की इस सीट से चुनावी शंखनाद करेंगे PM नरेंद्र मोदी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए यूपी में पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को एक रैली को संबोधित करेंगे। मेरठ की इस रैली में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह भी संयुक्त रूप से हिस्सा लेंगे,
पढ़ें पूरी खबर 'वरुण गांधी का हमारे साथ जुड़ने के लिए स्वागत है' कांग्रेस ने दिया ऑफर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वरुण गांधी का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत है। उनकी यह टिप्पणी भाजपा द्वारा अपनी लोकसभा सूची में वरुण गांधी को पीलीभीत से बाहर करने के बाद आई है,
पढ़ें पूरी खबरकृष्णानगर सीट : महुआ मोइत्रा बनाम अमृता रॉय
मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आईं जिनमें कहा गया कि मोइत्रा को घेरने के लिए भाजपा महाराज कृष्णचंद्र के शाही परिवार के किसी सदस्य को टिकट दे सकती है। अमृता गत 20 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुईं,
पढ़ें पूरी खबर बीजेपी की छठी लिस्ट जारी, दौसा से मिला कन्हैया लाल मीणा को टिकट
भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी। बीजेपी की छठी लिस्ट में 3 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जिसमें से दो राजस्थान से हैं,
पढ़ें पूरी खबर रूस में अमेरिकी रिपोर्टर को 30 जून तक जेल
मॉस्को की एक अदालत ने एक साल पहले गिरफ्तार किए अमेरिकी रिपोर्टर इवान गर्शकोविच को कम से कम 30 जून तक जेल में रखने का आदेश दिया।
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने जोरहट से नामांकन भरा
कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने मंगलवार को असम की जोरहाट लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। निवर्तमान लोकसभा में कांग्रेस के उप नेता गोगोई ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा, राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष देबब्रत सैकिया की उपस्थिति में निर्वाचन अधिकारी पुलक कुमार महंत को नामांकन पत्र सौंपे। विधानसभा में विपक्ष के उप नेता और रायजोर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई तथा कांग्रेस के धुबरी क्षेत्र से प्रत्याशी रकीबुल हुसैन भी उनके साथ थे। कांग्रेस उम्मीदवार गोगोई जोरहाट स्टेडियम से जुलूस के साथ निर्वाचन अधिकारी कार्यालय तक पहुंचे।
अरुणाचल पर चीन के दावे का सख्ती से खंडन करे सरकार: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अविभाज्य हिस्सा है और मोदी सरकार को चीन द्वारा इस राज्य पर दावा किए जाने का बहुत सख्ती से खंडन करना चाहिए। चीन ने सोमवार को एक बार फिर यह दावा किया कि अरुणाचल प्रदेश हमेशा उसका क्षेत्र रहा है। हालांकि भारत ने बीजिंग के दावे को बेतुका और हास्यास्पद बताकर खारिज कर दिया। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि अरुणाचल प्रदेश भारत का एक अविभाज्य हिस्सा है। उन्होंने यह भी कहा, कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश पर चीन के किसी भी दावे की कड़ी निंदा और विरोध करती है। यह एक महीने में चौथी बार है, जब चीन ने पूरी तरह से हास्यास्पद और बेतुके दावे किए हैं। खरगे का कहना है कि स्थानों का नाम बदलकर और दूसरे देशों से संबंधित क्षेत्रों के नक्शे दोबारा बनाकर बेतुके दावे करने में चीन का रिकॉर्ड सर्वविदित है।
असम: सर्बानंद सोनोवाल ने डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने असम के डिब्रूगढ़ संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार के रूप में मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के साथ सोनोवाल ने चुनाव अधिकारी बिक्रम कैरी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। डिब्रूगढ़ सीट पर आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।असम में 14 लोकसभा सीट हैं।
एएसआई सर्वेक्षण के दौरान हिंदुओं ने भोजशाला में पूजा की
मध्य प्रदेश के धार जिले में विवादास्पद भोजशाला/कमाल मौला मस्जिद परिसर में मंगलवार को हिंदुओं ने पूजा अर्चना की । इसके साथ ही भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) की एक टीम ने अदालत द्वारा निर्देशित अपना सर्वेक्षण जारी रखा। सात अप्रैल, 2003 के एएसआई के आदेश के अनुसार, हिंदुओं को हर मंगलवार को भोजशाला परिसर के अंदर पूजा करने जबकि मुसलमानों को शुक्रवार को वहां पर नमाज अदा करने की अनुमति है। सर्वेक्षण शुरू होने से पहले सुबह करीब 7.15 बजे हिंदू श्रद्धालु ऐतिहासिक परिसर में पहुंचे।
भाजपा ने विरोध मार्च निकालकर केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की
भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को यहां एक विरोध मार्च निकाला और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की जिन्हें आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया गया है। भाजपा कार्यकर्ता फिरोजशाह कोटला स्टेडियम के पास जमा हुए और उन्होंने दिल्ली सचिवालय तक मार्च निकाला। इस दौरान वे मुख्यमंत्री केजरीवाल और उनकी पार्टी के खिलाफ नारे लगा रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है इसलिए उन्हें नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए और अपनी जिम्मेदारी किसी और को सौंप देनी चाहिए। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में रहते हुए अपने मंत्रियों को निर्देश जारी करने के लिए केजरीवाल की आलोचना करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि एक मुख्यमंत्री हिरासत में रहते हुए निर्देश जारी नहीं कर सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप’ नौटंकी कर रही है।
के कविता को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
आबकारी नीति मामला: ईडी ने दिल्ली की अदालत से कहा कि बीआरएस नेता के. कविता से हिरासत में और पूछताछ किए जाने की जरूरत नहीं है। कविता के वकील ने दिल्ली की अदालत से अपनी मुवक्किल के बेटे की परीक्षा के आधार पर उन्हें अंतरिम जमानत दिए जाने का अनुरोध किया। दिल्ली की अदालत ने बीआरएस नेता के. कविता को नौ अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा।
आप का प्रदर्शन: पंजाब के मंत्री, सोमनाथ भारती समेत कई नेता हिरासत में लिए गए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन के लिए यहां पटेल चौक पर इकट्ठा हुए पंजाब सरकार के मंत्री हरजोत सिंह बैंस और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सोमनाथ भारती समेत पार्टी के सैकड़ों सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को हिरासत में ले लिया। "इंकलाब जिंदाबाद" और "केजरीवाल जिंदाबाद" के नारे लगाते हुए आप के कार्यकर्ता और नेता समूह में इलाके के मेट्रो स्टेशन पहुंचे। पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोक कल्याण मार्ग स्थित आधिकारिक आवास को घेरने के लिए मार्च का आह्वान किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र में आपराधिक प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है और पुलिस किसी को भी जमा होने की अनुमति नहीं दे सकती।
उपचुनावों के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी
BJP Candidates List: लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच भारतीय जनता पार्टी ने आज देशभर में होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की। इसमें गुजरात की पांच, हिमाचल प्रदेश की छह, कर्नाटक की एक और प. बंगाल की दो सीटें शामिल हैं। खास बात ये है कि पार्टी ने हिमाचल प्रदेश के सभी 6 बागी कांग्रेस विधायकों को टिकट दिया है।