इलेक्शन

कृष्णानगर सीट : महुआ मोइत्रा बनाम अमृता रॉय, राजमाता पर BJP ने क्यों जताया भरोसा?

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 26, 2024, 02:52 PM IST

Who is Amrita Roy: मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आईं जिनमें कहा गया कि मोइत्रा को घेरने के लिए भाजपा महाराज कृष्णचंद्र के शाही परिवार के किसी सदस्य को टिकट दे सकती है। अमृता गत 20 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुईं।

Image

कृष्णानगर सीट से अमृता रॉय हैं भाजपा उम्मीदवार।

Who is Amrita Roy: बंगाल की कृष्णानगर सीट पर इस बार हाई प्रोफाइल मुकाबला होने जा रहा है। तृणमूल कांग्रेस ने इस सीट से कैश फॉर क्वेरी मामले में फंसी अपनी नेता महुआ मोइत्रा को टिकट दिया है। अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी इस सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इस सीट के लिए उसने राजमाता अमृता रॉय को अपना उम्मीदवार बनाया है। राजघराने से ताल्लुक रखने वालीं राजमाता इलाके में जाना-पहचाना नाम है। क्षेत्र में अमृता रॉय की पहचान एक समाज सेवी के रूप में भी है। भाजपा ने रविवार को अपने उम्मीदवारों की 5वीं सूची जारी की और इस सूची में रॉय शामिल थीं।

गत 20 मार्च को भाजपा में शामिल हुईं अमृता रॉय

अमृता रॉय कृष्णानगर के शाही परिवार से आती हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में उनकी पहचान राजबाड़ी की राजमाता के रूप में है। इस सीट को लेकर अटकलें भी चल रही थीं। कुछ दिनों पहले मीडिया में ऐसी रिपोर्टें आईं जिनमें कहा गया कि मोइत्रा को घेरने के लिए भाजपा महाराज कृष्णचंद्र के शाही परिवार के किसी सदस्य को टिकट दे सकती है। इसी बीच अमृता गत 20 मार्च को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की मौजूदगी में भगवा पार्टी में शामिल हुईं।

लोग मुझे आशीर्वाद देंगे-राजमाता

कृष्णानगर क्षेत्र के स्थानीय नेताओं ने सबस पहले रॉय को यहां से उम्मीदवार बनाए जाने की रुचि दिखाई। भाजपा नेताओं का मानना है कि अमृता को उम्मीदवार बनाया जाना महाराज कृष्णचंद्र रॉय के नाम को राजनीति से सीधे जोड़ेगा। इलाके में आज भी लोग कृष्णचंद्र राय के शासन एवं उनकी विरासत को याद रखते हैं। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद अमृता राय ने 'आनंदबाजार ऑनलाइन' से कहा- नदिया के इतिहास में हर कोई राजा कृष्णचंद्र की भूमिका और योगदान को जानता है। मैं राजघराने की बहू के तौर पर सियासी मैदान में नहीं आई हूं बल्कि मैं आम लोगों की आवाज बनकर यहां पहुंची हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि लोग दोनों हाथों से मुझे आशीर्वाद देंगे।

पिछले चुनाव में भाजपा-टीएमसी के बीच हुई टक्कर

2019 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर भाजपा और टीएमसी के बीच करीबी मुकाबला देखने को मिला था। इस सीट से टीएमसी उम्मीदवार मोइत्रा विजयी हुईं। इस सुचनाव में उन्हें 45.3 प्रतिशत के साथ 614,872 वोट मिले। मोइत्रा ने भाजपा के कल्याण चौबे को हराया। कल्याण को 40.4 फीसदी वोट शेयर के साथ 551, 654वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में भी इस सीट पर टीएमसी का कब्जा हुआ। इस चुनाव में कृष्णानगर सीट से टीएमसी के तपस पॉल विजयी हुए। इस सीट पर उन्हें 35.2 प्रतिशत और 438,789 वोट मिले। दूसरे स्थान पर माकपा के झा शांतनु रहे। शांतनु को 29.5 फीसदी (367,534) वोट मिला। 2014 के चुनाव में भाजपा की ओर से सत्यब्रत मुखर्जी उम्मीदवार थे। सत्यब्रत को 329,387 वोट मिले।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article