
आज की ताजा खबर: मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष
आज की ताजा खबर (Aaj ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 जुलाई 2023 और बड़ी खबरें: यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 25 जुलाई (मंगलवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' 26 जुलाई को लोकसभा में सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा। घटनाक्रम से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि विपक्षी दलों के बीच दिन भर की चर्चा के बाद यह निर्णय लिया गया कि बुधवार को निचले सदन में प्रस्ताव लाया जाएगा। कांग्रेस ने भी लोकसभा में अपने सभी सांसदों को व्हिप जारी किया है कि वे कल सदन की कार्यवाही शुरू होने से लेकर स्थगन तक सदन में मौजूद रहें, क्योंकि "कल यानी 26 जुलाई को लोकसभा में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।" इसे लोकसभा में पार्टी के मुख्य सचेतक कोडिकुन्निल सुरेश ने जारी किया। आगे पढ़ें देश-दुनिया की खबरों के ताजा अपडेट्स...