क्रिकेट

हरमनप्रीत की हरकत पर BCCI का बड़ा फैसला, इतने मैचों के लिए किया सस्पेंड

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 25, 2023, 07:37 PM IST

INDW vs BANW, BCCI suspends Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों के आखिरी यानी तीसरा मुकाबला टाई रहा था। इस मुकाबले के दौरान भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आउट होने के बाद बल्ले से विकेट पर प्रहार कर दी थीं। उनके इस रवैये पर बीसीसीआई ने कड़ा फैसला लिया है।

Image

बल्ले से विकेट पर प्रहार करती हुईं हरमनप्रीत कौर। (फोटो- Twitter)

Photo : Twitter

INDW vs BANW, BCCI suspends Harmanpreet Kaur: भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश महिला टीम के बीच खेला गया तीसरा वनडे मुकाबला पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है। दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली गई थी। सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी रोमांचक रहा था, लेकिन बाद में मैच में काफी विवाद बढ़ गया था। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आउट होने के बाद विकेट पर बल्ला मार दिया था और मैच खत्म होने के बाद अंपयारों पर जमकर बरसी थीं। इसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस बीच, हरमनप्रीत कौर के इस रवैये पर बीसीसीआई ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। बता दें कि दोनों टीमा के बीच खेले गए तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी।

दो मैचों के लिए सस्पेंड हुई हरमनप्रीत

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को आईसीसी आचार संहिता के दो अलग-अलग उल्लंघनों के बाद अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए निलंबित कर दिया गया है। ये घटनाएं शनिवार को ढाका में बांग्लादेश के खिलाफ आईसीसी महिला चैम्पियनशिप सीरीज के तीसरे मैच के दौरान हुईं। पहली घटना विशेष रूप से तब हुई जब हरमनप्रीत ने भारत की पारी के 34वें ओवर में स्पिनर नाहिदा अख्तर की गेंद पर स्लिप में कैच आउट दिए जाने के बाद अपने बल्ले से विकेटों पर प्रहार करके निराशा व्यक्त की। लेवल-2 के अपराध के लिए हरमनप्रीत पर मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया और उनके अनुशासनात्मक रिकॉर्ड पर तीन डिमेरिट अंक मिले थे।

हरमन के व्यवहार की आलोचना की थी इस दिग्गज ने

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे मदन लाल ने हरमनप्रीत के व्यवहार की आचोला की थी। उन्होंने हरमन के उस वीडियो को शेयर करते हुए लिखे थे कि बांग्लादेश के खिलाफ हरमनप्रीत कौर का यह व्यवहार सही नहीं है। वह खेल से बड़ी नहीं हैं। आगे उन्होंने लिखा कि हरमन ने भारतीय क्रिकेट का नाम चाराब किया है। बीसीसीआई को उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article