दुनिया

चीन ने विदेश मंत्री किन गैंग को पद से हटाया, कई हफ्तों से हैं गायब, महिला पत्रकार से संबंधों की चर्चा गर्म

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 25, 2023, 05:55 PM IST

चीन के ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि देश की शीर्ष राजनीतिक इकाई ने एक सत्र बुलाकर गैंग को पद से हटाने का फैसला लिया गया।

Image

Photo: Twitter

Chinese Foreign Minister Qin Gang: चीन के विदेश मंत्री किन गैंग को उनके पद से हटा दिया गया है। चीन की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी है। चीन की राजनीति की दुनिया में तेजी से आगे बढ़े किन गैंग महीने भर से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। इसे देखते हुए अब चीन सरकार ने ये कदम उठाया है।

किन गैंग को पद से हटाया

चीन के ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि देश की शीर्ष राजनीतिक इकाई ने एक सत्र बुलाकर गैंग को पद से हटाने का फैसला लिया गया। उनकी जगह वांग यी को विदेश मंत्रालय की कमान सौंपी गई है। बता दें कि किन गैंग कई हफ्तों से गायब हैं और उनके संबंध एक महिला पत्रकार से बताए जाते हैं।

किन गैंग सरकारी मीडिया से गायब हो गए हैं और उनके बारे में टिप्पणियां विदेश मंत्रालय की ब्रीफिंग से हटा दी गई हैं। उनके मंत्रालय ने बाद में कहा कि वह स्वास्थ्य कारणों से काम से दूर हैं, लेकिन ठोस जानकारी की कमी ने अटकलों को हवा दे दी। उनकी 23 दिन की गैर-मौजूदगी के कारण किन गैंग पिछले सप्ताह इंडोनेशिया में विदेश मंत्रियों की एक अंतरराष्ट्रीय बैठक में नहीं पहुंचे।

चीन में पारदर्शिता की कमी

चीन में पारदर्शिता की कमी को लेकर बढ़ती जांच का सामना करने के कारण किन गैंग की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी नहीं आई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के पास कॉर्पोरेट डेटा, अदालती दस्तावेजों, अकादमिक पत्रिकाओं और व्यवसायों की सेवा करने वाले विशेषज्ञ नेटवर्क तक सीमित पहुंच है, जिससे निवेशकों की अर्थव्यवस्था का आकलन करने की क्षमता में बाधा आती है। चीन अपने अधिकारियों की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में भी जानकारी नहीं देने के लिए कुख्यात है।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग जी-20 ऐसे आखिरी नेता रहे जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने टीकाकरण की स्थिति का खुलासा किया था। उन्होंने जुलाई 2022 तक जानकारी सार्वजनिक नहीं की थी कि उन्हें टीका लगा है। उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी के पूर्व मंत्री जिओ याकिंग, पिछले साल 21 दिनों के लिए सरकारी बयानों और आधिकारिक मीडिया कवरेज से गायब हो गए थे। इससे पहले कि यह घोषणा की गई थी कि उन्हें देश की शीर्ष भ्रष्टाचार विरोधी एजेंसी द्वारा जांच के दायरे में रखा गया है।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article