देश

SpiceJet Plane Fire: दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में लगी भयंकर आग, लोग सुरक्षित

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jul 25, 2023, 10:57 PM IST

SpiceJet Plane Fire: स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि रखरखाव कार्य के दौरान, इंजन ग्राउंड रन के दौरान इंजीनियर ने एक इंजन पर आग लगने की चेतावनी देखी। जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट के विमान में लगी भयंकर आग (फोटो- वायरल वीडियो स्क्रीनशॉट)

SpiceJet Plane Fire: मंगलवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इंजन रखरखाव कार्य के दौरान स्पाइसजेट के एक विमान में आग लग गई। एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि विमान और रखरखाव कर्मी दोनों सुरक्षित हैं।

आग बुझाने का काम जारी

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि रखरखाव कार्य के दौरान, इंजन ग्राउंड रन के दौरान इंजीनियर ने एक इंजन पर आग लगने की चेतावनी देखी। जिसके बाद आग बुझाने का काम शुरू किया गया।

क्या कहा स्पाइसजेट ने

स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि रात आठ बजे एक अग्नि चेतावनी प्रणाली के जरिये क्यू400 विमान के इंजन में आग लगने की तब सूचना मिली जब उसे रख-रखाव के लिए खड़ा किया गया था। उन्होंने बताया कि आग मौके पर मौजूद अग्निशमन उपकरणों से बुझा दी गई।

बैठ सकते हैं 90 यात्री

प्रवक्ता ने बताया कि एहतियात के तौर पर दमकल दस्ते को भी बुलाया गया और इस हादसे में विमान एवं रखरखाव कर्मी सुरक्षित हैं। विमानन कंपनी के मुताबिक क्यू400 विमान में 78 से 90 यात्री बैठ सकते हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article