भोपाल

PM Modi इस दिन करेंगे संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन, CM शिवराज सिंह ने जाहिर की खुशी

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 25, 2023, 03:36 PM IST

Shivraj Singh Chouhan News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को एमपी के सागर में संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन करेंगे। ऐसी जानकारी साझा की गई है कि सामाजिक समरसता का संदेश देने पांच यात्राएं शुरू हो रही हैं। मुख्यमंत्री सिंगरौली में यात्रा का शुभारंभ करेंगे। वहीं, धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी यात्राएं आरंभ होंगी।

Image

पीएम मोदी 12 अगस्त को संत रविदास मंदिर का भूमि-पूजन करेंगे।

Photo : PTI

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रसन्नता और आनंद का विषय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 अगस्त को सागर में संत शिरामणि रविदास महाराज के मंदिर निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे। सीएम शिवराज सिंह ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौध-रोपण के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।

संत रविदास के बारे में सीएम शिवराज ने क्या कहा?

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास जी अद्भुत संत थे। भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों तथा विशेषकर 'सियाराम मैं सब जग जानी' के भाव को मानकर संत रविदास ने न केवल भक्ति अपितु सेवा का भी एक नया इतिहास रचा। 'ऐसा चाहूं राज मैं जहां मिलै सबन को अन्न-छोट बड़ो सब सम बसै, रैदास रहै प्रसन्न' और 'मन चंगा तो कठौती में गंगा', 'प्रभुजी तुम चंदन हम पानी-जाकी अंग-अंग बास समानी'- प्रभु जी तुम घन बन हम मोरा, जैसे चितवत चंद चकोरा- प्रभु जी तुम दीपक हम बाती-जाकी जोति बरै दिन राती' जैसे समरसता के अद्भुत संदेशों और अपने सेवाभाव से संत रविदास जी ने ऐसे भाव का सृजन किया जिससे कई राजा-रानी उनके शिष्य बने।

सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे संत रविदास- शिवराज

मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास सामाजिक समरसता के अग्रदूत थे। राज्य सरकार सागर में उनका एक भव्य स्मारक बनाने जा रही है। संत रविदास जयंती पर मैंने इस आशय की घोषणा की थी, यह घोषणा अब साकार हो रही है। प्रदेश के अलग-अलग पांच स्थानों से आज पांच यात्राएं आरंभ हो रही हैं। गांव की मिट्टी और नदियों का जल एकत्रित करते हुए तथा सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए यह यात्राएं सागर पहुंचेंगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि वे सिंगरौली से यात्रा प्रारंभ करेंगे। सिंगरौली के साथ-साथ ये यात्राएं धार, श्योपुर, बालाघाट और नीमच से भी आरंभ हो रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article