आज की ताजा खबर, 25 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पूरे भारत में 27 जनवरी को बैंक बंद रह सकते हैं...WhatsApp मैसेज प्राइवेट नहीं हैं, मेटा के खिलाफ नए मुकदमे में खुलासा
आज की ताजा खबर लाइव, 25 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ [बैंक हॉलीडे भारत, [रिपब्लिक डे], [डोनाल्ड ट्रंप कनाडा] के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: भारत और दुनिया की हर छोटी बड़ी का खबर का अपडेट आपको यहां मिलेगा। जानते हैं कि ठंड के प्रकोप पर मौसम विभाग का क्या कहना है और क्यों देश में बैंक हड़ताल कर रहे हैं और कैसे WhatsApp को लेकर नया विवाद शुरू हो गया है। इसके अलावा देश विदेश राजनीति की सभी खबर नीचे पढ़ते रहे।
आज की ताजा खबर, 25 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: पूरे भारत में 27 जनवरी को बैंक बंद रह सकते हैं...WhatsApp मैसेज प्राइवेट नहीं हैं, मेटा के खिलाफ नए मुकदमे में खुलासा
-भारत में बैंकों की हड़ताल
-WhatsApp मैसेज प्राइवेट नहीं
MP के सिंगरौली में मिट्टी की खदान धंसी, दो बच्चियों समेत तीन की मौत
सिंगरौली (मध्य प्रदेश): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मिट्टी निकालते समय खदान धंसने से दो बच्चियों समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने घटना की जानकारी दी है।
यह हादसा जिले के जियावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंडवार चौकी के पारसोहर गांव में हुआ, जो जिला मुख्यालय से करीब 70 किलोमीटर दूर स्थित है।
पुलिस के अनुसार, पांच लोग गांव के पास स्थित एक खदान से ‘चुई मिट्टी’ निकालने गए थे। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई और सभी लोग मिट्टी के नीचे दब गए।
संघर्षरत मुंबई इंडियंस पर आरसीबी का पलड़ा भारी
आरसीबी को शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में इस सत्र की पहली हार का सामना करना पड़ा था। इससे उसका विजय अभियान थम गया जिससे इस बात का पता चलता है कि टूर्नामेंट के लीग चरण के आखिर में परिस्थितियां तेजी से बदल सकती हैं।
इस हार के बावजूद आरसीबी की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर बनी हुई है। उसने अभी तक प्रत्येक विभाग में निरंतरता दिखाई है और वह पिछली पराजय को भूलकर आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध होगी।
दूसरी ओर मुंबई इंडियंस को अगर प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उसे जल्द से जल्द वापसी करनी पड़ेगी। मौजूदा चैंपियन टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है, जिससे उसका अभियान रुक गया है और प्लेऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें खतरे में पड़ गई हैं।
लीग में शीर्ष पर चल रही टीम के खिलाफ जीत से न केवल उसका अभियान वापस पटरी पर लौटेगा बल्कि इससे उसका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। मुंबई के प्रदर्शन में अभी तक निरंतरता का अभाव रहा है।
भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के पर्याय होने चाहिए: प्रधानमंत्री मोदी
रेडियो पर प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में मोदी ने कहा कि भारतीय उत्पाद उच्च गुणवत्ता के पर्याय होने चाहिए। उन्होंने उद्योग से ऐसे उत्पादों का निर्माण करने का आग्रह किया जिनमें किसी प्रकार की कमी नहीं हो।
प्रधानमंत्री ने अपने 130वें ‘मन की बात’ संबोधन में कहा, ‘‘हम जो कुछ भी निर्मित करते हैं, आइए, उसकी गुणवत्ता में सुधार करने का संकल्प लें। चाहे वह हमारे वस्त्र हों, प्रौद्योगिकी हो, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हों या पैकेजिंग, हर भारतीय उत्पाद ‘सर्वोत्तम गुणवत्ता’ का पर्याय होना चाहिए।’’
उन्होंने उन युवाओं के प्रयासों की भी सराहना की, जिन्होंने 10 साल पहले 2016 में शुरू हुई भारत की स्टार्टअप यात्रा में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
मोदी ने कहा, ‘‘आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप परिवेश बन गया है। ये स्टार्टअप ढर्रे से हटकर काम कर रहे हैं; ये उन क्षेत्रों में काम कर रहे हैं जिनकी कल्पना भी 10 साल पहले तक नहीं की जा सकती थी।’’
कांग्रेस में कम्युनिकेशन गैप एक मसला
उन्होंने कहा, 'कांग्रेस से बहुत सारे मुसलमान लीडर छोड़कर गए, किसी नेता ने बीजेपी ज्वाइन नहीं की.. सत्ता के लिए नहीं गए
लेकिन कांग्रेस से जो नॉन-मुस्लिम गए वो सत्ता के लिए गए.. सबने बीजेपी ज्वाइन की। मुसलमान लीडर सत्ता के लालच में नहीं गया। कांग्रेस में मुस्लीम लीडरशीप को इग्नोर किया गया।
वे आगे कहते हैं, 'आज औवेसी एक ताकत बनते जा रहे हैं। बिहार-महाराष्ट्र में औवेसी ने सीटें जीती.. हर जगह में उनका असर बढ़ रहा है,
क्योंकि कांग्रेस में हम ना ही मुस्लिमों के मुद्दे, ना मुस्लिम लीडर को महत्व दे रहे हैं।'
कश्मीर में ताजा बर्फबारी, श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग तीसरे दिन भी बंद
शुक्रवार को भारी बर्फबारी के कारण सड़क बंद होने के बाद से 270 किलोमीटर लंबे राजमार्ग पर सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं।
यातायात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘बर्फ हटाने का काम जारी होने के कारण राजमार्ग अब भी बंद है। कुलगाम जिले में राजमार्ग के आसपास ताजा बर्फबारी हो रही है, इसलिए राजमार्ग को फिर से खोलने में कुछ समय लग सकता है।’’श्रीनगर शहर में भी तड़के हल्की बर्फबारी हुई।
नीट छात्रा मौत मामला: फॉरेंसिक रिपोर्ट में कपड़ों पर वीर्य के अंश मिले, दो पुलिस अधिकारी निलंबित
अधिकारियों ने बताया कि पुलिस फॉरेंसिक रिपोर्ट में पाए गए वीर्य के अंशों से ‘डीएनए प्रोफाइल’ प्राप्त करेगी।
इस मामले में एक और घटनाक्रम में पटना पुलिस ने शनिवार देर रात कदमकुआं पुलिस थाने के अतिरिक्त प्रभारी अधिकारी हेमंत झा और चित्रगुप्त नगर पुलिस थाने की प्रभारी एवं सब-इंस्पेक्टर रोशनी कुमारी को मामले में कर्तव्य की उपेक्षा के आरोप में निलंबित कर दिया।
जहानाबाद की रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ की तैयारी कर रही थी और इस महीने की शुरुआत में चित्रगुप्त नगर स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल के एक कमरे में अचेत अवस्था में पायी गयी थी।
वह परीक्षा की तैयारी के लिए निजी हॉस्टल में रह रही थी। कई दिनों तक कोमा में रहने के बाद 11 जनवरी को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। उसके परिवार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा था कि अधिकारी मामले को दबा रहे हैं। एक विशेष जांच दल (एसआईटी) इस मामले की जांच कर रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, ‘‘छात्रा के उन कपड़ों की फॉरेंसिक रिपोर्ट में वीर्य के अंश पाए गए हैं, जो उसने अस्पताल में भर्ती होने के समय पहने थे। ये कपड़े छात्रा के परिवार वालों ने 10 जनवरी को उपलब्ध कराए थे और पुलिस ने इन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। अब मामले की जांच कर रही एसआईटी वैज्ञानिक रिपोर्ट में पाए गए वीर्य से ‘डीएनए प्रोफाइल’ प्राप्त करेगी। इसका मिलान गिरफ्तार आरोपियों और संदिग्धों के डीएनए प्रोफाइल से किया जाएगा।’’
छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके गुप्तांगों पर चोट के निशान और शरीर पर नाखूनों से खरोंच के निशान पाए गए थे।
उसकी मौत के बाद पटना में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद पुलिस ने हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया। चिकित्सकों की प्रारंभिक जांच में यह निष्कर्ष निकला कि उसकी मौत नींद की गोलियों के अत्यधिक सेवन के कारण हुई और वह टाइफाइड से भी पीड़ित थी।
कामचटका के लोगों को 60 सालों की सबसे भारी बर्फबारी के बाद खुशी मिली
कई दिनों तक लगातार बर्फबारी के बाद, पूरे इलाके में छतों और सड़कों पर बर्फ की मोटी परतें जम गईं। इमारतों पर मोटी बर्फ की चादर बिछी होने के कारण, स्थानीय लोगों को छतों से नीचे बर्फ के मुलायम ढेर में कूदते हुए देखा गया है, और वे सोशल मीडिया पर अपने इस अनोखे सर्दियों के मजे के वीडियो और फोटो शेयर कर रहे हैं।
इराक के प्रभावशाली राजनीतिक गठबंधन ने अल-मलिकी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार नामित किया
यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब कार्यवाहक प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री पद की दौड़ से हट गए। सुदानी के गठबंधन ने नवंबर में हुए संसदीय चुनावों में सबसे अधिक सीट जीती थीं। सुदानी के हटने से अल-मलिकी के लिए रास्ता साफ हो गया है क्योंकि दोनों ही पहले शिया दलों के एक समूह ‘कोऑर्डिनेशन फ्रेमवर्क’ का समर्थन हासिल करने की होड़ में थे।
इराक के संविधान के तहत संसद द्वारा राष्ट्रपति का चुनाव किया जाता है, जिसके बाद राष्ट्रपति प्रधानमंत्री की नियुक्ति करता है। इसके बाद प्रधानमंत्री को नयी सरकार के गठन की जिम्मेदारी सौंपी जाती है।
‘कोऑर्डिनेशन फ्रेमवर्क’ ने संसद से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सत्र बुलाने का आह्वान किया है। गठबंधन ने अल-मलिकी को अपना पसंदीदा उम्मीदवार बताते हुए उनके राजनीतिक और प्रशासनिक अनुभव का हवाला दिया।
WhatsApp मैसेज प्राइवेट नहीं
ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को में एक अमेरिकी डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में दायर मुकदमे में मेटा के उन पुराने दावों को चुनौती दी गई है कि WhatsApp मैसेज एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित हैं और कंपनी खुद भी उन्हें एक्सेस नहीं कर सकती।
