LIVEआज की खबर, हिंदी समाचार, 25 अप्रैल 2024: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

आज की खबर, हिंदी समाचार, 25 अप्रैल 2024: सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर, गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
आज की खबर (Aaj ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 25 अप्रैल 2024 और बड़ी खबरें: जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जो नौपोरा इलाके में तलाशी ले रही थी। लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बसपा की आठवीं लिस्ट में रायबरेली अंबेडकरनगर और बहराइच से प्रत्याशियों का एलान किया गया है। पटना रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में गुरुवार को आग लग गई। इसमें अब तक तीन लोगों की मौत हुई हैं। वहीं, कई लोग गंभीर से झुलसे हैं, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। आग लगने के बाद कई लोगों को बाहर निकाला गया है। मनीष कश्यप ने बिहार की पश्चिमी चंपारण सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क करते भी दिखे। सूत्रों का कहना है कि चुनाव को देखते हुए भाजपा उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। चर्चा उन्हें एमएलसी बनाए जाने की भी है। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार बुधवार शाम खत्म हो चुका है और देशभर की 88 सीटों पर 26 अप्रैल को वोट डाले जाने हैं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने बुधवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान वाले तीन लोकसभा क्षेत्रों में 98 प्रतिशत मतदान केंद्र संवेदनशील हैं इसलिए इन सीटों के सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की तैनाती की जाएगी। उधर, पूरे केन्या में बाढ़ से कम से कम 38 लोग मारे गए हैं, कारोबार भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा देश-दुनिया की अन्य खबरों पर रहेगी हमारी नजर, जानिए क्या हैं आज की बड़ी खबरें।
Lok Sabha Chunav 2024 Phase 2 Voting Date when and where
गांडेय सीट से चुनाव लड़ेंगी हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से समीर मोहंती को अपना प्रत्याशी बनाया है। जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने राजनीति में कदम रख दिया है। गांडेय विधानसभा सीट से होने वाले उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने उन्हें उम्मीदवार घोषित किया है।
यहां पढ़ें पूरी खबरसोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों बीच एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच उस समय मुठभेड़ शुरू हो गई, जब आतंकवादियों ने पुलिस और सेना की एक टीम पर गोलीबारी की, जो नौपोरा इलाके में तलाशी ले रही थी।
यहां पढ़ें पूरी खबरतस्करी के सोने के साथ IGI हवाईअड्डे पर पकड़ी गई अमेरिकी महिला
दिल्ली हवाई अड्डे पर तस्करी के सोने के साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कर्मियों को कथित तौर पर रिश्वत देने की कोशिश करने वाली एक अमेरिकी महिला को पकड़ा गया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार तड़के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाईअड्डे के टर्मिनल-तीन पर हुई।
NIA ने लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार
राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने पिछले साल मार्च में लंदन में भारतीय उच्चायोग पर हमले से संबंधित एक मामले में बृहस्पतिवार को एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक बयान में कहा कि ब्रिटेन के हाउंस्लो निवासी इंद्रपाल सिंह गाबा को 22 मार्च, 2023 को लंदन में हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान गैरकानूनी गतिविधियों को अंजाम देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग, निर्वाचन आयोग ने पूरी की तैयारियां
चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव-2024 के लिए सारी तैयारियां की पूरी कर ली है। अधिक से अधिक आम जन लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेने इसके लिए आयोग ने मतदाताओं से घर से निकलकर मतदान करने का आह्वान किया।
यहां पढ़ें पूरी खबरदूसरे चरण में होगा राहुल-शशि थरूर की किस्मत का फैसला, कल 1200 से अधिक उम्मीदवार मैदान में
लोकसभा चुनाव-2024 के दूसरे चरण में देशभर की 88 सीटों पर 26 अप्रैल यानि कल वोट डाले जाने हैं। इन सभी सीटों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया था। 26 अप्रैल का चुनाव कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शशि थरूर, अभिनेता से नेता बने अरुण गोविल के साथ- साथ भाजपा नेता हेमा मालिनी, ओम बिरला और गजेंद्र शेखावत के लिए काफी अहम है।
यहां पढ़ें पूरी खबरआप नेता संजय सिंह ने लिखी PM मोदी को चिट्ठी
राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली एलजी वीके सक्सेना को दो अलग-अलग पत्र लिखे है। संजय सिंह ने लिखा है कि आपको अवगत कराना चाहता हूं कि पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के चुने हुए CM केजरीवाल के साथ जो कुछ हो रहा है वो अत्यधिक दुखद है। पूरी दिल्ली की जनता गहरी पीड़ा में है।
यहां पढ़ें पूरी खबरस्कूल भर्ती घोटाला: सीबीआई ने पार्थ चटर्जी के सहयोगी से पूछताछ की
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शिक्षकों की भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी के एक करीबी सहयोगी से बृहस्पतिवार को पूछताछ शुरू की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चटर्जी के करीबी सहयोगी संटू गांगुली को एजेंसी ने कथित घोटालों के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया था। गांगुली लोगों को भर्ती करने के लिए एक एजेंट के रूप में कथित तौर पर काम कर रहा था।
सपा-कांग्रेस को नहीं छीनने दूंगा ओबीसी समाज का आरक्षण : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बरेली के आंवला में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं यूपी के ओबीसी समाज को गारंटी दे रहा हूं कि मैं आपके आरक्षण का अधिकार सपा और कांग्रेस को छीनने नहीं दूंगा। यह मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन किसी भी हद तक जा सकता है। कांग्रेस का खतरनाक पंजा आपका हक छीनने वाला है। ओबीसी, एससी के आरक्षण का एक हिस्सा कांग्रेस के एक खास वोट बैंक को दिया जाएगा। यह जानकारी सपा को है, लेकिन, उन्होंने चुप्पी साध रखी है। कांग्रेस का इरादा है कि ओबीसी का आरक्षण छीनकर उनके खास पसंद वालों को दिया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के इन इरादों पर सपा के शहजादे ने भी चुप्पी साध रखी है, यानी उनका कांग्रेस के इस इरादे पर पूरा-पूरा समर्थन है।
जमशेदपुर लोकसभा सीट पर झामुमो ने विधायक समीर मोहंती को उतारा
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार इंडिया गठबंधन ने राज्य की 14वीं लोकसभा सीट जमशेदपुर में भी प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने समीर मोहंती को प्रत्याशी बनाया है। वह बहरागोड़ा सीट से पार्टी के विधायक हैं।
डिंपल यादव का बीजेपी पर हमला, कहा-जनता सब देख रही है
मैनपुरी से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डिंपल यादव ने एक जनसभा में कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने परोक्ष रूप से उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब पूरे देश की सरकार जाएगी, तो उत्तर प्रदेश की सरकार भी जाएगी। वहीं, उन्होंने चुनाव आयोग द्वारा सपा और कांग्रेस से मांगे गए जवाब पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मैं समझती हूं कि किसी भी चुनाव प्रचार में भाषा की अपनी मर्यादा होनी चाहिए। सभी लोगों को चुनाव प्रचार के दौरान भाषा की मर्यादा बनाकर रखनी चाहिए, ताकि चुनाव प्रचार सफल साबित हो। हालांकि, इस दौरान डिंपल ने किसी भी दल का नाम नहीं लिया।
BSP ने जारी की प्रत्याशियों की नई सूची, रायबरेली से ठाकुर प्रसाद यादव को दिया टिकट
लोकसभा चुनाव-2024 के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने प्रत्याशियों की आठवीं सूची जारी कर दी है। बसपा ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के लिए तीन और प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बसपा की आठवीं लिस्ट में रायबरेली अंबेडकरनगर और बहराइच से प्रत्याशियों का एलान किया गया है।
यहां पढ़ें पूरी खबरबसपा ने तीन लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश की तीन लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। बसपा द्वारा जारी सूची के मुताबिक,रायबरेली लोकसभा सीट से पार्टी ने ठाकुर प्रसाद यादव को, अंबेडकरनगर से कमर हयात अंसारी को तथा बहराइच (सुरक्षित) सीट से ब्रजेश कुमार सोनकर को उम्मीदवार बनाया है। रायबरेली सीट पर पांचवे चरण में 20 मई को, अंबेडकर नगर में छठे चरण में 25 मई को तथा बहराइच सीट पर चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।
ओडिशा में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी मारे गए
ओडिशा के बौध जिले में बृहस्पतिवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई एक मुठभेड़ में कम से कम दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने यह जानतकारी दी। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अभियान) देव दत्त सिंह ने कहा कि माओवादियों और ओडिशा के विशिष्ट विशेष अभियान समूह (एसओजी) के जवानों के बीच कांतामल पुलिस थाने की सीमा क्षेत्र के तहत पारहेल आरक्षित वन क्षेत्र में गोलीबारी हुई। उन्होंने कहा कि अभियान स्थल से दो माओवादियों के शव, हथियार, हथगोले और अन्य सामान बरामद किया गया है।’
'गलत बयानबाजी ना करें PM मोदी', मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री को लिखी चिट्ठी
खरगे ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा और पार्टी के 'न्याय पत्र' को व्यक्तिगत रूप से समझाने के लिए उनसे समय मांगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस वंचित गरीबों और उनके अधिकारों (न्याय) के बारे में बात कर रही है, आपकी 'सूट-बूट की सरकार' उन कॉरपोरेट्स के लिए काम करती है जिनके कर आपने कम किए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबरलोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने लॉन्च किया कैंपेन सॉन्ग
आम आदमी पार्टी (आप) ने गुरुवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग लॉन्च कर दिया। आप ने लोकसभा कैंपेन सॉन्ग को अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और उनके जेल जाने से जोड़ा है। कैंपेन सॉन्ग के शुरुआती बोल 'जेल के जवाब में हम वोट देंगे' हैं। नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के लिए एक कुर्सी खाली रखी गई। थीम सॉन्ग लॉन्च करने के दौरान आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश का व्यापारी समाज भी यह कह रहा है कि हमारे समाज का एक व्यक्ति दिल्ली का मुख्यमंत्री था, उसे भी पकड़ के जेल में डाल दिया। व्यापारियों में प्रतिक्रिया है, युवाओं में प्रतिक्रिया है, माता बहनों में प्रतिक्रिया है। देशभर के लोगों में गुस्सा है।
भाजपा सांसद राजवीर दिलेर के अंतिम संस्कार में उमड़ा जनसैलाब
यूपी के हाथरस जिले से भाजपा सांसद राजवीर दिलेर का हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिसके बाद गुरुवार को नुमाइश मैदान स्थित संस्थान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। दिवंगत आत्मा को राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी गई। अंतिम संस्कार यात्रा में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी और पार्टी के अन्य नेताओ ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। अंतिम यात्रा में पार्टी नेताओं सहित सैकड़ों समर्थकों का हुजूम उमड़ा था।
EVM पर PM मोदी की फोटो तलाश रही महिलाओं को देखकर भावुक हुए प्रधानमंत्री
EVM पर PM मोदी की फोटो तलाश रही महिलाओं को देखकर भावुक हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माताओं-बहनों के इस स्नेह को देखकर मेरी आंखों में आंसू हैं, संकल्प भी है इस कर्ज को उतारने का। लेकिन लक्ष्मीकांत जी, यह हम कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम इन बारीकियों पर ध्यान दें। घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।
यहां पढ़ें पूरी खबर अजय राय ने वाराणसी के लिए जारी किया घोषणापत्र, बोले- 'खारिज हो सकता है पर्चा'
उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और वाराणसी से पार्टी प्रत्याशी अजय राय ने शहर के लिए घोषणा पत्र जारी किया है। पत्रकारों से मुखातिब होते हुए अजय राय ने खुद का पर्चा खारिज होने को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि हर तरीके की चीजें चल रही हैं, ये कुछ भी कर सकते हैं। पर्चा भी खारिज करा सकते हैं, जेल भिजवा सकते हैं, कोई भी कार्रवाई करा सकते हैं। किसी भी साजिश में फंसा सकते हैं। हम लोग सतर्क हैं।
अफगानिस्तान में सड़क दुर्घटना में पांच की मौत
अफगानिस्तान के काबुल-जलालाबाद राजमार्ग पर सुरुबी जिले में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, दुर्घटना बुधवार रात को हुई। काबुल पुलिस के प्रवक्ता खालिद जादरान ने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया कि यह दुर्घटना काबुल की राजधानी को पूर्वी प्रांतों से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई, जब एक यात्री वाहन सड़क से उतर गया और पहाड़ से टकरा गया। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।