LIVEआज की ताजा खबर 24 सितंबर 2023: दानिश अली ने किस पर लगाया खुद की 'लिंचिंग' का आरोप? अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना

आज की ताजा खबर 24 सितंबर 2023: दानिश अली ने किस पर लगाया खुद की 'लिंचिंग' का आरोप? अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना
आज की ताजा खबर (Aaj Ki Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 24 सितंबर 2023 और बड़ी खबरें: दानिश अली ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को आधारहीन बताते हुए ये कहा है कि मेरी 'लिंचिंग' के लिए विमर्श तैयार किया जा रहा है। दुबे ने आरोप लगाया था कि अली ने अपशब्द बोले थे जिसकी वजह से पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी भड़के। बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ सदन में अभद्र टिप्पणी की थी। अखिलेश यादव ने प्रयागराज में कारोबारी के बेटे के अपहरण और हत्या के बाद यूपी की योगी सरकार औप भाजपा को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। उन्होंने भाजपा के दावों को झूठा करार दिया है। दरअसल, प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के अपहृत नाबालिग बेटे का शव पुलिस ने चित्रकूट जिले के बरगढ़ थानाक्षेत्र के अरवारी के जंगल से रविवार सुबह बरामद किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। देशभर की और खास खबरें जाने के लिए नीचे पढ़ें-
महिला ने भांजे से कराई पति की हत्या
यूपी के बरेली से एक कलयुगी पत्नी के जुर्म का भंडाफोड़ हुआ है। जहां एक महिला ने अपने भांजे से पति की हत्या करा दी। इस वारदात का खुलासा हुआ तो पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
पढ़ें पूरी खबरअखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर उठाया सवाल
प्रयागराज जिले के शंकरगढ़ कस्बे के एक व्यापारी के अपहृत नाबालिग बेटे का शव मिलने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि भाजपा के झूठे दावे किसी की ज़िंदगी नहीं लौटा सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबरदानिश अली ने क्यों कही खुद की 'लिंचिंग' करने की बात?
दानिश अली ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के आरोपों को आधारहीन बताते हुए ये कहा है कि मेरी 'लिंचिंग' के लिए विमर्श तैयार किया जा रहा है। दुबे ने आरोप लगाया था कि अली ने अपशब्द बोले थे जिसकी वजह से पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी भड़के। बिधूड़ी ने बसपा सांसद के खिलाफ सदन में अभद्र टिप्पणी की थी।
पढ़ें पूरी खबरमहाकुंभ में होगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल
महाकुंभ को लेकर तैयारियां तेज हो चुकी हैं। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस भीड़, प्रबंधन और सुरक्षा का कवच बनेगा। पार्किंग एरिया और कुंभ क्षेत्र का विस्तार होगा। साथ ही बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन में भी सीसीटीवी कैमरे लगेंगे।
पढ़ें पूरी खबरराम लला के अभिषेक समारोह में कौन-कौन होगा शामिल?
अयोध्या में राम लला के अभिषेक समारोह में शामिल होने वाले गेस्ट की सूची मंदिर ट्रस्ट तैयार कर रहा है। इस लिस्ट में म मंदिर आंदोलन के दौरान मारे गए लोगों के परिवार के सदस्य और देश के प्रमुख मंदिरों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। वहीं चंपत राय ने संतों से कहा कि वे आयोजन स्थल पर अपने साथ धातु की कोई वस्तु न ले जाएं।
पढ़ें पूरी खबरबारिश के चलते पोल में करंट; चिपककर गाय की हुई मौत
महाराष्ट्र के अहमदनगर के मुकुंदनगर CIV सोसायटी मे एक दर्दनाक हादसा हुआ है। बिजली के पोल से चिपक कर गाय की जान चली गई। शनिवार शाम से अहमदनगर जिले में मूसलाधार बारिश हुई जिसके चलते मुकुंदनगर के CIV सोसायटी के बिजली के पोल पर करंट आ गया। इस दौरान गाय पोल से चिपक गई, करंट से उसकी मौत हो गई।
सैनिकों के लंबित बकाये का अब होगा भुगतान
थलसेना और सीजीडीए ने सैनिकों के लंबित बकाये के भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिकांश दावे मकान किराया भत्ते, वेतन निर्धारण मामलों और सैन्य कर्मियों के बच्चों के लिए शिक्षा भत्ते से संबद्ध हैं।
पढ़ें पूरी खबरराजस्थान को लेकर राहुल गांधी ने किया अजब-गजब दावा
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान को लेकर ऐसा दावा कर दिया है, जिससे अशोक गहलोत ही उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राजस्थान में उन्हें बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो राजस्थान जीतने में सक्षम होंगे। राहुल गांधी ने बाकी राज्यों को लेकर भी अलग-अलग दावे किए हैं।
पढ़ें पूरी खबरदानिश अली के खिलाफ निशिकांत दुबे के बाद अब सांसद रवि किशन
भाजपा सासंद रमेश बिधूड़ी की जुबान सदन की कार्यवाही के दौरान बेलगाम हो गई और वो बसपा सांसद दानिश अली को अभद्र भाषा से नवाजने लगे। अब एक-एक करके दानिश अली के खिलाफ भाजपा सांसद मैदान में उतर रहे हैं। निशिकांत दुबे के बाद अब रवि किशन का ना भी इस लिस्ट में जुड़ गया है।
पढ़ें पूरी खबरमुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत
बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।
पढ़ें पूरी खबरदानिश अली के खिलाफ भाजपा सांसद ने लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र
बीते दिनों लोकसभा में चर्चा के दौरान भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने एक अन्य सांसद कुंवर दानिश अली पर असंसदीय व अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब कुछ बीजेपी सांसद ने कुंवर दानिश अली के व्यवहार की भी शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से की है। सांसद निशिकांत दुबे के पत्र के बाद अब भाजपा के लोकसभा सांसद रवि किशन ने भी दानिश अली को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला को पत्र लिखा है। रवि किशन ने यह मांग की है कि उनके द्वारा दी गई जानकारी को लोकसभा अध्यक्ष जांच में शामिल करें। रवि किशन ने अपने पत्र में कहा कि यह तो आप सभी जानते हैं कि दिनांक 21 सितंबर 2023 को लोकसभा में "भारत के चंद्रयान 3 मिशन" पर चर्चा के दौरान कुछ अभूतपूर्व एवं असंसदीय बातें हुईं, जिसमें रमेश बिधूड़ी द्वारा कुंवर दानिश अली के विरुद्ध कुछ आपत्तिजनक एवं अनुचित शब्दों का प्रयोग किया गया। रवि किशन ने कहा कि इस संबंध में, मैं बताना चाहूंगा कि बिधूड़ी ने आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग कुंवर दानिश अली द्वारा लगातार किए जा रहे व्यवधान के कारण किया था और वह भी बहस के माहौल में। रवि किशन ने अपने पत्र में कहा कि रमेश बिधूड़ी द्वारा शब्दों का प्रयोग काफी अनुचित, अस्वीकार्य और लोकतंत्र के मंदिर के उच्च मानकों के अनुरूप नहीं है। संसद सदस्य द्वारा सदन के किसी अन्य सदस्य के खिलाफ इस्तेमाल किए गए ऐसे आपत्तिजनक शब्दों के परिणाम की परिस्थितियों पर फिर से विचार करने और जांच करने की आवश्यकता है। रवि किशन ने दानिश अली की शिकायत लोकसभा अध्यक्ष से करते हुए कहा कि इस मामले में, मैं आपका ध्यान इनकी आदत और व्यवहार की ओर आकर्षित करना चाहूंगा। उन्होंने कहा कि किसी अन्य सदस्य की चर्चा या भागीदारी के दौरान कुवर दानिश अली व्यवधान करते हैं। रवि किशन ने कहा कि अतीत में सदन में दो बार उन्होंने मेरे खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया था। जब मैं अपना निजी सदस्य विधेयक अर्थात् "जनसंख्या नियंत्रण विधेयक, 2019" सदन में पेश कर रहा था, तब दानिश अली ने मुझे रोकने की कोशिश की थी।
प्रियंका चोपड़ा ने की महिला आरक्षण विधेयक को जल्द लागू करने की मांग
अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने महिला आरक्षण विधेयक पारित होने की सराहना करते हुए कहा कि इसे तेजी के साथ लागू करना चहिए। प्रियंका का यह बयान विपक्षी कांग्रेस के विधेयक को तत्काल लागू करने की मांग के बीच आया है। संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा में पारित होने के एक दिन बाद गुरुवार को महिला आरक्षण विधेयक राज्यसभा में सर्वसम्मति से पारित हो गया। अब निचले सदन और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण कानून बन जाएगा और इसे जनगणना और परिसीमन के बाद लागू किया जाएगा। प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा कि इस ऐतिहासिक मील के पत्थर से एक नए युग को प्रेरणा मिल रही है। महिला आरक्षण विधेयक 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का पारित होना वास्तव में सही दिशा में एक कदम है, लेकिन महत्वपूर्ण अगला चरण इसे तेजी से लागू करना है। यह एक ऐसा भारत है जो वास्तव में महिलाओं का समर्थन करता है और उन्हें सशक्त बनाता है। कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने विधेयक को लागू करने की मांग करते हुए कहा था कि महिला आरक्षण भारत की महिलाओं के सशक्तिकरण में एक महत्वपूर्ण कदम है, लेकिन जब हमने बारीकियां पढ़ीं, तो हमने पाया कि यह परिसीमन और जनगणना के बाद किया जाएगा, इसका मतलब यह है कि यह विधेयक अब से एक दशक बाद लागू होगा।
हिट एंड रन का मामला: दिल्ली की नंद नगरी में मृत मिला व्यक्ति
उत्तरपूर्वी दिल्ली में एक व्यक्ति की एक अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है जिससे वाहन और उसके चालक का पता लगाया जा सके। उत्तरपूर्व के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने कहा कि नंद नगरी में आईटीआई की सामने वाली सड़क पर हुई इस घटना की सूचना रविवार सुबह पांच बजकर करीब 50 मिनट पर मिली। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति का शव मिला है जिसकी उम्र 26-27 वर्ष है। उपायुक्त ने कहा कि प्रथमदृष्टया यह ‘हिट एंड रन’ का मामला लग रहा है ,वाहन और उसके चालक का पता नहीं चला है। घटनास्थल पर कोई गवाह भी नहीं मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक की शिनाख्त अभी नहीं हुई है, शव को शवगृह में रखा गया है। उपायुक्त ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यूपी: सहारनपुर में 8 साल की बच्ची से दुष्कर्म
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में आठ वर्षीय बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिले के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया, परिजनों ने शिकायत में इंतजार नाम के युवक पर आरोप लगाया है। आरोपी बच्ची को टॉफी का लालच दिया और सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची ने घर पहुंचकर माता-पिता को घटना के बारे में बताया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जैन ने कहा, आरोपी फिलहाल फरार है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कई टीम गठित की गई हैं।
पीएम मोदी ने 9 वंदे भारत ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 9 नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। जिससे सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की कुल संख्या 34 हो गई। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज शुरू की जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों से कनेक्टिविटी में भी काफी सुधार होगा। पूरे भारत में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी और यात्रा में आसानी पर ध्यान केंद्रित कर रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यात्रा में लगने वाला समय कम से कम हो। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह बुनियादी ढांचागत विकास 140 करोड़ भारतीयों की आकांक्षाओं से मेल खाता है और देश अब यही चाहता है।
पूरी खबर पढ़ेंदानिश अली के खिलाफ अपशब्द बोलने वाले बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी ने कही ये बात
अमेरिका खेल रहा डबल गेम! NYT का खुलासा
भारत-कनाडा विवाद के बीच सभी की नजरें अमेरिका के रुख पर टिकी हुई हैं। दूसरी ओर अमेरिका ने अब तक इस मामले में कोई स्टैंड नहीं लिया है, हालांकि अमेरिकी विदेश मंत्री की ओर से यह जरूर कहा किया है कि अमेरिका इस विवाद को लेकर बेहद गंभीर है। इस बीच न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में खालिस्तानी आतंकवादी निज्जर को लेकर बड़ा खुलासा किया गया है।
पूरी खबर पढ़ेंMann ki Baat में मोदी ने छेड़ा चंद्रयान-3 से लेकर जी-20 तक का जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 सितंबर, 2023) को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 और जी-20 सम्मेलन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के मुल्कों के बीच भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। जी-20 के सफल आयोजन के बाद इसमें और इजाफा हुआ है।
पूरी खबर पढ़ेंAsian Games 2023 Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की विजयी आगाज
एशियन गेम्स में रविवार को भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा देखने को मिला। भारतीय खिलाड़ियों ने शूटिंग और नौकायन में मेडल जीतने के साथ क्रिकेट में मेडल पक्का किया। इसके अलावा भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने ओपनिंग मैच में धमाकेदार जीत हासिल की। टीम ने पहले मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की।
पूरी खबर पढ़ें'नेता से नहीं रचाना चाहती हूं ब्याह', परिणीति के पुराने बयान का VIDEO शादी से पहले वायरल
Parineeti Chopra-Raghav Chadha Marriage: बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी (AAP) नेता राघव चड्ढा रविवार (24 सितंबर) को राजस्थान के उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शादी की तैयारियों के बीच बीच परिणीति के बयान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा था कि वह किसी नेता से शादी नहीं करना चाहती हैं। बॉलीवुड हंगामा के साथ एक पुराने इंटरव्यू जब परिणीति से पूछा गया कि वह किससे शादी करेंगी और क्या वह किसी राजनेता से शादी करने पर विचार करेंगी? तब उन्होंने कहा था कि बहुत सारे (राजनेता) हैं लेकिन समस्या यह है कि मैं शादी नहीं करना चाहती। मैं कभी भी किसी नेता से शादी नहीं करना चाहती। आखिरकार उनकी शादी उदयपुर में एक राजनेता नेता राघव चड्ढा से ही हो रही है।
देखें वीडियो