देश

तो राजस्थान हार रही कांग्रेस? राहुल गांधी बोले- है कड़ी टक्कर, एमपी-छत्तीसगढ़ में जीत तो तेलंगाना में उम्मीद

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Sep 24, 2023, 04:49 PM IST

दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ में जीत रही है। जबकि तेलंगाना में जीत की उम्मीद है।

Image

राजस्थान में एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Photo : Twitter

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजस्थान को लेकर ऐसा दावा कर दिया है, जिससे अशोक गहलोत ही उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है। राहुल गांधी ने दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि राजस्थान में उन्हें बीजेपी से कड़ी टक्कर मिल रही है। राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो राजस्थान जीतने में सक्षम होंगे। राहुल गांधी ने बाकी राज्यों को लेकर भी अलग-अलग दावे किए हैं।

मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में जीत

दिल्ली में एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि उनकी पार्टी मध्य प्रदेश और छ्त्तीसगढ़ में जीत रही है। जबकि तेलंगाना में जीत की उम्मीद है। राहुल गांधी ने कहा- "फिलहाल, हम शायद तेलंगाना जीत रहे हैं, हम निश्चित रूप से मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जीत रहे हैं, हम राजस्थान में बहुत करीब हैं और हमें लगता है कि हम जीतने में सक्षम होंगे..."

भाजपा पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस दौरान बीजेपी पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा- "हमने कर्नाटक में एक बहुत महत्वपूर्ण सबक सीखा और सबक यह था कि भाजपा ध्यान भटकाकर और हमें अपने मुद्दे नहीं उठाने देकर चुनाव जीतती है। इसलिए हमने कर्नाटक में क्या किया, हमने चुनाव इस तरह से लड़ा कि भाजपा कथा को परिभाषित नहीं कर सकी। आज आप जो देख रहे हैं, बिधूड़ी और फिर अचानक यह निशिकांत दुबे, यह सब भाजपा जाति जनगणना के विचार से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है... "

चुनावी राज्यों का हाल

बता दें कि जिन चार राज्यों की बात राहुल गांधी कर रहे हैं, उनमें से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में उनकी सरकार है। मध्यप्रदेश में भी पिछले चुनाव के बाद बनी थी, लेकिन सिंधिया की बगावत के बाद बीजेपी ने वापसी कर ली थी। तेलंगाना में बीआरएस की सरकार है और कांग्रेस वहां अपना पूरा जोर लगा रही है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?