देश

सैनिकों के लंबित बकाये का अब होगा भुगतान, आर्मी और CGDA ने जारी किए 400 करोड़ रुपये

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 24, 2023, 05:19 PM IST

Army and CGDA Release Rs 400 Crore: थलसेना और सीजीडीए ने सैनिकों के लंबित बकाये के भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए हैं। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि अधिकांश दावे मकान किराया भत्ते, वेतन निर्धारण मामलों और सैन्य कर्मियों के बच्चों के लिए शिक्षा भत्ते से संबद्ध हैं।

Image

सौनिकों के लंबित बकाये के भुगतान के लिए 400 करोड़ रुपये जारी।

Photo : BCCL

Pending Dues Of Soldiers: थलसेना और रक्षा लेखा विभाग की संयुक्त पहल के बाद, बड़ी संख्या में जूनियर कमीशन अधिकारियों (जेसीओ) और अन्य पदों के कर्मियों के 400 करोड़ रुपये के लंबे समय से लंबित दावों का निपटारा कर दिया गया है। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिकांश दावे मकान किराया भत्ते, वेतन निर्धारण मामलों और सैन्य कर्मियों के बच्चों के लिए शिक्षा भत्ते से संबद्ध हैं।

लंबित मामलों का निपटारे के लिए सीजीडीए में स्थापित हुआ था ‘वॉर रूम’

सूत्रों ने बताया कि सेना मुख्यालय और रक्षा लेखा विभाग का प्रमुख कार्यालय, रक्षा लेखा महानियंत्रक (सीजीडीए) ने दावों के निपटारे के लिए अखिल भारतीय स्तर पर अभियान चलाया। सूत्रों ने बताया कि लंबित मामलों का निपटारा करने के लिए सीजीडीए में एक ‘वॉर रूम’ स्थापित किया गया था और मामलों की बारीकी से निगरानी की जा रही थी।

देशभर के सभी 48 'भुगतान और खाता कार्यालयों' में लगाए गए शिविर

उन्होंने बताया कि सीजीडीए (शिकायत) के नेतृत्व में इस महीने की शुरुआत में दावेदारों तक पहुंचने का अभियान शुरू किया गया। इसके तहत देशभर के सभी 48 'भुगतान और खाता कार्यालयों' में शिविर लगाए गए। सूत्रों ने कहा कि सेना और सीजीडीए के बीच तालमेल के परिणामस्वरूप जेसीओ तथा अन्य रैंक के लिए 400 करोड़ रुपये जारी किए गए।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 26 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: भारत ने महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा, पन्नू बोले- मेरी जान को खतरा, FBI ने बताया...गुरुग्राम में बारिश के लिए बने नए नियम

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

भारत कोई 'धर्मशाला' नहीं है...अमित शाह ने घुसपैठियों से देश को खतरे को लेकर किया आगाह

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

ऐसा क्या हुआ कि यूपी कांग्रेस ने टीवी डिबेट से कर लिया किनारा, महंत राजू दास ने लाइव शो क्या कर दिया?

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार; 7 पर्वतीय सुरंगों में से 3 का निर्माण पूरा बोले रेल मंत्री वैष्णव

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?

अब गांव में ही मिलेगा रोजगार! केंद्र ने शुरू किया ‘मिशन समृद्ध गांव’; गरीबी मुक्त गांवों का क्या है ब्लूप्रिंट?