पटना

Bihar: मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब पीने से दो की मौत, तीन की गई आंखों की रोशनी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 24, 2023, 03:15 PM IST

Bihar News: दोनों मृतकों ने देशी शराब का सेवन किया था। इनके अलावा चार अन्य लोगों को भी मिठनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

बिहार में जहरीली शराब पीने से दो की मौत

Photo : BCCL

Bihar News: बिहार में एक बार फिर जहरीली शराब पीने से मौत का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले में रविवार को जहरीली शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से बीमार पड़ गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चारों लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है।

मृतकों की पहचान जिले के काजी मोहम्मद थाना अंतर्गत पोखरियापिर मोहल्ले के निवासी पप्पू साह और उमेश राम के रूप में की गई। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने 18 सितंबर को शराब पी थी और पिछले तीन दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। रविवार सुबह करीब 7.30 बजे उनकी मौत हो गई।

चारों मरीजों की हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक, दोनों मृतकों ने देशी शराब का सेवन किया था। इनके अलावा चार अन्य लोगों को भी मिठनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनकी आंखों की रोशनी चली गई। पीड़ितों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला प्रशासन पोखरियापिर इलाके में देसी शराब पीने वाले लोगों की पहचान करने में जुटा है। सूत्रों ने बताया है कि इलाके में शराब माफिया सक्रिय हैं और देशी शराब के बनाने में लगे हुए हैं।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर के सिटी एसपी अभिषेक दीक्षित ने कहा, ''हमें देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत की जानकारी मिली है। इनमें से कुछ बीमार भी हैं और अस्पताल में भर्ती हैं। फिलहाल जांच की जा रही है। स्थानीय पुलिस ने फरार चल रहे एक कथित आरोपी शिवचंद्र पासवान की पत्नी और बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर देशी शराब बेचने का आरोप है।

अप्रैल में हुई थीं 27 मौतें

इस साल की शुरुआत में अप्रैल में बिहार के मोतिहारी में ज़हरीली शराब ने 27 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद मोतिहारी के एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने संदिग्ध जहरीली शराब से हुई मौतों के मद्देनजर पांच एसएचओ, 2 शराब विरोधी टास्क फोर्स कर्मियों और 9 पुलिस चौकी प्रभारियों को निलंबित कर दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article