देश

Mann ki Baat में मोदी ने छेड़ा चंद्रयान-3 से लेकर जी-20 तक का जिक्र, बोले- दुनिया में बढ़ा भारत का आकर्षण; जानें- भाषण की बड़ी बातें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Sep 24, 2023, 11:43 AM IST

Narendra Modi's Mann ki Baat: प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में बताया कि भारत-पश्चिम एशिया-यूरोप गलियारा सैकड़ों साल तक विश्व व्यापार का आधार बनेगा।

Image

अपना रेडियो कार्यक्रम करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Narendra Modi's Mann ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (24 सितंबर, 2023) को अपने रेडियो कार्यक्रम मन की बात में इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 और जी-20 सम्मेलन का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दुनिया के मुल्कों के बीच भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है। जी-20 के सफल आयोजन के बाद इसमें और इजाफा हुआ है।

प्रोग्राम के 105वें एपिसोड में वह बोले कि दिल्ली के प्रगति मैदान में बना "भारत मंडपम" जी-20 सम्मेलन के बाद सेलिब्रिटी बन गया है। लोगों ने उसके साथ फोटो और सेल्फियां लीं। उन्होंने इसके साथ ही पर्यटन क्षेत्र की महत्ता बताते हुए कहा कि पर्यटन क्षेत्र ऐसा सेक्टर है, जिसमें कम निवेश में सबसे अधिक रोजगार पैदा होता है।

उन्होंने आगे बताया, "मुझे इस कार्यक्रम के तहत सबसे अधिक पत्र दो विषय पर आए। पहला टॉपिक था- चंद्रयान-3 की सफल लैडिंग। दूसरा रहा- दिल्ली में जी-20 समिट का आयोजन।" उन्होंने आगे कहा- देश में जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम होगा, जिसके जरिए देश के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के छात्र हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम 26 सितंबर, 2023 को होगा। मैं खुद भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लूंगा।

मन की बात कार्यक्रम के दौरान मोदी ने क्या-कुछ कहा? सुनिए, यहां

मोदी के मुताबिक, 27 सितंबर को पर्यटन दिवस है। कुछ लोग इसे सिर्फ सैर-सपाटे के रूप में देखते हैं, पर इससे बड़ा पहलू रोजगार से जुड़ा है। कहते हैं कि सबसे कम निवेश में सबसे अधिक रोजगार पैदा करता है, वह टूरिज्म सेक्टर है। इस क्षेत्र को बढ़ाने में किसी भी देश के उसकी साख और आकर्षण बहुत मायने रखता है। इंडिया के प्रति पिछले कुछ सालों में इंडिया के प्रति आकर्षण बढ़ा और जी-20 के सफल आयोजन के बाद इसमें और इजाफा हुआ।

मन की बात में इन चीजों का भी PM ने किया जिक्र

  • जर्मनी की 21 साल की नेत्रहीन लड़की की गायकी (कन्नड़ और संस्कृत भाषा जानने वाली) और हुनर
  • उत्तराखंड की अनोखी "घोड़ा लाइब्रेरी"
  • हैदराबाद में सात पुस्तकालय चलाने वाली 11 साल की आकर्षणा सतीश
  • बच्चों को किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित करें
  • धरती पर रहने वाले दूसरे जीव-जंतुओं को बचाने के प्रयास करें
  • सांपों का रेस्क्यू करने वाली राजस्थान की कोबरा टीम (सुखदेव भट के नेतृत्व वाली)
  • कबूतर की सेवा करने वाले ऑटो ड्राइवर
  • बापू (महात्मा गांधी) आज भी हमारे बीच प्रासंगिक हैं
  • गांधी जयंती पर खादी का कोई न कोई उत्पाद जरूर लें
  • फेस्टिव सीजन में वोकल फॉल लोकल का मंत्र (भारत में बने सामान को खरीदें) अपनाएं
  • मेड इन इंडिया सामान ही उपहार में दें, विश्वकर्मा भाइयों को लाभ होगा।
अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article