
आज की ताजा खबर 24 जुलाई 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें: नहीं खुलेगा शंभू बॉर्डर...राहुल ने की किसान संगठनों से मुलाकात
आज की ताजा खबर 12 जुलाई 2024, हिंदी न्यूज़ और बड़ी खबरें:राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बुधवार तड़के हल्की बारिश हुई। दिल्ली, गाजियाबाद सहित एनसीआर के कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। वहीं, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को नीट-यूजी मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया, जिस पर बुधवार को चर्चा होगी। यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री सोवनदेब चट्टोपाध्याय ने पेश किया। ओडिशा के बालासोर जिला प्रशासन ने बुधवार 24 जुलाई को किए जाने वाले मिसाइल परीक्षण से पहले 10 गांवों के 10,000 से अधिक लोगों को अस्थायी रूप से दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया है। क्या हैं देश-दुनिया की अहम खबरें जानिए।
- दिल्ली सहित एनसीआर के कुछ हिस्सों में बुधवार तड़के हल्की बारिश हुई, मौसम हुआ सुहाना।
- पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने मंगलवार को नीट-यूजी मुद्दे पर एक प्रस्ताव पेश किया, जिस पर बुधवार को चर्चा होगी।
- ओडिशा के बालासोर में आज 24 जुलाई को आज होगा मिसाइल परीक्षण, 10,000 से अधिक लोगों को दूसरे स्थानों पर स्थानांतरित किया गया है।