24 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: किसानों के समर्थन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात, DRDO ने किया IADWS का पहला सफल परीक्षण
24 अगस्त 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता चंपई सोरेन को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। वे नगड़ी स्थित रिम्स-2 के लिए प्रस्तावित जमीन पर हल चलाकर किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले थे। प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए उनके आवास के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। चंपई सोरेन ने आरोप लगाए हैं कि उन्हें घर से बाहर जाने से रोका गया है। मल्टीलयर एयर डिफेंस सिस्टम के मामले में भारत ने बड़ी सफलता हासिल की है। DRDO ने 23 अगस्त को IADWS की पहली उड़ान का सफल परीक्षण किया। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज दिल्ली असेंबली में ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान कई दिग्गज भी मौजूद रहेंगे। अब भारत से अमेरिका भेजे जाने वाले हर पार्सल पर, उसकी कीमत चाहे जितनी भी हो, कस्टम ड्यूटी लगेगी। हालांकि, 100 डॉलर तक के गिफ्ट आइटम्स पर यह छूट जारी रहेगी। अमेरिकी नियमों के मुताबिक, डाक नेटवर्क के जरिए भेजे गए सामान पर अब ट्रांसपोर्ट कैरियर्स या फिर US Customs and Border Protection (CBP) द्वारा मान्यता प्राप्त एजेंसियां ड्यूटी वसूलेंगी और जमा करेंगी।
24 अगस्त 2025 हिंदी न्यूज़: किसानों के समर्थन पर पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर भारी पुलिसबल तैनात, DRDO ने किया IADWS का पहला सफल परीक्षण
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को हटाने संबंधी विधेयक: जेपीसी में शामिल नहीं होगी ‘आप'
मुठभेड़ के बाद ईरानी गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार
यूक्रेन ने परमाणु संयंत्र पर हमला किया : रूस
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बाढ़ की हालत बिगड़ी
ठाणे की एक झील में 10 वर्षीय बालक की डूबकर मौत
निर्वाचन आयोग डीएम के पीछे छिप रहा और डीएम सीईओ के पीछे : अखिलेश यादव
नवी मुंबई में झगड़े के बाद महिला ने सास की पिटाई की, मामला दर्ज
अमेठी में सांप काटने से दो महिलाओं की मौत
बिहार में इंडिया के घटक एकजुट होकर कर रहे हैं काम, नतीजे सार्थक होंगे: राहुल
उन्होंने कहा, हम निर्वाचन आयोग को बिहार में वोट चुराने की इजाजत नहीं देंगे। निर्वाचन आयोग भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहा है। एसआईआर, निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों में वोट चुराकर भाजपा की मदद करने का एक संस्थागत प्रयास है।
झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन नजरबंद
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम शिंदे ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद
अमेरिकी स्टार जेरी एडलर का निधन, 96 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बलिया में अधीक्षण अभियंता से मारपीट के आरोप में भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार
मारिया शारापोवा और ब्रायन बंधु टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल
इस अवसर पर 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना विलियम्स भी उपस्थित थी। उन्होंने अपनी पूर्व प्रतिद्वंद्वी, पूर्व प्रशंसक और सहेली शारापोवा का परिचय कराया। सेरेना 2027 में टेनिस हॉल ऑफ फेम में शामिल होने की पात्र होगी। सेरेना ने कहा, ‘‘मेरे करियर में कुछ ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने मुझे हर बार कोर्ट पर उतरते ही सर्वश्रेष्ठ बनने की चुनौती दी। मारिया शारापोवा उनमें से एक थीं। जब भी मैंने ड्रॉ में अपने नाम के बगल में उनका नाम देखा, तो मैंने और कड़ा अभ्यास किया।
DRDO ने किया IADWS का पहला सफल परीक्षण
राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र का निधन
मिश्र 75 वर्ष के थे। उनके छोटे भाई शैलेन्द्र मोहन प्रताप मिश्र ने पत्रकारों से मिश्र के निधन की पुष्टि की। बिमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र ने अपने निवास ‘राज सदन’ में अंतिम सांस ली। उनके निधन से अयोध्या में शोक की लहर है। कुछ महीने पहले पैर में चोट लगने के कारण उनकी सर्जरी हुई थी, जिसके बाद उनकी गतिविधियां सीमित हो गई थीं और वह फिर कभी सामान्य जीवन नहीं जी पाए।
अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि पर उच्चतम न्यायालय के अंतिम निर्णय की घोषणा के बाद राम मंदिर के ‘रिसीवर’ का प्रभार मिश्र को सौंपा गया था। इससे पहले यह प्रभार अयोध्या के आयुक्त के पास था।
दिल्ली सरकार ने समन, वारंट की ई-डिलीवरी के लिए नियम अधिसूचित किए
दिल्ली की अदालत ने तेजाब हमले के मामले में चिकित्सक को 12 साल सश्रम कारावास की सजा सुनाई
दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में विवाद के बाद एक व्यक्ति को चाकू मारा गया
पुलिस के अनुसार, बाद में सैनी खुद हर्ष विहार थाने पहुंचा और बयान दर्ज कराया।
