आज की ताजा खबर, 23 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: Chakra View With Sumit Awasthi में आज आप किस स्टोरी को आप में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पोल में भाग लेकर दें अपनी राय
आज की ताजा खबर लाइव, 23 जनवरी 2026 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ आज का मौसम, दिल्ली-एनसीआर मौसम के मुख्य समाचार Latest News in Hindi: गोवा नाइटक्लब आग से हुई मौतों के मामले में ED ने दिल्ली, गोवा में 8 जगहों पर छापे मारे, लूथरा भाइयों पर शिकंजा कसा जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को गोवा नाइटक्लब आग से हुई मौतों के मामले में गोवा और दिल्ली में लूथरा भाइयों के खिलाफ छापे मारे वहीं दिल्ली-NCR में आज सुबह की शुरुआत बारिश के साथ हुई। साथ ही सर्द हवाएं चलने के कारण सिहरन का भी एहसास हुआ। मौसम विभाग के अनुसार आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इस दौरान छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। साथ ही तेज हवाएं भी 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। जिससे बारिश के बाद फिर से सर्दी बढ़ने का अनुमान है उधर आज बसंत पंचमी है। लोग अपने परिवार, दोस्तों और अजीजों को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक 'नए ऑडियो' ने अमेरिका और ईरान के बीच टकराव का डर फिर से बढ़ा दिया है, क्योंकि अमेरिकी जंगी जहाज मिडिल ईस्ट की ओर बढ़ रहे हैं। हालांकि ट्रंप का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि बल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, लेकिन सैन्य तैनाती से पता चलता है कि तैयारियां चल रही हैं। उधर पीएम मोदी ने लूला डी सिल्वा से बातचीत में ग्लोबल साउथ के साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए घनिष्ठ सहयोग आवश्यक है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वह जल्द ही भारत में, ब्राजील के राष्ट्रपति का स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति के बीच फोन पर हुई बातचीत में दोनों नेताओं ने साझा चुनौतियों से निपटने में सुधारित बहुपक्षवाद के महत्व पर जोर दिया। पढ़ें- देश-विदेश की हर छोटी बड़ी खबर
आज की ताजा खबर, 23 जनवरी 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: Chakra View With Sumit Awasthi में आज आप किस स्टोरी को आप में लीड स्टोरी देखना चाहते हैं? पोल में भाग लेकर दें अपनी राय
झारखंड के हजारीबाग में एक करोड़ के अफीम के साथ तीन गिरफ्तार
सूचना को गंभीरता से लेते हुए उसका तत्काल सत्यापन कराया गया। सूचना की पुष्टि के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। इसके बाद कोलघटी और आसपास के इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस दौरान एक अपाचे बाइक को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान बाइक पर रखी बोरी से 20.5 किलोग्राम अफीम बरामद की गई।
