LIVE

आज की ताजा खबर 23 अगस्त 2026: पटना में भीषण अग्निकांड, सास, बहू और बच्ची जिंदा जले, हुई मौत

आज की ताजा खबर 23 अगस्त 2026: गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'। ब्रिटेन में बैठे आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के साथ बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा के तौर पर देखा जाएगा।

Piyush KumarUpdated Aug 23, 2026, 08:22 IST
Follow on Google News
आज की ताजा खबर 23 अगस्त 2026: पटना में भीषण अग्निकांड, सास, बहू और बच्ची जिंदा जले, हुई मौत

आज की ताजा खबर 23 अगस्त 2026: पटना में भीषण अग्निकांड, सास, बहू और बच्ची जिंदा जले, हुई मौत

आज की ताजा खबर 23 अगस्त 2026: कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'। ब्रिटेन में बैठे आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के साथ बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ है। इस ऑडियो में बराड़ खुलकर निज्जर को मारने की पूरी वजह बता रहा है।

ईरान पर अमेरिका के संभावित नए और कड़े आर्थिक प्रतिबंधों को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान ने चेतावनी दी है कि अमेरिका की ओर से लगाए जाने वाले नए प्रतिबंधों को संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के खिलाफ युद्ध की घोषणा के तौर पर देखा जाएगा।

ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने एक्स पर कहा कि ऐसे प्रतिबंधों के लिए अंतरराष्ट्रीय कानून में कोई जगह नहीं है। उन्होंने इसे दूसरे देशों पर अपनी सत्ता थोपने की अमेरिकी कोशिश बताया।

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाईपास में शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पंकज कुमार की हार्डवेयर की दुकान और घर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से पंकज कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रीमा देवी, 70 वर्षीय मां गीता देवी और 6 माह की मासूम आस्था की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।

AUG 23, 2026 08:21 IST

पटना में भीषण अग्निकांड, सास, बहू और बच्ची जिंदा जले, हुई मौत

पटना जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के पुरानी बाईपास में शनिवार की देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब पंकज कुमार की हार्डवेयर की दुकान और घर में अचानक भीषण आग लग गई. आग की चपेट में आने से पंकज कुमार की 45 वर्षीय पत्नी रीमा देवी, 70 वर्षीय मां गीता देवी और 6 माह की मासूम आस्था की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है।
घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि, पंकज कुमार की दुकान एवं घर में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में मौजूद लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर थाना की पुलिस, अग्निशमन विभाग के कर्मी और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आयुष श्रीवास्तव तथा थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की.
AUG 23, 2026 07:20 IST

'मेरी टीम ने की निज्जर की हत्या...', गोल्डी बराड़ का दावा

कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने दावा किया है कि 'निज्जर का कत्ल उसकी टीम ने किया था'। ब्रिटेन में बैठे आतंकी परमजीत सिंह पम्मा के साथ बातचीत का एक ऑडियो लीक हुआ है। इस ऑडियो में बराड़ खुलकर निज्जर को मारने की पूरी वजह बता रहा है।
AUG 23, 2026 07:20 IST

ईरान की चेतावनी, नए अमेरिकी प्रतिबंधों को युद्ध की घोषणा माना जाएगा