आज की ताजा खबर, 22 अक्टूबर, 2022 Highlights: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' 23 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचेगी
आगामी संसद सत्र में 1500 से अधिक अप्रचलित और पुराने कानूनों को निरस्त किया जाएगा: रीजीजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के जीवन में सरकारी हस्तक्षेप को कम करना चाहते हैं और केंद्र सरकार संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के दौरान 1500 से अधिक अप्रचलित और पुराने कानूनों को निरस्त करेगी।हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रचारकों की सूची जारी की
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रचारकों की सूची जारी की। पार्टी ने सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और आनंद शर्मा को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी है।कांग्रेस विधायक निलंबित
कांग्रेस ने बलात्कार के आरोपी विधायक एल्धोस कुन्नपल्ली को पार्टी से छह महीने के लिए निलंबित किया।आगरा में डिवाइडर पर चढऩे के बाद पलटा कंटेनर
उत्तर प्रदेश के आगरा में कमलानगर-बाईपास रोड पर शनिवार तड़के दिल्ली की तरफ से आ रहा कंटेनर डिवाइडर पर चढऩे के बाद पलट गया, जिससे इस घटना में 15 यात्री घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां दो की हालत गंभीर है । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।कोस्टा रिका में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह लोगों की मौत होने की आशंका
कोस्टा रिका तट के निकट कैरेबियाई सागर में शनिवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में छह लोग सवार थे, जिनकी इस घटना में मौत हो जाने की आशंका है।झारखंड में चार नक्सली गिरफ्तार
झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर एक महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी पुलिस ने दी।सलमान डेंगू से पीड़ित, करण जौहर करेंगे ‘बिग बॉस' 16 की मेज़बानी
अभिनेता सलमान खान के डेंगू से पीड़ित होने की वजह से फिल्मकार करण जौहर मशहूर रियलिटी टेलीविजन कार्यक्रम 'बिग बॉस 16' के आगामी तीन एपिसोड की मेजबानी करेंगे।सूडान में 200 की मौत
सूडान के दक्षिणी ब्लू नाइल राज्य में दो दिनों के जातीय संघर्ष में कम से कम 200 लोग मारे गए, आधिकारिक मीडिया ने शनिवार को ये जानकारी दी है। पहले कहा गया था कि 150 लोगों की मौत हुई है।इंग्लैंड ने अफगानिस्तान को 112 रन पर रोका
सैम करेन ने पांच विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया जिससे इंग्लैंड ने शनिवार को यहां टी20 विश्व कप सुपर 12 ग्रुप एक मैच में अफगानिस्तान को 112 रन पर समेट दिया। अफगानिस्तान की तरफ से इब्राहिम जादरान ने सर्वाधिक 32 रन बनाए जबकि उस्मान गनी ने 30 रन का योगदान दिया। करेन ने 10 रन देकर पांच विकेट लिए।गुरुओं के सपने को साकार करने के लिए काम करता रहूंगा : प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार सिख गुरुओं के सपने को पूरा करने के लिए काम करती रहेगी। वह अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह के पत्र पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें उन्होंने गुरुद्वारा हेमकुंड साहिब रोपवे की आधारशिला रखने के लिए मोदी का धन्यवाद व्यक्त किया है।कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' 23 अक्टूबर को तेलंगाना पहुंचेगी
राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्टूबर की सुबह कर्नाटक के रायचूर से तेलंगाना के गुडेबेल्लूर में प्रवेश करेगी। तेलंगाना में यह पदयात्रा महबूबनगर के गुडेबेल्लूर से शुरू होगी।महाराष्ट्र: पुणे में भोजनालय में आग लगने से छह साल की बच्ची की मौत
महाराष्ट्र के पुणे शहर के सदाशिव पेठ इलाके में शनिवार को एक छोटे से भोजनालय में रसोई गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लगने से छह साल की एक बच्ची की मौत हो गई। दमकल अधिकारियों ने यह जानकारी दी।धुर दक्षिणपंथी नेता जॉर्जिया मेलोनी ने इटली के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली
नव-फासीवादी विचारों से जुड़ी पार्टी की नेता जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद इटली की पहली धुर दक्षिणपंथी प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली। मेलोनी (45) ने इटली के राष्ट्रपति के समक्ष राष्ट्रपति महल में पद की शपथ ली। इसके साथ ही वह इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गई हैं।दिवाली से पहले पीएम मोदी ने दिया गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर मध्य प्रदेश में पीएमएवाई के 4.51 लाख लाभार्थियों के लिए ‘गृह प्रवेश’ (योजना) की शुरूआत की। प्रधानमंत्री ने कहा- इन घरों में बिजली और पानी के अलावा गैस कनेक्शन और शौचालय जैसी सभी सुविधाएं हैं और ये लाभार्थियों को उनके सपनों को पूरा करने की ताकत प्रदान करेंगे।न्यूजीलैंड ने गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से लिया बदला, विशाल जीत दर्ज की
AUS vs NZ Highlights: डेवोन कॉनवे (92*) और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने शनिवार को टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-12 राउंड के पहले मैच में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 89 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। सिडनी में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करके 20 ओवर में 200/3 का स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 17.1 ओवर में 111 रन पर ऑलआउट हुई। केन विलियमसन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड ने इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया से पिछले टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में मिली हार का बदला ले लिया। न्यूजीलैंड ने 2011 के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टी20 इंटरनेशनल जीत दर्ज की। न्यूजीलैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। न्यूजीलैंड अब अपना अगला मुकाबला बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से देश का माहौल बदला : गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को उम्मीद जताई कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से देश के माहौल में बदलाव देखने को मिलेगा। गहलोत ने ट्वीट किया- "राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, नफरत और हिंसा के माहौल के विरोध में भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। कई राज्यों में तो ऐसी स्थिति बन गई है कि सरकार की आलोचना करना एक अपराध बन गया हो। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता को देखकर भाजपा, आरएसएस नेताओं तक के बयान भी बदलने लगे हैं।"अरुणाचल हेलीकॉप्टर दुर्घटनाः एक और सैन्यकर्मी का शव मिला
अरुणाचल में सेना का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में लापता अंतिम सैन्य कर्मी का शव मिल गया है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। एक रक्षा प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।IND VS PAK: विराट कोहली ने दिखाया जबरदस्त फॉर्म! फैंस बोले ‘इससे बेहतर कुछ नहीं’ देखें VIDEO
इंडिया बनाम पाकिस्तान (India vs Pakistan) मुकाबले से पहले टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस सेशन में पसीना बहा रहे हैं। दोनों देशों के खिलाड़ी इस मैच में अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। स्टार भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) से रविवार 23 अक्टूबर 2022 को पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है। टीम इंडिया (Team India) कल मेलबर्न में आईसीसी टी 20 वर्ल्ड कप के लिए अपना पहला मैच खेलती नजर आएगी। पढ़ें पूरी खबरएमपी में विधानसभा चुनाव से पहले पैठ बनाने की कोशिश में AIMIM, जगह-जगह करा रही बिरयानी पार्टी
मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने मतदाताओं को लुभाने के लिए एक अनूठा अभियान शुरू किया है। दरअसल लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) की पार्टी मध्य प्रदेश में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने और भोपाल में पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए राज्य में बिरयानी पार्टी का आयोजन कर रही है। पढ़ें पूरी खबरT20 World Cup: डेवोन कॉनवे ने कंगारुओं के खिलाफ दिखाया दम, जड़ा सुपर-12 दौर का पहला पचासा
न्यूजीलैंड के धाकड़ सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने टी20 विश्व कप 2022 में धमाकेदार शुरुआत की है। शनिवार को डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-12 राउंड के पहले मुकाबले में कॉनवे ने 58 गेंद में 92 रन की आतिशी पारी खेलते हुए अपनी टीम को 20 ओवर में 3 विकेट पर 200 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। पारी की शुरुआत करने आए कॉनवे ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंद में पचासा जड़ दिया और अंत में 92 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 2 छक्के जड़े। पढ़ें पूरी खबर75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपकर बोले PM मोदी- कर्मयोगियों के विराट संकल्प से आई विभागों में तत्परता
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) ने आज 10 लाख लोगों की भर्ती के अभियान ‘रोजगार मेले’ (Rozgar Mela) की शुरुआत की। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दस लाख लोगों की भर्ती के लिए शुरू किया गया 'रोजगार मेला' पिछले आठ वर्षों में रोजगार, स्वरोजगार के लिए सरकार के प्रयासों में महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है, बीते 8 वर्षों में पहले भी लाखों युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबरVideo: चीन में गजब सियासी ड्रामा, जिनपिंग के सामने पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओ को जबरन मीटिंग से निकाला गया
चीन में सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) का एक सप्ताह से जारी महासम्मेलन (Congress) शनिवार को पार्टी की केंद्रीय समिति के चुनाव और राष्ट्रपति शी चिनपिग (Xi Jinping) को और अधिकार देने के लिए अपने संविधान में बदलाव सहित कई प्रस्तावों को पारित करने के साथ ही संपन्न हो गया। चीन के ग्रेट हॉल में समापन समारोह के दौरान जिनपिंग का तानाशाही रवैया भी देखने को मिला जब उनके सामने पूर्व राष्ट्रपति हू जिन्ताओं (Hu Jintao) को बैठक हॉल से जबरन बाहर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबरHimachal Election:'मेरा क्या कसूर?' के पोस्टरों के साथ नेताजी से ने कराया नामांकन, जानिए दिलचस्प वजह
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। टिकट बंटवारे के साथ ही नेताओं के बागी होने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। प्रदेश की सोलन जिले की नालागढ़ सीट से BJP नेता केएल ठाकुर (KL Thakur) का टिकट इस बार कट गया है जिसके बाद उन्होंने बागी रूख इख्तियार करते हुए निर्दलीय (Independent) चुनाव मैदान में उतरने का फैसला किया है। ठाकुर ने शुक्रवार को नालागढ़ के रिटर्निंग अधिकारी महेंद्र पाल के सामने पर्चा दाखिल कर हुंकार भरी। इस दौरान जनसभा स्थल पर 'मेरा क्या कसूर?' वाले पोस्टर नजर आए जिनमें ठाकुर की फोटो थी। पढ़ें पूरी खबरप्लेटलेट्स के नाम पर फर्जीवाड़ा, ऐसे करें असली और नकली की पहचान
दो दिन पहले ही यूपी के प्रयागराज जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में डेंगू के मरीज को प्लेटलेट्स (Platelets) की जगह कथित रूप से मौसम्बी का जूस चढ़ाने का मामला सामने आया है। प्लेटलेट्स की जगह कथित तौर पर मौसम्बी का जूस चढ़ाने से मरीज प्रदीप पांडेय की हालत बिगड़ने के बाद उसे शहर के एक दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को प्रयागराज पुलिस ने नकली प्लेटलेट्स बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया। पढ़ें पूरी खबरT20 World Cup: विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच चलेगी वर्चस्व की जंग
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2022 के लिए अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। 23 अक्टूबर को भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में अपने विश्व कप अभियान का आगाज करेगी। भारतीय टीम टी20 विश्व कप में 15 साल से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंची है। पढ़ें पूरी खबरपाकिस्तान को जल्द मिलेगा नया सेना अध्यक्ष, जाते-जाते बोले बाजवा पाकिस्तान में कानून का राज स्थापित हो
पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल कमर जावेद बाजवा (Qamar Javed Bajwa) ने शुक्रवार को ये साफ कर दिया है कि वो अपने कार्यकाल में एक और विस्तार नहीं चाहते। बाजवा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद वो रिटायर हो जाएंगे। बाजवा ने सेना को देश की राजनीति से खुद को दूर रखने की भी सलाह दी। साथ ही बाजवा ने इस बात पर जोर दिया कि देश में शांति और स्थिरता तभी हासिल की जा सकती है, जब पाकिस्तान में कानून का राज स्थापित हो। पढ़ें पूरी खबरFrance में 33 साल पहले Hijab पर जो हुआ वहीं इतिहास भारत में दोहराया जा रहा है! जानकर रह जाएंगे दंग
इतने साल हो गए लेकिन देश ने कभी ऐसा नहीं देखा कि हिजाब (Hijab) पर कोई विवाद हुआ हो। कभी ऐसा नहीं देखा कि क्लासरूम के अंदर स्टूडेंट हिजाब पहनने की जिद कर रहे हों। कभी ऐसा नहीं देखा कि ऐसा मामला देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच जाए और अदालत भी इस मामले में साफ फैसला ना दे पाए और ये मामला बड़ी बेंच के पास चला जाए। लेकिन ये पूरा विवाद आपके लिए नया होगा, दुनिया के लिए नहीं। दुनिया में फ्रांस (France) जैसा विकसित और ताकतवर देश भी है, जहां हिजाब को लेकर उसी तरह की जिद शुरू हुई थी, जिस तरीके से आज भारत में हो रहा है। पढ़ें पूरी खबरMadhya Pradesh: 5 साल की मासूम बच्ची पर आवारा कुत्तों ने किया जानलेवा हमला, इलाज के दौरान गई जान
मध्य प्रदेश के खरगोन (Khargone) जिले के एक गांव में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने पांच साल की बच्ची पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ये घटना बेड़िया थाना क्षेत्र के बकावा गांव में दोपहर में हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोगर गांव निवासी मजदूर एमपी लाल बकावा स्थित एक किसान के यहां मजदूरी करने आया था। इसी दौरान उसकी पांच साल की बेटी सोनिया पर करीब आधा दर्जन कुत्तों ने हमला कर दिया, जिसमें वह बुरी तरह घायल हो गई। पढ़ें पूरी खबरRojgar Mela: ये दिवाली, रोजगार वाली! आज पीएम मोदी देंगे 10 लाख नौकरियों का 'धमाकेदार' गिफ्ट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर आज युवाओं को रोजगार की सौगात देंगे। दिवाली (Diwali) से ठीक पहले नौकरियों वाला गिफ्ट कई मायनों में अहम है। पीएम आज 75 हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर भी देंगे। इसके अलावा रोजागर मेला (Rozgar Mela) की शुरुआत भी करेंगे। रोजगार मेला के जरिए दिसंबर 2023 तक 10 लाख पद भरने का लक्ष्य रखा गया है। इन 10 लाख नौकरियों का ऐलान पीएम ने जून में किया था। वहीं रोजगार मेला को लेकर कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। 75 हजार नियुक्ति पत्र दिए जाने को कांग्रेस ने सरकार की वादाखिलाफी और दिखावा बताया है। पढ़ें पूरी खबरबर्फ और चुंबक बता देगा कि चांदी असली है या नकली, ऐसे करें यूज
आज धनतेरस (Dhanteras) है। आज के दिन लोग काफी सोना-चांदी खरीदते हैं, क्योंकि आज इसे खरीदना काफी शुभ माना जाता है। लेकिन हर कोई सोना नहीं खरीद सकता, इसलिए वो चांदी खरीदता है। सोने की तुलना में चांदी काफी सस्ती होती है। लोग चांदी में भी उसका सिक्का खरीदते हैं, क्योंकि ये सस्ता पड़ता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप जो चांदी खरीदते हैं वो नकली भी हो सकता है, ऐसे में आज हम आपक दो ऐसे आसान तरीके बता रहे हैं, जिनसे कि आप आसानी से पता लगा पाएंगे कि आपका लिया चांदी असली है या नकली। पढ़ें पूरी खबरमध्य प्रदेश में दर्दनाक हादसा, रीवा में बस और ट्रॉली के बीच टक्कर में 15 की मौत, कई घायल
मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) में एक बस और ट्रॉली ट्रक के बीच हुई टक्कर में जहां कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई, वहीं 40 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। ये हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे नेशनल हाईवे-30 पर हुआ। वहीं पुलिस ने घटना के बारे में बताते कहा कि कुछ राहगीरों ने उन्हें इस हादसे की सूचना दी, जिसके बाद सोहागी पुलिस थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जल्द ही बचाव अभियान शुरू किया और क्षतिग्रस्त बस में फंसे खून से लथपथ यात्रियों को बाहर निकाला। पढ़ें पूरी खबरFrance में 33 साल पहले Hijab पर जो हुआ वहीं इतिहास भारत में दोहराया जा रहा है! जानकर रह जाएंगे दंग
इतने साल हो गए लेकिन देश ने कभी ऐसा नहीं देखा कि हिजाब (Hijab) पर कोई विवाद हुआ हो। कभी ऐसा नहीं देखा कि क्लासरूम के अंदर स्टूडेंट हिजाब पहनने की जिद कर रहे हों। कभी ऐसा नहीं देखा कि ऐसा मामला देश की सबसे बड़ी अदालत तक पहुंच जाए और अदालत भी इस मामले में साफ फैसला ना दे पाए और ये मामला बड़ी बेंच के पास चला जाए। लेकिन ये पूरा विवाद आपके लिए नया होगा, दुनिया के लिए नहीं। दुनिया में फ्रांस (France) जैसा विकसित और ताकतवर देश भी है, जहां हिजाब को लेकर उसी तरह की जिद शुरू हुई थी, जिस तरीके से आज भारत में हो रहा है। हमने आपको ईरान के बारे में बताया था कि कैसे ईरान (Iran) 50 साल में इतना कट्टरपंथी हो गया कि वहां हिजाब ना पहनने पर मार दिया जाता है। आज आपको बताउंगा फ्रांस के बारे में बताएंगे। कि फ्रांस जैसे सेक्युलर देश में कैसे कट्टरपंथी हावी हो गए। और इन कट्टरपंथियों ने हिजाब का हुबहू वही विवाद बनाया, जो भारत (India) में हो रहा है। पढ़ें पूरी खबरDhanteras 2022 Gold Buying Time: दो दिन रहेगी धनतेरस, जानें 22 और 23 अक्टूबर को सोना, चांदी और बर्तन की खरीदारी के शुभ मुहूर्त
धनतेरस वाले दिन सोना-चांदी खरीदने की परंपरा है। इस दिन बड़ी संख्या में लोग इन धातुओं से बने गहनों की खरीदारी करते हैं। सोना, चांदी के साथ ही इस दिन झाड़ू, धनिया, पीतल, दीपक और भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की प्रतिमाएं भी खरीदी जाती हैं। इस दिन शुभ मुहूर्त का विशेष महत्व होता है। कहते हैं शुभ मुहूर्त में कोई भी चीज खरीदने से वो चीज भरपूर लाभ देती है। इसलिए जान लें धनतेरस पर सोना-चांदी या किसी भी चीज की खरीदारी के लिए कौन-कौन से मुहूर्त रहेंगे शुभ। पढ़ें पूरी खबरदोस्त के साथ बाइक पर घूमने गई सॉफ्टवेयर इंजीनियर का गैंगरेप, पुलिस की रडार पर आरोपी 10 युवक
झारखंड में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। दरअसल अपने दोस्त के साथ पुराना चाईबासा हवाई पट्टी घूमने गई एक 26 साल की आदिवासी लड़की का दस युवकों ने गैंगरेप (Gang Rape) किया। घटना गुरुवार देर शाम की है। नाजुक हालत में युवती का इलाज चाईबासा सदर अस्पताल में चल रहा है। पढ़ें पूरी खबरAmit Shah Birthday: शतरंज के शौकीन अमित शाह ने जब डालडा फैक्ट्री के गोदाम में गुजारी थी रात, जानिए दिलचस्प किस्से
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज 58 साल के हो गए हैं। उनके जन्मदिन पर देशभर से नेताओं आर कार्यकर्ताओं के बधाई संदेश मिल रहे हैं। केंद्रीय सत्ता पर BJP की वापसी में अहम भूमिका निभाने वाले शाह पार्टी के 'चाणक्य' के रूप में भी जाने जाते हैं। लंबे समय तक पीएम मोदी (PM Modi) के करीबी सहायक रहे शाह शतरंज के शौकीन हैं। शाह के करीबी लोग मानते हैं कि वह शतरंज खेलते समय हर चाल को समय के मुताबिक चलते हैं तांकि प्रतिद्वंदी का अधिकतम नुकसान हो सके। उनकी टिपिकल कार्यशैली ही उन्हें बांकी नेताओं से अलग करती है। पढ़ें पूरी खबरPunjab: मान सरकार का दिवाली गिफ्ट, पुरानी पेंशन होगी बहाल और 6 फीसदी DA बढ़ोतरी का भी ऐलान
पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann) सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट (Diwali Gift) देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐलान किया कि राज्य में पुरानी पेंशन (Old Pension Scheme) व्यवस्था बहाल की जाएगी। राज्य मंत्रिमंडल ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस साल एक अक्टूबर से छह प्रतिशत महंगाई भत्ता (DA) देने का फैसला किया गया है। बयान में कहा गया है कि कर्मचारियों को पुरानी या मौजूदा पेंशन योजना अपनाने का विकल्प दिया जाएगा। पढ़ें पूरी खबरबीजेपी ने हिमाचल चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पीएम मोदी समेत 40 नेता शामिल
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने शुक्रवार को अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत बीजेपी (BJP) के कई बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। लिस्ट में पीएम मोदी के अलावा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मध्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी के नाम शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबरसलमान खान की बिगड़ी तबीयत, बिग बॉस-16 से लेना पड़ा ब्रेक
सलमान खान से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान स्वास्थ्य ठीक नहीं है। इसी वजह से वो बिग बॉस का भी हिस्सा नहीं बन सके हैं। जैसा कि हम जानते हैं टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस सीजन 16 में भी दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। बिग बॉस 16 की खास बात है कि इस बार वीकेंड का वार शनिवार और रविवार को नहीं बल्कि शुक्रवार और शनिवार को प्रसारित हो रहा है इसी दिन सलमान खान, कंटेस्टेंट्स से मिलते हैं। सलमान खान जिस दिन आते हैं बाकी दिनों की तुलना उस दिन की टीआरपी ज्यादा रहती है लेकिन इस हफ्ते फैन्स के लिए परेशान करने वाली खबर आई है और सलमान खान शो में नजर नहीं आएंगे। पढ़ें पूरी खबरChad: शासक का क्रूर चेहरा, लोगों ने किया विद्रोह तो सुरक्षाबलों को दिया गोली मारने का आदेश; 60 लोगों की मौत
सेंट्रल अफ्रीकी देश चाड (Chad) में सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन (Protest) हो रहे हैं। सरकार की तरफ से अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी कार्यकाल 2 साल और बढ़ा दिया गया जिसके खिलाफ जनता सड़कों पर उतर आई। जानकारी के मुताबिक एनजीमा शहर में हुए हिंसक प्रदर्शनों में करीब 40 लोगों की मौत हो गई जबकि चाड के दूसरे सबसे बड़े शहर मोउनदोउ में पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फायरिंग की जिसमें 20 लोग मारे गए। पढ़ें पूरी खबरप्रशांत किशोर को लेकर भड़के नीतीश कुमार, पत्रकारों से कहा-अब कभी नाम मत लेना उसका
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर पर पलटवार करते हुए कहा कि वह अपने प्रचार के लिए बोलते हैं और जो चाहें बोल सकते हैं, हमें परवाह नहीं है। वह जवान है। एक समय था जब मैं उनका सम्मान करता था, लेकिन उन्होंने मेरा अपमान किया। साथ ही पत्रकारों से कहा कि भविष्य में प्रशांत किशोर का नाम उनके सामने न लें। पढ़ें पूरी खबर'वर्दी फाड़ी, नेमप्लेट तोड़ी, जमीन पर गिराकर पीटा...', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन में पुलिसकर्मियों का छलका दर्द, तीन FIR दर्ज
VIDEO: 'शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे सांसदों को रोका और मारा गया', PM मोदी पर बरसे राहुल गांधी, बोले- सजा मिलेगी
राष्ट्रपति मुर्मू से मिलने को INDIA गठबंधन ने मांगा समय, KC वेणुगोपाल बोले- 'राष्ट्रपति भवन से अब तक जवाब नहीं'
'गुंडे लाओ, पुलिस को मारो, यही है कांग्रेस का लोकतंत्र...', VIDEO शेयर कर BJP का कांग्रेस पर हमला
विपक्षी दलों के हल्ला बोल के बीच 42 पूर्व जजों ने लिखा खुला पत्र, EC को बदनाम करने की कोशिशों पर जताई चिंता
© 2026 Times Horizon Private Limited
