Aaj Ki Taza Khabar, 22 जनवरी, 2023: यूपी BJP की आज अहम बैठक, जानें देश और दुनिया की ताजा खबरें

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 22, 2023, 03:20 PM IST

Aaj Ki Taza Khabar, Today's Breaking News, Hindi News , Hindi Samachar Today- आज की ताजा खबर 22 जनवरी, 2023 रविवार: देश और दुनिया की हर छोटी-बड़ी खबरों से रूबरू कराएंगे जिनका आप सबसे सीधा सरोकार है।

Aaj Ki Taza Khabar, आज की ताजा खबर, 22 जनवरी, 2023 :लखनऊ में आज यूपी बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक हो रही है जिसमें CM योगी भी शामिल होंगे। DCW चीफ स्वाति मालीवाल को कार से घसीटने के आरोपी को कोर्ट ने जमानत दे दी है। कुश्ती संघ पर खेल मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए निगरानी समिति की नियुक्ति तक सभी टूर्नामेंट रद्द कर दिए हैं और .रेसलिंग फेडरेशन के सहायक सचिव को सस्पेंड कर दिया है। कोरोना महामारी पर भारत की एक बड़ी जीत मिली है। देश में 26 जनवरी को पहली नेजल वैक्सीन लॉन्च होगी। देश और दुनिया की आज के ताजा घटनाक्रम कुछ इस प्रकार हैं:

aaj ki taza khabar

आज की ताजा खबर

बेंगलुरू के सैंपिगहल्ली से एक हैरान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। यहां एक अपार्टमेंट में एक सुरक्षा गार्ड (Security Guard) पर एक डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) और उसके दोस्तों ने शनिवार देर रात हमला किया।

शिक्षकों को फिनलैंड भेजने के मामले में दिल्ली सरकार और एलजी दफ्तर में विवाद जारी है। शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ नेता तो हर महीने विदेशी दौरा करते हैं। लेकिन पिछले आठ साल से वो सीएम हैं और मात्र दो दफा विदेश गये।

End of Feed