LIVEताजा खबर, हिंदी समाचार, 22 फरवरी 2024: शुभकरण की मौत पर भड़के किसान, आईपीएल 2024 के दो हफ्ते का कार्यक्रम घोषित

ताजा खबर, हिंदी समाचार, 22 फरवरी 2024: शुभकरण की मौत पर भड़के किसान, आईपीएल 2024 के दो हफ्ते का कार्यक्रम घोषित
ताजा खबर ( Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: किसान आंदोलन दौरान 24 साल के शुभकरण सिंह की मौत से कई किसान संगठन भड़क उठे हैं। किसानों ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है, इसके साथ ही पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च का भी आह्वान किया है। किसानों की मांग है कि शुभकरण सिंह की मौत के आरोप में हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के ऊपर हत्या का केस चलाया जाए वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ सहमति के बाद अब अखिलेश यादव 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। इसको लेकर तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुगलबंदी देखने को मिल सकती है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 के फार्मूले पर सहमति बन सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं वहीं बीसीसीआई द्वारा आज आखिरकार आईपीएल 2024 के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी। बोर्ड ने अभी आईपीएल 2024 के सिर्फ दो हफ्तों के कार्यक्रम को घोषित किया है, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 फरवरी (बृहस्पतिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार:
बंगाल में भी INDIA के लिए खुलने लगे दरवाजे
लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं। तारीखों को ऐलान किसी भी वक्त हो सकता है। इससे पहले देश का सियासी रुख एक बार फिर से बदलने लगा है। नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने से लगे झटके के बाद INDIA गठबंधन को एक के बाद एक लगातार तीन खुशखबरी मिली हैं,
पढें पूरी खबर'सीएए को लेकर किया जा रहा गुमराह',अजमेर शरीफ के दीवान का मुसलमानों को बड़ा संदेश
जयपुर में अजमेर शरीफ की ओर से प्रेसवार्ता की गई। इसमें शेख उल मशाइख दीवान सैयद जैनुल आबेदीन अली खान साहब ने कहा, 'कुछ लोग लगातार सीएए के नाम पर मुसलमानों को डराने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों को मेरा सुझाव है कि वो देश का कानून पढ़ें। हमारे देश में नागरिकता देने वाला कानून है, ना की छीनने वाला।'
पढ़ें पूरी खबरयोगी आदित्यनाथ बहुत 'डायनेमिक मुख्यमंत्री' गोरखपुर में वित्त मंत्री निर्मला ने सराहा- Video
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आयकर विभाग के नए भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होने के लिए 22 फरवरी को पहली बार गोरखपुर पहुंची थीं।लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सीतारमण ने मुख्यमंत्री के लिए कहे गए डायनेमिक शब्द का अर्थ भी बताया,
पढ़ें पूरी खबर जिस आदेश के कारण 10 महीने से जल रहा मणिपुर, उसे हाईकोर्ट ने लिया वापस
मणिपुर उच्च न्यायालय ने मार्च, 2023 में दिए गए अपने फैसले में बड़ा संशोधन किया है। हाईकोर्ट ने गुरुवार को अपने फैसले के उस पैरा को हटाने का आदेश दिया है, जिसमें राज्य सरकार से मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) की सूची में शामिल करने पर विचार करने को कहा गया था। बता दें, हाईकोर्ट के इसी फैसले को मणिपुर में हिंसा का कारण माना जाता है,
पढ़ें पूरी खबरशुभकरण की मौत पर भड़के किसान: हरियाणा CM पर हत्या का केस चलाने की मांग
किसान आंदोलन दौरान 24 साल के शुभकरण सिंह की मौत से कई किसान संगठन भड़क उठे हैं। किसानों ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है, इसके साथ ही पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च का भी आह्वान किया है। किसानों की मांग है कि शुभकरण सिंह की मौत के आरोप में हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के ऊपर हत्या का केस चलाया जाए। किसानों ने इस मामले में जांच की मांग करते हुए 14 मार्च को रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत बुलाई है,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिली Z+ सिक्योरिटी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सुरक्षा बढ़ाई गई है। अब उन्हें जेड प्लस सुरक्षा घेरा मुहैया कराया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय ने यह फैसला खुफया एजेंसियों की रिपोर्ट सामने आने के बाद लिया है, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष पर खतरे का जिक्र किया गया था। जानकारी के मुताबिक खड़गे के जेड प्लस सुरक्षा घेरे में सीआरपीएफ कमांडो की तैनाती की जाएगी,
पढ़ें पूरी खबर 'गजवा-ए-हिंद' को फतवे में दी मान्यता, घिरा दारुल उलूम देवबंद
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित इस्लामिक संस्था दारुल उलूम देवबंद (NCPCR) गजवा-ए-हिन्द (भारत पर आक्रमण) को मान्यता देने वाले फतवे फिर घिर गया है, इस्लामिक संस्था ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से ये फतवा दिया है, जिसमें गजवा-ए-हिन्द को महिमामंडित करते हुए इस्लामिक दृष्टिकोण से वैध ठहराया है,
पढ़ें पूरी खबरकांग्रेस के साथ गठबंधन किया तो केजरीवाल को ED-CBI द्वारा गिरफ्तारी की धमकी
दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा है कि आप नेताओं को धमकी भरे मैसेज भेज गए हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो दो दिन के अंदर अरविंद केजरीवाल को ईडी व सीबीआई द्वारा नोटिस भेजकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा,
पढ़ें पूरी खबरआईपीएल 2024 के दो हफ्ते का कार्यक्रम घोषित, यहां देखिए मैच लिस्ट
बीसीसीआई द्वारा आज आखिरकार आईपीएल 2024 के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी। बोर्ड ने अभी आईपीएल 2024 के सिर्फ दो हफ्तों के कार्यक्रम को घोषित किया है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि कुछ ही दिनों में देश में होने वाले आम चुनाव के कार्यक्रम का ऐलान भी होना है, ऐसे में उसको देखते हुए बाकी के मैचों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा,
पढ़ें पूरी खबरभारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे अखिलेश यादव
लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ सहमति के बाद अब अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। इसको लेकर तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुगलबंदी देखने को मिल सकती है। बता दें, पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने का ऐलान किया था,
पढें पूरी खबर वोटरों को रिझाने के लिए सियासी पार्टियां बांट रहीं फ्लेवर्ड कंडोम
आंध्र प्रदेश में राजनीति का अलग ही चेहरा सामने आया है, यहां पर राजनीतिक दलों ने घर-घर कंडोम के पैकेट बांटने शुरू किए हैं, इसके लिए बकायदा कंडोम के पैकेट के ऊपर पार्टी का चुनाव चिन्ह और नाम भी छापा गया है, इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है,
पढ़ें पूरी खबर पीएम मोदी 'Railway' को लेकर करने जा रहे ये 'बड़ा काम'
पीएम मोदी देश को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं बताया जा रहा है कि लगभग 2000 जगह रेलवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन/ शिलान्यास किया जाएगा, इस खास मौके पर रेलवे ने Limca Book of Records को invite किया है।देशभर के 550 रेलवे स्टेशनों की, PM Modi 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन की रखेंगे आधारशिला रखेंगे,
पढ़ें पूरी खबरटाइम्स ग्रुप के पूर्व चेयरमैन अशोक जैन सहित 17 हस्तियों को महाराष्ट्र सरकार ने किया सम्मानित
मुंबई के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले 17 विशिष्ट व्यक्तियों को विशेष सम्मान से नवाजा गया है। मुंबई में गिरगांव के किलाचंद गार्डन में इन हस्तियों की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस खास मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। बेनेट, कोलमैन एंड कंपनी लिमिटेड (The Times Group) के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत अशोक कुमार जैन सम्मानित किए गए विशिष्ट लोगों में शामिल हैं,
पढ़ें पूरी खबर पीएम मोदी दुनिया भर के लोकप्रिय नेताओं की सूची में शीर्ष पर काबिज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं। पश्चिमी देशों के नेता भी इस बात को मान रहे हैं कि मौजूदा वैश्विक परिदृश्य में प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का कोई जोड़ नहीं है,
पढ़ें पूरी खबर : मायावती को बड़ा झटका देने की तैयारी, बसपा की यह पांच सांसद जल्द कर सकते है BJP ज्वाइन
बसपा की पांच सांसदों के जल्द ही भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन करने की खबरें सामने आ रही है, बीएसपी सुप्रीमो मायावती के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है, मीडिया सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले ये बड़ा बदलाव सामने आ सकता है, इससे बीजेपी की ताकत बढ़ेगी,
पढ़ें पूरी खबर आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के बच्चे की मौत
मुजफ्फरनगर में आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में छह साल के एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी रूपाली देवी ने बृहस्पतिवार को बताया कि नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित होशियारपुर गांव का निवासी देव (छह) बुधवार शाम खेतों में खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में वह बुरी तरह जख्मी हो गया। उन्होंने बताया कि आसपास मौजूद लोग उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देवी ने बताया कि पुलिस मामला दर्जकर जांच कर रही है। घटना की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को भी दे दी गई है और आवारा कुत्तों को हटाने की मांग की गई है।
पाकिस्तान चुनाव में 'धांधली' के आरोप की जांच के आदेश
पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने कथित चुनावी धांधली में सरकारी अधिकारियों तथा निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों की संलिप्तता के लिए उनके खिलाफ सोशल मीडिया पर व्यापक अभियान चलाए जाने के बाद एक संयुक्त जांच दल (जेआईटी) का गठन किया है, जिसमें गुप्तचर एजेंसी आईएसआई के अधिकारी भी शामिल हैं। मीडिया में बृहस्पतिवार को आईं खबरों में यह जानकारी दी गई है। खबरों के अनुसार, जेआईटी को 15 दिन में रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। यह सरकारी अधिकारियों तथा पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के पदाधिकारियों पर आरोप लगाने वालों से पूछताछ करेगा। दोषियों की पहचान के बाद संबंधित कानूनों के तहत उन पर मुकदमा चलाया जाएगा। जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के नेतृत्व वाली पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने सरकारी अधिकारियों और निर्वाचन आयोग के पदाधिकारियों पर चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। डॉन.कॉम की खबर में कहा गया है, "गृह मंत्रालय की एक अधिसूचना के अनुसार, जेआईटी का गठन इलेक्ट्रॉनिक अपराध रोकथाम अधिनियम (पीईसीए) 2016 की धारा 30 के तहत किया गया है और संघीय अन्वेषण एजेंसी (एफआईए) के एक अतिरिक्त महानिदेशक इसके संयोजक होंगे।"
किसान आंदोलन: संयुक्त किसान मोर्चा आज करेगा बैठक
संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) पंजाब और हरियाणा के बीच शंभू तथा खनौरी सीमा बिंदुओं पर स्थिति के बारे में चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को यहां एक बैठक करेगा। सीमा बिंदुओं पर हजारों किसान अपने संगठनों द्वारा किए गए "दिल्ली चलो" के आह्वान के तहत डेरा डाले हुए हैं। एसकेएम ने 2020-21 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व किया था जिन्हें बाद में निरस्त कर दिया गया। बैठक के लिए पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों से कई एसकेएम नेता यहां पहुंचे। भारती किसान यूनियन (लाखोवाल) के महासचिव हरिंदर सिंह लाखोवाल ने कहा कि एसकेएम इस बात पर चर्चा करेगा कि बुधवार को शंभू और खनौरी सीमा बिंदुओं पर क्या हुआ। उन्होंने कहा कि किसान संगठन इस बात पर भी निर्णय लेगा कि जारी आंदोलन का समर्थन किस तरह से किया जाए। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा (केएमएम) फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानूनी गारंटी और कृषि ऋण माफी सहित अपनी मांगों को स्वीकार कराने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए "दिल्ली चलो" आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। एसकेएम ''दिल्ली चलो'' आंदोलन का हिस्सा नहीं है।
हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं- पीएम मोदी
गुजरात के अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हम आज दुनिया के सबसे बड़े दूध उत्पादक देश हैं। भारत के डेयरी सेक्टर से 8 करोड़ लोग सीधे जुड़े हुए हैं। पिछले 10 साल में ही भारत में दूध उत्पादन में करीब 60% वृद्धि हुई है। पिछले 10 वर्षों में प्रति व्यक्ति दूध उपलब्धता भी करीब 40% बढ़ी है। दुनिया में डेयरी सेक्टर सिर्फ 2% की दर से आगे बढ़ रहा है। जबकि भारत में डेयरी सेक्टर 6% की दर से आगे बढ़ रहा है।"
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का प्रतिनिधिमंडल करेगा दौरा
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) का तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संकटग्रस्त संदेशखालि का दौरा करेगा और स्थानीय लोगों से बात करेगा। एनसीएसटी का यह दौरा राष्ट्रीय महिला आयोग और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्यों के दौरे के कुछ दिनों बाद हो रहा है। एनसीएसटी के कार्यकारी अध्यक्ष अनंत नायक ने कहा, 'हम वहां लोगों से मिलेंगे और उनकी शिकायतों पर गौर करेंगे।' राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने बुधवार को क्षेत्र में जारी हिंसा तथा मानवाधिकार उल्लंघन के संबंध में राज्य सरकार और पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी किया था। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, एनएचआरसी ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उत्तर 24 परगना जिले में स्थित संदेशखालि में "मानवाधिकार उल्लंघन" की घटनाओं की "घटनास्थल पर जांच कर तथ्यों को सत्यापित करने के लिए अपना दल भेजने" का निर्णय लिया है। संदेशखालि में बड़ी संख्या में महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस के कद्दावर नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।