
ताजा खबर, हिंदी समाचार, 22 फरवरी 2024: शुभकरण की मौत पर भड़के किसान, आईपीएल 2024 के दो हफ्ते का कार्यक्रम घोषित
ताजा खबर ( Taza Khabar), हिंदी न्यूज़ 22 फरवरी 2024 और बड़ी खबरें: किसान आंदोलन दौरान 24 साल के शुभकरण सिंह की मौत से कई किसान संगठन भड़क उठे हैं। किसानों ने देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है, इसके साथ ही पूरे देश में ट्रैक्टर मार्च का भी आह्वान किया है। किसानों की मांग है कि शुभकरण सिंह की मौत के आरोप में हरियाणा के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के ऊपर हत्या का केस चलाया जाए वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर यूपी में सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ सहमति के बाद अब अखिलेश यादव 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में शामिल होंगे। इसको लेकर तारीख भी सामने आ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो 25 फरवरी को आगरा में राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बीच जुगलबंदी देखने को मिल सकती है वहीं कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) के बीच गठबंधन का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। बताया जा रहा है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच 4-3 के फार्मूले पर सहमति बन सकती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी 4 सीटों पर, कांग्रेस 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से विश्व के सभी शीर्ष नेताओं को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ते हुए पहले पायदान पर काबिज हो गए हैं वहीं बीसीसीआई द्वारा आज आखिरकार आईपीएल 2024 के कार्यक्रम को घोषित कर दिया गया। टूर्नामेंट की शुरुआत 22 मार्च से होगी। बोर्ड ने अभी आईपीएल 2024 के सिर्फ दो हफ्तों के कार्यक्रम को घोषित किया है, यहां पढ़िए हिंदी समाचार, देश-दुनिया के मुख्य हिंदी समाचार जो सुर्खियों में हैं, पढ़ें 22 फरवरी (बृहस्पतिवार) की ताजा खबरें और प्रमुख समाचार: