देश

Condom in AP: कमाल है! वोटरों को रिझाने के लिए सियासी पार्टियां बांट रहीं फ्लेवर्ड कंडोम, प्रचार का अनोखा तरीका

  • Compiled by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 04:52 PM IST

Condom in Andhra Pradesh Politics:अब कंडोम के पैकेट पर भी चुनावी प्रचार हो रहा है जी हां आंध्र प्रदेश में दो पार्टियों पर कंडोम घर-घर बंटवाने का आरोप लगा है।

Image

अब कंडोम के पैकेट पर भी चुनावी प्रचार हो रहा है

Condom in Andhra Pradesh Politics:आंध्र प्रदेश में राजनीति का अलग ही चेहरा सामने आया है, यहां पर राजनीतिक दलों ने घर-घर कंडोम के पैकेट बांटने शुरू किए हैं, इसके लिए बकायदा कंडोम के पैकेट के ऊपर पार्टी का चुनाव चिन्ह और नाम भी छापा गया है, इसे लेकर खासी चर्चा हो रही है।

राजनीतिक पार्टी वोट पाने के लिए कंडोम बांट रही है अब ये कदम सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है बताते हैं कि राज्य की प्रमुख पार्टियां जनता के बीच अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न वाले कंडोम के पैकेट बांट रही हैं।

पार्टियों के चुनाव चिह्न वाले यह कंडोम के पैकेट अब सोशल मीडिया वायरल हो गए हैं, मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक सत्ता पर काबिज वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और प्रमुख विपक्षी तेलुगु देशम पार्टी (TDP) दोनों पार्टियों के चुनाव चिह्न वाले कंडोम पैकेट, कथित तौर पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा वोटरों के बीच बांटे जा रहे हैं।

इसके वीडियो भी वायरल हो रहे हैं जिसमें वाईएसआर कांग्रेस पार्टी और मुख्य विपक्षी पार्टी टीडीपी दोनों के चुनाव चिन्ह वाले कंडोम के पैकेट बांटते हुए दिखाया जा रहा है खास बात ये कि कंडोम के ये पैकेट वोटरों को घर-घर जाकर दिए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article