देश

कांग्रेस के साथ गठबंधन किया तो केजरीवाल को ED-CBI द्वारा गिरफ्तारी की धमकी, AAP नेता आतिशी का बड़ा दावा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 22, 2024, 05:45 PM IST

Delhi News: आप नेता आतिशी की ओर से दावा किया गया है कि आप नेताओं को धमकी भरे मैसेज भेज गए हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो दो दिन के अंदर अरविंद केजरीवाल को ईडी व सीबीआई द्वारा नोटिस भेजकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Image

अरिवंद केजरीवाल

Photo : BCCL

Delhi News: दिल्ली सरकार में मंत्री व आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी की ओर से बड़ा दावा किया गया है। उन्होंने कहा है कि आप नेताओं को धमकी भरे मैसेज भेज गए हैं, जिसमें कहा गया है कि अगर आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन नहीं छोड़ा तो दो दिन के अंदर अरविंद केजरीवाल को ईडी व सीबीआई द्वारा नोटिस भेजकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आतिशी ने प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि कल शाम से आज दोपहर तक कई अलग-अलग लोगों के माध्यम से हमें यह मैसेज मिला है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लिया तो शनिवार या सोमवार को उन्हें नोटिस भेजा जाएगा और गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हमें कहा गया है कि केजरीवाल को जेल से बाहर रने का एक ही तरीका है, वह है इंडिया गठबंधन को तोड़ देना और कांग्रेस को छोड़ देना।

धमकियों ने डरने वाले नहीं हैं केजरीवाल

आतिशी ने कहा, मैं बीजेपी को बताना चाहती हूं कि यह लोकतंत्र है, जहां जनता का शासन होता है। जनता को वोट देकर किसी भी पार्टी को चुनने का अधिकार होता है। किन्हीं भी पार्टियों को अलायंस करने का अधिकार होता है। अगर आपको लगता है कि इस तरह की धमकियों से आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को डरा सकते हो तो आप भूल कर रहे हो, अरिवंद केजरीवाल जेल की धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने का आम आदमी पार्टी के एक-एक नेता और एक-एक विधायक को जेल में डाल दो तो हमारे कर्यकर्ता नए नेता के रूप में खड़े हो जाएंगे और लोकतंत्र की रक्षा करेंगे।

सीट बंटवारे पर बातचीत लगभग फाइनल

इस दौरान आतिशी ने बताया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत लगभग फाइनल हो चुकी है। उन्होंने कहा, एक से दो दिन में दोनों पार्टियों के नेता मिलकर इसकी औपचारिक घोषणा करेंगे। बता दें, सूत्रों के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ सकती है, वहीं आप के 4 सीटों पर चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article