Taza Khabar 21 March, 2023: आधे हिंदुस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जानें क्या रहे 21 मार्च के बड़े और अहम समाचार?
WI vs SA: जीता साउथ अफ्रीका, सीरीज बराबरी पर खत्म
हेनरिक क्लासेन की नाबाद शतकीय पारी से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को यहां वेस्टइंडीज को चार विकेट से हराकर 3 मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर कर ली।श्रृंखला का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था जबकि दूसरे मैच को वेस्टइंडीज ने जीत हासिल की थी। क्लासेन ने 61 गेंद की तूफानी पारी में 15 चौके और पांच छक्के जड़े।भूकंप के तेज झटके से हिला आधा हिंदुस्तान
अफगानिस्तान, चीन और अन्य देशों समेत आधे हिंदुस्तान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.5 रही। दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लखनऊ में भी महसूस किए गए। नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में महसूस झटके किए गए। हिमाचल प्रदेश शिमला, कुल्लू, चंबा, डलहौजी, मंडी, सोलन सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए।राजधानी दिल्ली में फिर डरा रहा कोरोना
देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना से एक शख्स की मौत का मामला सामने आया है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83 नए मामले सामने आए हैं।इस साल कोरोना से यह दूसरी मौत है, इससे पहले 9 जनवरी को एक मौत हुई थी, वहीं बीते 24 घंटे के दौरान 1423 टेस्ट हुए हैं और 83 नए मामले आए हैंबॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह ने Virat Kohli को पीछे छोड़ा
एक नई सेलिब्रिटी ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) 2022 के भारत के सबसे मूल्यवान सेलिब्रिटी के रूप में उभरे हैं। 181.7 मिलियन डॉलर के ब्रांड मूल्य के साथ, खास बात ये कि रणवीर सिंह ने स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) को पीछे छोड़ दिया है, जो पांच साल तक टॉप पोजिशन पर काबिज रहे।चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष पर रोग पंचक का साया
नवरात्रि का पर्व हमारे जीवन में काफी अहमियत रखता हैं। हर वर्ष में पांच नवरात्रि होती हैं - चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri), शारदीय नवरात्रि, पौष, माघ और आसाढ़ नवरात्रि। इन नवरात्रि में से चार नवरात्रि (माघ, चैत्र, आषाढ, और शारदीय नवरात्रि) प्रतिपदा से नवमी तक मनाया जाता है वही पौष नवरात्रि (शाकम्भरी नवरात्रि) अष्टमी तिथि से शुरू हो कर पूर्णिमा तक मनाया जाता हैं।अब कम समय में पहुंच पाएंगे दिल्ली एयरपोर्ट
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और हवाई मार्ग द्वारा अन्य स्थानों का सफर करना चाहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। आप पहले से कम समय में एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। क्योंकि दिल्ली मेट्रो एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की स्पीड बढ़ाने जा रहा है। दिल्ली मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की परिचालन गति बुधवार से बढ़ाकर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की जाएगी।मेहुल चौकसी को लेकर AAP ने बोला BJP पर हल्ला
भगोड़े मेहुल चौकसी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस रद्द होने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला। 'आप' के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (aap leader raghav chadha) ने कहा कि सीबीआई- ईडी विपक्षी नेताओं के खिलाफ तो पूरा सख्त रहती है। झूठे केस बनाकर उन्हें फंसाती है, लेकिन हज़ारों करोड़ के फ्रॉड करने वाले बीजेपी के दोस्तों के साथ कुछ नहीं करती। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि भाजपा सरकार मेहुल चौकसी को रेड कारपेट सुविधा उपलब्ध करा रही है, पूरी भाजपा उसे बचाने में लगी हुई है।अशरफ अहमद के गुर्गे लल्ला गद्दी ने बीच चौराहे पर किया सरेंडर
उमेश पाल मर्डर केस में माफिया डॉन अतीक अहमद के गुर्गों को एनकाउंटर का डर सता रहा है यही कारण है कि वो सरेंडर करने की फिराक में हैं, इसी क्रम में बरेली में जेल में बंद अशरफ अहमद के साले सद्दाम के गुर्गे लल्ला गद्दी ने सोमवार रात सरेंडर कर दिया, बताते हैं कि लल्ला गद्दी ने किसी जरिए से एसओजी टीम तक खबर पहुंचाई थी।दिल्ली के बजट पर सियासत तेज
दिल्ली सरकार और एलजी के बीच तकरार एक बार फिर से शुरू हो गई है। और इस बार मुद्दा दिल्ली का बजट है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया की गृह मंत्रालय ने दिल्ली का बजट रोक दिया। तो वहीं गृह मंत्रालय ने कहा कि इस बजट में कुछ आपत्तियां है, जिसका जवाब दिल्ली सरकार ने अभी तक नहीं दिया। इस वजह से बजट को अप्रूव नहीं किया। तो वही इस मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश कार्यकरी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा की बजट को लेकर अरविंद केजरीवाल का झूठ एक सोची समझी साजिश है। केजरीवाल एक बार फिर से जान बूझकर केंद्र सरकार को बदनाम करने के लिए झूठ बोल रहे हैं।केंद्र सरकार ने इन 23 लोगों को किया आतंकी घोषित
भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत 23 लोगों को आतंकवादी घोषित किया है। इनमें हाफिज सईद, मुश्ताक अहमद जरगर जैसे नाम शामिल हैं। संसद के बजट सत्र के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने जानकारी दी कि यूएपीए के तहत 23 लोगों को आतंकवादी के रूप में नामित किया गया है। 1967 से 2022 के दौरान और आज तक और उनके नाम अधिनियम की चौथी अनुसूची में जोड़े गए हैं।सिसोदिया की जमानत अर्जी पर अब सुनवाई 24 को
दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी सरकार के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर मंगलवार (21 मार्च 2023) को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में फिर सुनवाई हुई लेकिन सुनवाई टल गई। अब सुनवाई 24 मार्च को होगी। आबकारी नीति मामले में सीबीआई और सिसोदिया के वकील ने कोर्ट में अपनी-अपनी दलीलें पेश कीं। विशेष अदालत ने सीबीआई मामले में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका को सीबीआई द्वारा लिखित दलीलें दाखिल करने और प्रासंगिक निर्णय दाखिल करने के लिए 24 मार्च को सूचीबद्ध किया।बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर्स के नाम
बिहार स्कूल शिक्षा बोर्ड यानी कक्षा 12वीं या बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा का रिजल्ट आज 21 मार्च को दोपहर 2 बजे जारी हो गया है। घोषित हो जाने के बाद अब छात्र अब अपना स्कोर biharboardonline.bihar.gov.in या फिर results.biharboardonline.com की मदद से पोर्टल पर जाकर चेक कर सकते हैं। बोर्ड की ओर से एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट का ऐलान कर दिया गया है और इसी के साथ इस बार के बिहार बोर्ड परीक्षा परिणाम के टॉपर्स (BSEB, Bihar Board Exam Result 2023 Toppers) का ऐलान भी हो गया है, जिसमें लड़कियों ने बाजी मारी है। बिहार बोर्ड रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीएसईबी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नामों की घोषणा की गई है।वॉल स्ट्रीट जर्नल ने BJP को बताया दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी
अमेरिका के मशहूर अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल ने भारतीय जनता पार्टी को दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण पार्टी बताया है। इसे लेकर अखबार ने एक लंबा लेख लिखा है और इसकी वजह भी समझाई है। वॉल स्ट्रीट जर्नल में वाल्टर रसेल मीड ने अपने आलेख में लिखा है, "भारत की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अमेरिकी राष्ट्रीय हितों के दृष्टिकोण से दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण विदेशी राजनीतिक पार्टी है। इसे आसानी से समझा भी जा सकता है। 2014 और 2019 में लगातार जीत के बाद बीजेपी 2024 में फिर से जीत की ओर बढ़ रही है। भारत एक प्रमुख आर्थिक शक्ति के तौर पर उभरने के साथ-साथ जापान के साथ अमेरिकी रणनीति के प्रमुख भागीदार के रूप में भी उभर रहा है।"Aaj ki Taza Khabar 21 March, 2023: दूतावास हमले पर अमेरिका को देनी पड़ी सफाई
लंदन और सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय दूतावासों पर खालिस्तान समर्थकों के प्रदर्शन एवं उत्पात पर भारत सरकार ने सख्त तेवर दिखाए हैं। दोनों घटनाओं पर भारत ने ब्रिटेन और अमेरिका से नाराजगी जाहिर करते हुए अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है। भारत सरकार ने कहा है कि 'इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए उचित एवं पर्याप्त कदम उठाए जाने की जरूरत है।' भारत की प्रतिक्रिया पर अमेरिका और ब्रिटेन की सरकारों में खलबली मची हुई है। दोनों सरकारों ने इस पर अपनी सफाई दी है।Delhi Airport चुना गया साउथ एशिया का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGIA) यानि दिल्ली हवाई अड्डे ने दक्षिण एशिया के सबसे अच्छा एयरपोर्ट का तमगा हासिल किया है। एयर ट्रांसपोर्ट रेटिंग संगठन स्काईट्रैक्स (Skytrax) द्वारा दक्षिण एशिया और भारत में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे के रूप में मान्यता दी गई है। हैदराबाद हवाई अड्डे ने भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ क्षेत्रीय हवाई अड्डे और भारत और दक्षिण एशिया में सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डे-स्टाफ का पुरस्कार जीता है। 15 मार्च, 2023 को एम्स्टर्डम में पैसेंजर टर्मिनल एक्सपो में आयोजित एक कार्यक्रम में दोनों हवाई अड्डे के अधिकारियों ने पुरस्कार हासिल किए।संसद में संग्राम! दो बजे तक लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
संसद के दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में मंगलवार (21 मार्च, 2023) सुबह फिर हंगामा हुआ। विपक्षी दलों की ओर से इस दौरान जेपीसी जांच के लिए सदन में जमकर नारेबाजी हुई और इस दौरान कांग्रेस के राहुल गांधी के "लंदन बोल" के लिए बीजेपी की ओर से माफी की मांग भी की गई। लोकसभा की कार्यवाही इस दौरान दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।Aaj ki Taza Khabar 21 March, 2023: दिल्ली में दो स्कूलों के छात्र गुटों में झड़प, पांच घायल
दिल्ली के दो स्कूलों के छात्र गुटों के बीच झड़प में पांच लड़के घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि छह छात्रों को गिरफ्तार किया गया है। ये छात्र गवर्नमेंट ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, करावल नगर और सर्वोदय बाल विद्यालय, खजूरी खास के थे। सोमवार अपराह्न् लगभग 3.10 बजे करावल नगर में स्कूली छात्रों के बीच हुए झगड़े को लेकर पुलिस को सूचना मिली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि करावल नगर स्कूल के पांच छात्रों को चाकू लगने से चोटें आईं और उन्हें जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमलावरों की पहचान की गई है। अब तक छह लड़कों को पकड़ा जा चुका है। करावल नगर के सरकारी स्कूल के एक छात्र, जिसे पुलिस ने पकड़ा था, ने खुलासा किया कि तीन दिन पहले जब वह दयालपुर बस स्टैंड के पास अपनी बाइक चला रहा था, तो दूसरे स्कूल के कुछ लड़कों ने उसे रोक लिया था। अधिकारी ने बताय कि उन्होंने उससे उसके स्कूल के बारे में और उसके स्कूल के पास बाइक चलाने के कारण के बारे में पूछा। जब उसने उनकी बदमाशी का विरोध किया, तो उन्होंने उसे पीटा। फिर उसने अपने दोस्तों को इकट्ठा किया और उन सभी ने बदला लेने की योजना बनाई और मारपीट की।...तो इस वजह से रुक गया दिल्ली का बजट?
दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और केंद्र सरकार के बीच एक बार फिर टकराव की स्थिति है। इस बार मामला दिल्ली सरकार के बजट पर आकर अटक गया है। ऐसा पहली बार हुआ है कि दिल्ली सरकार का बजट पेश होने से पहले ही रोक दिया गया है। इसको लेकर केंद्र केजरीवाल... पढ़ें, पूरी खबर।Google ने Nowruz पर बनाया यह Doodle: जानें- क्यों है खास?
गूगल ने मंगलवार (21 मार्च, 2023) को अपने सर्च इंजन के होम पेज पर खास डूडल बनाया, जो कि नावरज (Nowruz) पर समर्पित था। अमेरिकी टेक कंपनी ने इस दौरान डूडल में फूल-पत्तियों और उनके इर्द-गिर्द मंडराने वाली मधुमक्खी का इस्तेमाल किया था। सिंपल और सोबर से इस हरे-भरे डूडल पर क्लिक करने पर Nowruz जश्न से जुड़ा वह डेडिकेटेड पेज खुल कर आने लगा, जिस पर इससे जुड़ी खबरें, तस्वीरें और वीडियो आदि गूगल पर उपलब्ध थे। गूगल के डूडल... पढ़ें, पूरी खबर।US: टेक्सस में फायरिंग, एक की मौत
अमेरिका में फिर से फायरिंग की घटना देखने को मिली है। टेक्सस शहर में हुई इस फायरिंग में एक व्यक्ति की जान चली गई है। हालांकि, फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिरकार यह फायरिंग किस वजह से हुई।गुजरातः चोरी के संदेह में नेपाली नागरिक की पीट-पीट कर हत्या, 10 हिरासत में
गुजरात में अहमदाबाद जिले के एक गांव में चोरी के संदेह में नेपाल के 35 वर्षीय एक नागरिक की पीट कर हत्या कर दी गई। घटना के संबंध में 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अहमदाबाद के पुलिस अधीक्षक अमित वसावा ने बताया कि रविवार तड़के साणंद तालुका के जीवनपुरा गांव में करीब 20 लोगों की भीड़ ने नेपाल के सुरखेत क्षेत्र के रहने वाले कुलमन गगन की पिटाई कर दी। ग्रामीणों द्वारा शूट किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया जिसमें गगन हमलावरों से रहम की भीख मांगता दिख रहा है लेकिन वे डंडों से उसे पीट रहे हैं। वसावा ने बताया, ‘‘हमने हत्या के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है और घटना में शामिल होने के आरोप में जीवनपुरा के 10 लोगों को हिरासत में लिया है।’’अधिकारी ने बताया कि सैर पर निकले एक शख्स को गगन का शव गांव के पास रविवार की सुबह दिखा था।दिल्लीः 3 साल में 24 घंटे की अवधि में सबसे ज्यादा बारिश
दिल्ली में सोमवार को सिर्फ तीन घंटे में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई जो पिछले तीन साल में मार्च के महीने में 24 घंटे की अवधि के दौरान हुई सबसे ज्यादा वर्षा है। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है। राष्ट्रीय राजधानी के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला में 6.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि बिजली चमकने और बारिश के साथ 32 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। आईएमडी के एक अधिकारी ने कहा कि सोमवार की बारिश मार्च में तीन साल में 24 घंटे की अवधि में हुई सबसे ज्यादा वर्षा है।सोमवार शाम को राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी बारिश हुई। इससे सड़कों पर जलजमाव हो गया और यातायात बाधित हुआ। इससे पहले दिन में दिल्ली में मौसम सुहावना रहा और अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।जापानी पीएम ने तली हुई इडली का भी लिया लुफ्त
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष फुमियो किशिदा ने सोमवार को बुद्ध जयंती पार्क के हरे-भरे वातावरण में चटपटे गोलगप्पे और तली हुई इडली का लुफ्त उठाया। मोदी और किशिदा ने अपनी बातचीत बंद कमरों के इतर भी जारी रखी और उन्होंने पार्क में चहलकदमी की। इस पार्क को गौतम बुद्ध की 2500वीं जयंती के मौके पर विकसित किया गया था। मोदी ने ट्विटर पर राष्ट्रपति भवन के पीछे सेंट्रल रिज रिज़र्व में स्थित पार्क की यात्रा की तस्वीर साझा करते हुए कहा, “भारत और जापान को जोड़ने वाले पहलुओं में से एक भगवान बुद्ध की शिक्षाएं हैं। प्रधानमंत्री किशिदा के साथ मैं दिल्ली में बुद्ध जयंती पार्क गया। कुछ झलकियां साझा कर रहा हूं।” बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद मोदी ने किशिदा को बाल बोधि वृक्ष का एक पौधा भेंट किया। दोनों नेताओं को पार्क में एक बेंच पर बैठकर बातचीत करते हुए कुल्हड़ से चाय की चुस्की लेते देखा गया। थोड़ी चहलकदमी के बाद मोदी और किशिदा को आम पन्ना, गोलगप्पे और तली हुई इडली जैसे स्थानीय व्यंजनों का लुफ्त उठाते देखा गया। मोदी ने ट्विटर पर कहा, “ मेरे मित्र प्रधानमंत्री किशिदा ने गोलगप्पों सहित भारतीय स्नैक्स का आनंद लिया।”...जब मोदी के साथ किशिदा ने साथ खाए गोलगप्पे
MLC Election 2026: विधान परिषद की 37 सीटों पर चुनाव का ऐलान, UP की 11 और बिहार की 8 सीटें शामिल
आज की ताजा खबर, 22 सितंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ओपी राजभर ने फिर दोहरायी यूपी को बांटने की मांग, पाकिस्तान में आज कई जगह प्रदर्शन...तमिलनाडु में स्कूली छात्रों के लिए नाश्ता योजना के विस्तार की शुरुआत
Sahil Wakode Suicide: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, विवादों के बीच IIT बॉम्बे छात्र प्रतिनिधियों का आया बयान
निठारी कांड के मुख्य आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की मौत पर सस्पेंस: पोस्टमार्टम रिपोर्ट रोकी गई, परिजनों ने आत्महत्या के दावे पर खड़े किए सवाल
PAK बॉर्डर के पास कांपेगा आसमान, F-35 और राफेल समेत खतरनाक फाइटर जेट लेकर भारत पहुंच रहे 40 देश, क्या होने वाला है?
© 2026 Times Horizon Private Limited
