LIVE

21 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: स्कूल में जा घुसा बांग्लादेश वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान, 19 लोगों की मौत, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ 'महाभियोग' की प्रक्रिया शुरू, दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस. अच्युतानंदन का निधन

Shashank Shekhar MishraUpdated Jul 21, 2025, 18:26 IST

21 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के पहले दिन पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों किशन कपूर, भगत राम, कुमारी अनंथन, गिरिजा व्यास, मिनाती सेन, सुखदेव सिंह ढींढसा और छोटे सिंह यादव के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया। 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 12 आरोपियों को निर्दोष मानकर उन्हें बरी कर दिया। इस केस में 5 आरोपियों को फांसी की सजा दी गई थी। आरोपियों ने इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर आज फैसला आया है। इस फैसले को सरकारी पक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस धमाके में 180 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। संसद के मानसून सत्र में हंगामे की आशंका है। विपक्ष मणिपुर ऑपरेशन सिंदूर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान और बिहार मतदाता सूची जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी से जवाब की मांग कर रहा है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन नियमों के अनुसार। आज सावन का दूसरा सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

21 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: स्कूल में जा घुसा बांग्लादेश वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान, 19 लोगों की मौत, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ 'महाभियोग' की प्रक्रिया शुरू, दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस. अच्युतानंदन का निधन
21 जुलाई 2025 हिंदी न्यूज़: स्कूल में जा घुसा बांग्लादेश वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान, 19 लोगों की मौत, जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ 'महाभियोग' की प्रक्रिया शुरू, दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस. अच्युतानंदन का निधन

21 जुलाई 2025 ब्रेकिंग हिंदी न्यूज़ और मुख्य समाचार: संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के पहले दिन पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों किशन कपूर, भगत राम, कुमारी अनंथन, गिरिजा व्यास, मिनाती सेन, सुखदेव सिंह ढींढसा और छोटे सिंह यादव के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया। 2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 12 आरोपियों को निर्दोष मानकर उन्हें बरी कर दिया। इस केस में 5 आरोपियों को फांसी की सजा दी गई थी। आरोपियों ने इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर आज फैसला आया है। इस फैसले को सरकारी पक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस धमाके में 180 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। संसद का मानसून सत्र आज से शुरू हो रहा है। संसद के मानसून सत्र में हंगामे की आशंका है। विपक्ष मणिपुर ऑपरेशन सिंदूर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान और बिहार मतदाता सूची जैसे मुद्दों पर पीएम मोदी से जवाब की मांग कर रहा है। सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है लेकिन नियमों के अनुसार। आज सावन का दूसरा सोमवार है। देशभर के शिव मंदिरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

  • एकनाथ शिंदे ने नीरो का उदाहरण देकर उद्धव पर निशाना साधा

  • प्रतापगढ़ में धर्मांतरण के मामले में आठ लोग गिरफ्तार

  • गाजा में राहत सामग्री का इंतजार कर रहे 85 लोग मारे गए

JUL 21, 2025 18:24 IST

तमिलनाडु: शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 की मौत

तमिलनाडु के शिवकाशी के पास एक पटाखा फैक्ट्री में सोमवार को भीषण विस्फोट हुआ। हादसे में अब तक 2 महिलाओं समेत 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है।
JUL 21, 2025 17:20 IST

स्कूल में जा घुसा बांग्लादेश वायुसेना का F-7 ट्रेनर विमान, 19 लोगों की मौत

बांग्लादेश वायु सेना का प्रशिक्षण विमान ढाका के एक स्कूल में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है जिसमें 19 व्यक्ति की मौत हुई है। सेना और एक अग्निशमन अधिकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर बांग्लादेश वायु सेना का एक प्रशिक्षण विमान ढाका के उत्तरी उत्तरा इलाके में एक स्कूल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के समय माइलस्टोन स्कूल और कॉलेज में बच्चे मौजूद थे।
JUL 21, 2025 17:15 IST

दिग्गज कम्युनिस्ट नेता वी.एस. अच्युतानंदन का 101 वर्ष की आयु में निधन

केरल के दिग्गज कम्युनिस्ट नेता और पूर्व मुख्यमंत्री वी.एस. अच्युतानंदन का 21 जुलाई, सोमवार को तिरुवनंतपुरम में निधन हो गया। 101 वर्षीय इस वरिष्ठ राजनेता का 23 जून को हृदयाघात के बाद एसयूटी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई में इलाज चल रहा था। अच्युतानंदन उस मूल समूह के अंतिम जीवित सदस्य थे जो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) से अलग होकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (Marxist) बना था।
JUL 21, 2025 15:50 IST

जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ 'महाभियोग' की प्रक्रिया शुरू

जस्टिस यशवंत वर्मा को हटाने की मांग को लेकर 145 लोकसभा सांसदों ने एक महाभियोग प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करते हुए लोकसभा अध्यक्ष को औपचारिक ज्ञापन सौंपा है। यह प्रस्ताव भारतीय संविधान के अनुच्छेद 124, 217 और 218 के तहत दायर किया गया है। इस प्रस्ताव पर कांग्रेस, तेलुगु देशम पार्टी (TDP), जनता दल यूनाइटेड (JDU), जनता दल सेक्युलर (JDS), जनसेना पार्टी, असम गण परिषद (AGP), शिवसेना (शिंदे गुट), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), स्वराज इंडिया पार्टी (SKP) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सहित कई दलों के सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं।
JUL 21, 2025 15:49 IST

चिराग पासवान से लेकर प्रशांत किशोर तक...क्या बिहार में छोटी पार्टियां बनेंगी गेम चेंजर?

बिहार में 2020 का विधानसभा चुनावों बेहद रोमांचक साबित हुआ था। इसका एक कारण छोटे दलों का मजबूत प्रदर्शन था। 11 सीटों पर फैसला एक हजार से भी कम वोटों से हुआ, और 26 सीटों पर 1 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत के अंतर से जीत हासिल हुई थी।
JUL 21, 2025 14:51 IST

पहलगाम आतंकी हमला कायरतापूर्ण एवं दुखद : धनखड़

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले को कायरतापूर्ण और दुःखद बताते हुए राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने सोमवार को कहा कि इसमें निर्दोष नागरिकों की जान गई, जिससे देश की सामूहिक अंतरात्मा आहत हुई। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन उच्च सदन की बैठक में सभापति ने कहा, "पहलगाम हमले के बाद देश एकजुट हुआ और ऑपरेशन सिंदूर के जरिए सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया।
JUL 21, 2025 13:59 IST

भारी बारिश के बीच मुंबई एयरपोर्ट पर फिसला एअर इंडिया का विमान

एयर इंडिया का एक विमान सोमवार को मुंबई हवाई अड्डे पर उस समय परेशानी में पड़ गया जब भारी बारिश के बीच लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया। एयरलाइन के अनुसार, विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य बिना किसी चोट के उतर गए। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2025 13:54 IST

जम्मू कश्मीर के रियासी में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन; एक की मौत, कई लोग घायल

जम्मू कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले पुराने मार्ग पर सोमवार को भारी भूस्खलन हुआ, जिससे एक तीर्थयात्री की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि कटरा शहर में हुई तेज बारिश से भूस्खलन हुआ, जिसकी वजह से एक ‘बुकिंग’ कार्यालय और उसके ऊपर बना लोहे का ढांचा ढह गया। एहतियात के तौर पर मंदिर तक यात्रा दोपहर एक बजे तक स्थगित कर दी गई है। यह घटना सुबह लगभग साढ़े आठ बजे बाणगंगा के पास गुलशन का लंगर में हुई। यह यात्रा का प्रारंभिक बिंदु है। माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के कार्यवाहक मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जम्मू के जिलाधिकारी सचिन कुमार वैश्य ने संवाददाताओं को बताया, "भूस्खलन के कारण तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और सात अन्य को मामूली चोटें आईं। सभी घायलों को बचा लिया गया और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।" वैश्य घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बचाव एवं मलबा हटाने का कार्य जारी है।
JUL 21, 2025 13:37 IST

मुझे सदन में बोलने की अनुमति नहीं दी गई: राहुल

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि मानसून सत्र के पहले दिन वह सदन में अपनी बात रखना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं मिली, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा सत्तापक्ष के दूसरे लोगों को बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक स्थगित होने के बाद संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि बतौर नेता प्रतिपक्ष सदन में अपनी बात रखने का उनको अधिकार है, लेकिन सत्तापक्ष का यह नया रवैया है कि उन्हें बोलने ही नहीं दिया जा रहा।
JUL 21, 2025 12:33 IST

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के बाद 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के पहले दिन पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों किशन कपूर, भगत राम, कुमारी अनंथन, गिरिजा व्यास, मिनाती सेन, सुखदेव सिंह ढींढसा और छोटे सिंह यादव के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया।
इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी।
JUL 21, 2025 12:31 IST

प्रयागराज: रास्ते के विवाद को लेकर आंबेडकर की प्रतिमा नहर में फेंकी

प्रयागराज जिले के गंगानगर के फूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोड़ापुर गांव में रास्ते के विवाद को लेकर कुछ लोगों ने खेत में लगी बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर नहर में फेंक दी जिससे स्थानीय लोगों में तनाव का माहौल बन गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (गंगा नगर) कुलदीप सिंह गुनावत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि रास्ते के विवाद को लेकर रविवार की रात फूलपुर थाना अंतर्गत कोड़ापुर गांव में कुछ लोगों ने खेत के रास्ते में लगी आंबेडकर की प्रतिमा उखाड़कर नहर में फेंक दी। उन्होंने बताया कि सुबह इस घटना की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शांत कराया। राजस्व विभाग से पता चला कि खेत में रास्ते को लेकर कुछ लोगों में विवाद है।
JUL 21, 2025 11:58 IST

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने पहलगाम आतंकी हमले और बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की कवायद समेत अन्य विषयों पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 20 मिनट बाद दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। सत्र के पहले दिन पारंपरिक रूप से राष्ट्रगान की धुन के साथ कार्यवाही की शुरुआत हुई। फिर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सात पूर्व सदस्यों किशन कपूर, भगत राम, कुमारी अनंथन, गिरिजा व्यास, मिनाती सेन, सुखदेव सिंह ढींढसा और छोटे सिंह यादव के निधन के बारे में सदन को सूचित किया। इसके बाद बाद उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले और अहमदाबाद विमान हादसे का उल्लेख करते हुए दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी। लोकसभा अध्यक्ष ने हाल में देश के कई हिस्सों में आई प्राकृतिक आपदाओं के कारण हुए जानमाल के नुकसान का भी उल्लेख किया।
इसके बाद सदन ने कुछ देर मौन रखकर दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी।
JUL 21, 2025 11:30 IST

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या को सुप्रीम कोर्ट से राहत

बीजेपी सांसद तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दाखिल कर्नाटक सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की। जानकारी के अनुसार, जुर्माने के साथ सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक सरकार की याचिका खारिज कर दी है। राज्य सरकार की याचिका पर नाराजगी जताते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राजनीति लडाई अदालत मे ना लाएं कही और लडे़। कर्नाटक सरकार ने हाईकोर्ट के उस आदेश को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी है जिसमें हाईकोर्ट ने तेजस्वी सूर्या के खिलाफ दर्ज FIR को रद्द करने का आदेश दिया था। तेजस्वी सूर्या पर आरोप लगाया गया था कि उन्होंने हावेरी जिले में एक किसान की आत्महत्या के संबंध में झूठी सूचना फैलाई थी।
JUL 21, 2025 10:39 IST

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट का फैसला, सभी 12 दोषियों को किया बरी

2006 मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में बॉम्बे हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सभी 12 आरोपियों को निर्दोष मानकर उन्हें बरी कर दिया। इस केस में 5 आरोपियों को फांसी की सजा दी गई थी। आरोपियों ने इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर आज फैसला आया है। इस फैसले को सरकारी पक्ष के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। इस धमाके में 180 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2025 10:36 IST

प्रधानमंत्री मोदी संसद के मानसून सत्र के लिए पहुंचे

JUL 21, 2025 10:35 IST

मानसून नवाचार और नव सृजन का प्रतीक है: पीएम मोदी

JUL 21, 2025 10:16 IST

राज ठाकरे के बयान पर भड़की कांग्रेस और आप

गुजरात में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (AAP) और पाटीदार नेताओं ने सरदार वल्लभभाई पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई के बारे में टिप्पणियों को लेकर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे पर रविवार को निशाना साधा। उन्होंने ठाकरे के गुजरात में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2025 10:02 IST

युवती से दुष्कर्म के आरोप में कांग्रेस NSUI ओडिशा अध्यक्ष उदित प्रधान गिरफ्तार

ओडिशा में कांग्रेस पार्टी की छात्र शाखा के अध्यक्ष उदित प्रधान को भुवनेश्वर में एक छात्रा के साथ कथित बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर मंचेश्वर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपी उदित प्रधान को गिरफ्तार कर लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर
JUL 21, 2025 09:43 IST

पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के पूर्व मंत्री अबु हेना का निधन

पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अबु हेना का साल्क लेक स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 75 वर्ष के थे। पार्टी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। हेना लंबे समय से बीमार थे। सूत्रों ने बताया कि हेना ने रविवार रात करीब 10 बजकर 45 मिनट पर अंतिम सांस ली। वह मुर्शिदाबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष थे।
JUL 21, 2025 09:41 IST

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में आज आ सकता है फैसला

मुंबई ट्रेन ब्लास्ट केस में 5 आरोपियों को फांसी की सजा दी गई है। आरोपियों ने इस सजा के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसी याचिका पर आज आ सकता है फैसला। 11 जुलाई 2006 को मुंबई लोकल ट्रेन में 11 मिनट के भीतर 7 ब्लास्ट हुए जिसमें 189 लोगों की मौत और 827 घायल हुए थे। महाराष्ट्र ATS ने इस केस में कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तारी किया और 15 आरोपी फरार बताएं ( जिनमें से कुछ के पाकिस्तान में होने की आशंका जताई गई थी।) 2015 में निचली अदालत ने 12 लोगों को दोषी ठहराया, जिसमें 5 को फांसी और 7 को उम्रकैद की सजा दी गई। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत सरकार ने 5 आरोपियों के फांसी के कंफर्मेशन के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर की, आरोपियों ने भी सजा के खिलाफ याचिका दायर की। हाईकोर्ट में जुलाई 2024 से लगातार छह महीने तक इसपर सुनवाई चली। सुनवाई के दौरान आरोपियों की तरफ से पेश हुए वकीलों ने तर्क दिया कि पूछताछ में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (MCOCA) के बाद अचानक कबूलनामे हुए। जिन्हें पुलिस ने रिकॉर्ड किया। पुलिस ने प्रताड़ना कर यह कबूलना में लिखवाए। इसलिए ये विश्वसनीय नहीं हैं। बचाव पक्ष ने मुंबई क्राइम ब्रांच की जांच का जिक्र किया जिसमें ट्रेन ब्लास्ट में इंडियन मुजाहिद्दीन (IM) की संलिप्तता की बात सामने आई और IM सदस्य सादिक का कबूलनामा भी पेश किया। सरकारी वकील राजा ठाकरे ने तीन महीने तक बहस कर कहा कि यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला है। फांसी की पुष्टि हो।