LIVE
आज की ताजा खबर, 20 अगस्त 2023: राजीव गांधी की जयंती पर भावुक हुए राहुल, रूस का मून मिशन फेल
20 अगस्त को राजीव गांधी की जयंती थी। इस अवसर पर उनके बेटे और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भावुक दिखे। इस अवसर पर राहुल गांधी लद्दाख में थे। उन्होंने पैंगोंग लेक के किनारे राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राहुल गांधी ने एक भावुक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने राजीव गांधी के उन सपनों का जिक्र किया, जो उन्होंने कभी भारत के लिए देखा था। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ। रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक चलती बस में आग लग गई। अचानक लगी आग में बस धूं-धूंकर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि बस में सवाल लोगों को अपनी जान बचाने तक का समय नहीं मिला।
AUG 20, 2023 21:15 IST
तुम्हारा चाचा आ गया है, मामा पर भरोसा मत करना
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान सतना में सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि मुझे पता चला कि मध्य प्रदेश में एक 'मामा' है। उसने अपने भतीजे-भतीजियों को धोखा दिया है। पूरी खबर पढ़ें
AUG 20, 2023 16:26 IST
रूस का मून मिशन फेल
रूस का चांद मिशन फेल हो गया है। रूस का अंतरिक्ष यान लूना-25 चांद पर उतरने से पहले ही क्रैश कर गया है। इससे पहले खबर आई थी, कि लूना रास्ते से भटक गया है, संपर्क टूट गया है। अब यह कंफर्म हो गया है कि लूना-25 लैंडिंग से पहले ही क्रैश हो गया है। पूरी खबर पढ़ें
AUG 20, 2023 15:23 IST
G-23 गुट के नेताओं को कांग्रेस वर्किंग कमेटी में मिली जगह
Congress News: कांग्रेस ने रविवार को अपनी नयी कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का गठन किया जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हैं। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस कार्य समिति में 39 सदस्य, 32 स्थायी आमंत्रित सदस्य और नौ विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 15:22 IST
डीआरडीओ का तपस ड्रोन कर्नाटक में हुआ क्रैश
DRDO Drone Crash: डीआरडीओ का एक ड्रोन कर्नाटक में क्रैश कर गया है। यह ड्रोन टेस्ट के लिए उड़ान भर रहा था, तभी इसमें तकनीकी खराबी आई और यह खेतों में जा गिरा। खेत में ड्रोन के क्रैश होने के बाद वहां स्थानीय लोगों लोगों की भीड़ लग। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर डीआरडीओ के अधिकारी भी पहुंचे। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 15:21 IST
चांद पर कब लैंड करेगा चंद्रयान-3
Chandrayaan 3 Landing Live Streaming: 23 अगस्त, 2023 को जब चंद्रयान- 3 चांद की सतह पर उतरेगा तो देश ही नहीं दुनिया की नजरें भारत पर होंगी। फिलहाल चंद्रयान-3 तेजी से अपनी सफलता की ओर आगे बढ़ता जा रहा है। अब चंद्रयान-3 और चांद के बीच दूरी महज 25 किलोमीटर की रह गई है। इससे पहले भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) ने मिशन मून को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 13:23 IST
रजनीकांत ने सीएम योगी से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव को लगाया गले
Rajinikanth In Uttar Pradesh: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों उत्तर प्रदेश में हैं और लगातार सियासी नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। उन्होंने पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की और अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को गले लगाया है। रविवार को अखिलेश यादव और रजनीकांत के बीच मुलाकात हुई, तो सियासी महकमे में सुगबुगाहट तेज हो गई। ये भी पढ़ें
AUG 20, 2023 12:58 IST
तमिलनाडु में नीट के खिलाफ द्रमुक की भूख हड़ताल शुरू
सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) को रद्द करने की मांग को लेकर राज्यव्यापी भूख हड़ताल रविवार को पूरे तमिलनाडु में शुरू हुई। इस हड़ताल का नेतृत्व राज्य के मंत्री और पार्टी की युवा इकाई के प्रमुख उदयनिधि स्टालिन कर रहे हैं। उदयनिधि के साथ द्रमुक के वरिष्ठ नेताओं और कैबिनेट मंत्रियों दुरईमुरुगन, एम. सुब्रमण्यम और पीके शेखर बाबू, पार्टी के सांसद, विधायक और चेन्नई की महापौर प्रिया आर ने भी यहां वल्लूवर कोट्टम में प्रदर्शन में भाग लिया।
AUG 20, 2023 12:58 IST
ठाणे में टेम्पो की चपेट में आने से सात वर्षीय लड़की की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक तेज रफ्तार टेम्पो की चपेट में आने से सात साल की एक लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। भायंदर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब आठ बजे भायंदर इलाके के भोलेनाथ नगर में हुई। उस वक्त लड़की अपने घर के बाहर खेल रही थी।
AUG 20, 2023 12:57 IST
कर्नाटक : चित्रदुर्ग के एक गांव में डीआरडीओ का ड्रोन दुर्घटनाग्रस्त
कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में रक्षा अनुसंधान विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित एक मानव रहित वायु यान (यूएवी) दुर्घटनाग्रस्त हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह ड्रोन तापस 07 ए-14, जिले के हिरियूर तालुक स्थित वड्डिकेरे गांव के बाहर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
AUG 20, 2023 12:57 IST
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आतंकवादी हमले में 11 मजदूरों की मौत
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी हमले में कम से कम 11 मजदूरों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया की खबरों में रविवार को यह जानकारी दी गई।‘जियो न्यूज’ ने उपायुक्त रेहान गुल खट्टक के हवाले से बताया कि आतंकियों ने शनिवार को शावाल तहसील के गुल मीर कोट के पास 16 मजदूरों को ले जा रहे एक वाहन को विस्फोट करके उड़ा दिया।
AUG 20, 2023 12:36 IST
एक बार फिर हो सकता है वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल में बदलाव
ODI World Cup 2023 schedule Changes: आगामी आईसीसी पुरुष एकदिवसीय विश्व कप के दौरान नौ मैचों के कार्यक्रम में बदलाव के कुछ ही दिनों बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को आयोजन के कार्यक्रम में बदलाव के लिए हैदराबाद से अनुरोध प्राप्त हुआ है। मैचों का आयोजन इस साल अक्टूबर-नवंबर में होगा। यह अनुरोध हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से तब आया है, जब स्थानीय पुलिस ने पूर्व चैंपियन पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच सहित बैक-टू-बैक मैचों की मेजबानी पर चिंता जताई है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 12:06 IST
बिहार में जंगलराज रिटर्न
Bihar Crime: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होने लगे हैं। ऐसा लग रहा है कि जंगलराज वापस आ चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही न मानें लेकिन सच्चाई ये है कि अपराध का ग्राफ बिहार में बढ़ रहा है। पिछले 24 घंटों के अंदर राज्य में तीन बड़ी वारदातें हो चुकी हैं। बेगुसराय से लेकर मोतिहारी तक और मुजफ्फरपुर तक में गोलियों की तड़तड़ाहट से लोग दहशत में हैं। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 11:42 IST
प्रधानमंत्री मोदी ने राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 79वीं जयंती पर रविवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। भारत के सबसे युवा प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी ने 1984-89 तक यह पद संभाला। लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के एक आत्मघाती हमलावर ने 1991 में उनकी हत्या कर दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा, ‘‘मैं पूर्व प्रधानमंत्री श्री राजीव गांधी जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।’’भाषा गोला शोभना
AUG 20, 2023 11:29 IST
यूपी का कमाल
Top States In New Investments: वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कुल बैंक-सहायता वाले निवेश प्रस्तावों (Bank-Assisted Investment Proposals) में से आधे से अधिक हिस्सेदारी पांच राज्यों की रही। वहीं दूसरी ओर, वित्त वर्ष के दौरान बैंकिंग सिस्टम में ब्याज दरों में वृद्धि के बावजूद, कुल निवेश योजनाओं में 352,624 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड कैपिटल एक्सपेंडिचर पर 79.50 प्रतिशत की वृद्धि हुई - जो 2014-15 के बाद से सबसे अधिक है। इस बात का खुलासा भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की एक स्टडी में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 11:28 IST
65 सांसदों का टिकट काट सकती है भाजपा
अगले साल होने वाले लोक सभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। विपक्षी एकता और एकजुटता की संभावनाओं के बीच भाजपा देशभर में अपने वर्तमान सांसदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कर फिर से चुनाव जीत सकने वाले सांसदों की लिस्ट को अंतिम रूप देने में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 11:28 IST
I.N.D.I.A. में फूट!
Lok Sabha Chunav 2024: आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ही विपक्षी पार्टियों के गठबंधन में भीतरी कलह अब खुलकर सामने आने लगी है। 'NDA' vs 'INDIA' की लड़ाई से पहले ही 'इंडिया' की आपसी लड़ाई शुरू हो चुकी है। गठबंधन के तीन बड़े दल कांग्रेस, टीएमसी और आम आदमी पार्टी में मनमुटाव अब साफ-साफ दिखने लगे हैं। जिसका बड़ा नुकसान आगामी चुनावों में झेलना पड़ सकता है। केजरीवाल ने कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोला तो कांग्रेस ने दीदी के टीएमसी में सेंध लगाने का सिलसिला शुरू कर दिया है। आपको समझाते हैं कि आखिर किन-किन राज्यों में इंडिया का अस्तित्व खतरे में पड़ता नजर आ रहा है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 10:13 IST
Pakistan: चलती बस में लगी आग
Pakistan Bus Fire News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक चलती बस में आग लग गई। अचानक लगी आग में बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि बस में सवाल लोगों को अपनी जान बचाने तक का समय नहीं मिला। हादसे में मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 09:35 IST
रजनीकांत आज जाएंगे अयोध्या
सुपरस्टार रजनीकांत, जिन्होंने शनिवार को यहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की, रविवार को राम लला के दर्शन करने के लिए अयोध्या जाएंगे। शनिवार शाम मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार मुलाकात के दौरान रजनीकांत ने योगी आदित्यनाथ के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। अभिनेता ने लखनऊ के एक थिएटर में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ अपनी नवीनतम फिल्म 'जेलर' की विशेष स्क्रीनिंग में भी भाग लिया।
AUG 20, 2023 09:26 IST
Pakistan: शिरीन मजारी की बेटी को किसने किया किडनैप?
Pakistan News: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की पूर्व नेता और इमरान सरकार में मंत्री रही शिरीन मजारी ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों और सादे कपड़े पहने लोगों ने उनकी बेटी इमान ज़ैनब मजारी-हाज़िर का 'अपहरण' कर लिया। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को रात भर उसके घर पर छापेमारी की गई। घटना की कड़ी निंदा करते हुए मजारी ने इसे 'अपहरण' और 'राज्य फासीवाद' का कृत्य करार दिया। पढ़ें पूरी खबर
AUG 20, 2023 09:26 IST
Adani Ports के GQG पार्टनर्स ने खरीदे 22 लाख शेयर
GQG Partners Bought shares of Adani Ports : GQG Partners ने अदानी पोर्ट्स के 22 लाख शेयर खरीदे हैं, जिससे कंपनी में उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 5.03 फीसदी हो गई। नवेस्टमेंट फर्म या असेट मैनेज करने वाली फर्म के पास पहले से ही अदानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड में 4.93 फीसदी हिस्सेदारी थी। यह कदम डेलॉइट द्वारा कंपनी के ऑडिटर के पद से इस्तीफा देने के कुछ दिनों बाद उठाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
