देश

DRDO Drone Crash: डीआरडीओ का तपस ड्रोन कर्नाटक में हुआ क्रैश, परीक्षण उड़ान के दौरान हादसा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Aug 20, 2023, 03:01 PM IST

DRDO Drone Crash: यह हादसा कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के एक गांव के पास हुआ। यह ड्रोन तापस 07 ए-14, जिले के हिरियूर तालुक स्थित वड्डिकेरे गांव के बाहर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब डीआरडीओ का ड्रोन परीक्षण उड़ान पर था।

Image

कर्नाटक में डीआरडीओ का ड्रोन क्रैश

Photo : ANI

DRDO Drone Crash: डीआरडीओ का एक ड्रोन कर्नाटक में क्रैश कर गया है। यह ड्रोन टेस्ट के लिए उड़ान भर रहा था, तभी इसमें तकनीकी खराबी आई और यह खेतों में जा गिरा। खेत में ड्रोन के क्रैश होने के बाद वहां स्थानीय लोगों लोगों की भीड़ लग। पुलिस मौके पर पहुंची और फिर डीआरडीओ के अधिकारी भी पहुंचे।

कहां हुआ दुर्घटनाग्रस्त

मिली जानकारी के अनुसार जो ड्रोन क्रैश हुआ है, उसका नाम तपस है। यह हादसा कर्नाटक में चित्रदुर्ग जिले के एक गांव के पास हुआ। यह ड्रोन तापस 07 ए-14, जिले के हिरियूर तालुक स्थित वड्डिकेरे गांव के बाहर खेतों में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सूत्रों के मुताबिक, यह घटना उस वक्त हुई जब डीआरडीओ का ड्रोन परीक्षण उड़ान पर था।

वीडियो आए सामने

इस घटना पर डीआरडीओ के अधिकारियों की टिप्पणी नहीं मिल पायी है। घटना से जुड़ी वीडियो और तस्वीरों से पता चलता है कि दुर्घटना के बाद ड्रोन टूट गया और उसके पुर्जे आसपास बिखर गये। दुर्घटना के वक्त तेज आवाज आने के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्राधिकारियों को इसकी सूचना दी।

ऱक्षा मंत्रालय ने क्या कहा

रक्षा अधिकारियों ने एएनआई को बताया- "डीआरडीओ द्वारा विकसित किया जा रहा एक तापस ड्रोन कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक गांव में परीक्षण उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। डीआरडीओ रक्षा मंत्रालय को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे रहा है और दुर्घटना के पीछे के विशिष्ट कारणों की जांच की जा रही है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article