दुनिया

Pakistan: चलती बस में लगी आग, 30 से अधिक लोगों की झुलसकर हुई मौत

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 20, 2023, 08:48 AM IST

Pakistan Bus Fire: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जहां रविवार सुबह चलती बस में आग लग गई। इस हादसे में करीब 30 से अधिर लोगों की मौत हो गई है। आग में झुलसने के कारण करीब 7 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे।

Image

पाकिस्तान में धू-धूकर जली चलती बस, कई लोगों की मौत।

Photo : Twitter

Pakistan Bus Fire News: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क हादसा हुआ है. रविवार सुबह प्रांत के पिंडी भट्टियां शहर में एक चलती बस में आग लग गई। अचानक लगी आग में बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भयंकर थी कि बस में सवाल लोगों को अपनी जान बचाने तक का समय नहीं मिला। हादसे में मौत का आंकड़ा अभी बढ़ सकता है।

बस में 40 से ज्यादा लोग थे सवार

बस में लगी भयंकर आग में 40 से ज्यादा लोगों को झुलस गए। हादसे में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो गई है, जबकि 7 लोग घायल हुए हैं। बताया गया है कि हादसे का शिकार हुई बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। बस के जलने की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें आग निकलते हुए देखा जा सकता है। आग इतनी भीषण थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

इस्लामाबाद से कराची जा रही थी बस

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि जिस बस में आग लगी है, वो राजधानी इस्लामाबाद से कराची जा रही थी। रेस्क्यू में जुटे अधिकारियों का कहना है कि ये हादसा तब हुआ, जब बस पिंडी भट्टियां के पास पहुंची। यहां पहुंचने पर बस में अचानक आग लग गई। बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। आग इतनी ज्यादा भयानक थी कि पूरी की पूरी बस जलकर खाक हो गई है।

किस वजह से बस में लगी आग?

पुलिस ने हादसे को लेकर ये जानकारी साझा की है कि बस की तफ्तार काफी तेज थी। इसी बीच पिक-अप वैन और बस की टक्कर हो गई। उस वैन में भारी तादाद में डीजल भरा था। यही वजह है जिसके चलते बस में आग लग गई। आग ने कई जिंदगियां तबाह कर दी और इस खौफनाक हादसे के बाद वहां के लोगों में मातम पसरा हुआ है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article