LIVE

ताजा खबर 18 मार्च 2026 : I-PAC रेड विवाद में SC ने ममता सरकार को फटकारा, दिल्ली में इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत...इंदौर में ईवी चार्जिंग से शॉट सर्किट से घर में रखे सिलेंडर फटे, 8 की गई जान...पढ़ें अहम खबरें

ताजा खबर (Taaja Khabar 18 March), Latest Breaking Hindi News (ब्रेकिंग हिंदी न्यूज), [पीएम मोदी] [डोनाल्ड ट्रंप] [ईरान, इजराइल-अमेरिका युद्ध] [ईरान युद्ध] [अली लारीजानी] [संसद का बजट सत्र] [एलपीजी गैस किल्लत] के मुख्य समाचार (Mukhya Samachar) : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। जहां घर में भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में इलेक्ट्रिक वाहन की चार्जिंग के दौरान धमाका आग का कारण बताया गया है। जिसके बाद घर में रखे गैस सिलेंडरों और ज्वलनशील केमिकल्स के कारण आग तेजी से फैल गई। वहीं, इस्लामी गणराज्य ईरान के नेतृत्व को भारी झटका देते हुए इजराइल ने दो वरिष्ठ ईरानी सुरक्षा अधिकारियों अली लारीजानी और जनरल गुलाम रजा सुलेमानी की हत्या कर दी। इसके जवाब में ईरान ने बुधवार को अपने खाड़ी अरब पड़ोसी देशों और इजराइल पर मिसाइल और ड्रोन हमले फिर से शुरू कर दिए। भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों की साजिश रचने के आरोप में छह यूक्रेनी एवं एक अमेरिकी नागरिक की मिजोरम में गिरफ्तारी हुई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का आरोप है कि यह समूह आतंकी हमलों की साजिश रच रहा था। इनकी गतिविधियों से सीमा पार से आतंकवाद का खतरा बढ़ गया था। जानिए देश-दुनिया की हर खबरों पर अपडेट।

Amit Kumar MandalUpdated Mar 18, 2026, 18:34 IST
Follow on Google News
ताजा खबर 18 मार्च 2026 : I-PAC रेड विवाद में SC ने ममता सरकार को फटकारा, दिल्ली में इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत...इंदौर में ईवी चार्जिंग से शॉट सर्किट से घर में रखे सिलेंडर फटे, 8 की गई जान...पढ़ें अहम खबरें

ताजा खबर 18 मार्च 2026 : I-PAC रेड विवाद में SC ने ममता सरकार को फटकारा, दिल्ली में इमारत में लगी भीषण आग, 9 की मौत...इंदौर में ईवी चार्जिंग से शॉट सर्किट से घर में रखे सिलेंडर फटे, 8 की गई जान...पढ़ें अहम खबरें

  • सरकार ने विमानन कंपनियों से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें
  • इंदौर में भीषण हादसा, 6 की मौत, घर पर रखे थे 10 सिलेंडर
  • मिजोरम छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
  • ईरान को लगा भारी झटका, इजराइल पर किया जवाबी हमला
  • बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर में मिसाइल गिरी

MAR 18, 2026 18:33 IST

कच्चे तेल ने बिगाड़ा बजट, 95 देशों में महंगा हुआ Petrol; भारत में कब तक?

Global Petrol Price Surge: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष ने वैश्विक तेल बाजार में हाहाकार मचा दिया है। आंकड़ों के अनुसार, वियतनाम में पेट्रोल की कीमत को लेकर करीब 50% और लाओस में 33% तक का बड़ा उछाल देखा गया है। अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी कीमतें 20% से ज्यादा बढ़ चुकी हैं।
MAR 18, 2026 18:32 IST

ईरान के बुशेहर में गैस ठिकानों पर भीषण हमला

ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत के असलूयेह में स्थित प्राकृतिक गैस से जुड़ी सुविधाओं पर हमला हुआ है। ईरानी सरकारी टेलीविज़न और सरकारी न्यूज़ एजेंसी IRNA ने ईरान के दक्षिणी बुशेहर प्रांत में स्थित सुविधाओं को निशाना बनाकर किए गए इस हमले की रिपोर्ट दी। हालांकि, अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की गई है।
MAR 18, 2026 17:00 IST

अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब की मौत

Israel Iran Conflict: इजरायल ने अली लारिजानी के बाद ईरान के खुफिया मामलों के मंत्री इस्माइल खतीब को मार गिराने का दावा किया। इजरायल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज (Israel Katz) ने बुधवार को यह जानकारी दी।
MAR 18, 2026 16:59 IST

I-PAC रेड विवाद में SC ने ममता सरकार को फटकारा

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार (18 मार्च) को I-PAC रेड मामले में पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से पेश वकीलों से कहा कि वे यह 'तय नहीं कर सकते' कि किसी मामले की सुनवाई कब होगी। यह टिप्पणी प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से दायर एक याचिका की सुनवाई के दौरान की गई। इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और राज्य के अधिकारियों ने राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC से जुड़ी जांच में दखल दिया है। मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में 8 जनवरी को राजनीतिक कंसल्टेंसी फर्म I-PAC के दफ्तर पर छापे मारे गए थे।
MAR 18, 2026 16:42 IST

वंदे भारत पर पथराव करने वालों की खैर नहीं! AI की मदद से पकड़े गए पत्थरबाज

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत ट्रेनों में हाई-रिजोल्यूशन कैमरे लगे हुए हैं। हाल में एक घटना में, वंदे भारत ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाले की कैमरे में रिकॉर्ड हुई एक बहुत छोटी सी तस्वीर और एआई तकनीक की मदद से उसे पकड़ने में हम कामयाब रहे।
MAR 18, 2026 16:21 IST

19 दिनों से जारी जंग फिर भी अमेरिका के सामने क्यों नहीं झुक रहा ईरान?

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी महायुद्ध 19वें दिन में पहुंच गया है। यह युद्ध कब थमेगा यह किसी को पता नहीं! ईरान के तेहरान से लेकर तमाम शहरों पर अमेरिका और इजरायल की भीषण बमबारी के बावजूद सुलह या युद्ध रुकने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। अब ईरान ने इजरायली हमलों में अपने सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी की मौत का बदला लेने संकल्प लिया है। अब सवाल उठता है कि आखिर ईरान के पास वो कौन सी ताकत है जो अमेरिका जैसे सुपरा पावर को पानी पिला रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बहाने दुनियाभर के देशों से मदद मांग रहे हैं लेकिन कोई आगे बढ़कर नहीं आ रहा है। आइए आपको ईरान की वो 'सीक्रेट' ताकत बताते हैं जो उसे दुनिया के कई देशों से बिल्कुल अलग करता है।
MAR 18, 2026 16:06 IST

युद्ध के बावजूद ईरान कर रहा लाखों बैरल तेल एक्सपोर्ट

समुद्री और व्यापार डेटा प्लेटफ़ॉर्म के अनुसार, ईरान के साथ युद्ध शुरू होने के बाद से तेल टैंकरों सहित लगभग 90 जहाज़ होर्मुज जलडमरूमध्य से गुज़र चुके हैं। ऐसे समय में जब यह जलमार्ग प्रभावी रूप से बंद हो चुका है, तब भी ईरान लाखों बैरल तेल एक्सपोर्ट कर रहा है। समुद्री डेटा फ़र्म लॉयड्स लिस्ट इंटेलिजेंस के अनुसार, इस जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले कई जहाज़ तथाकथित 'डार्क' ट्रांज़िट थे, जो पश्चिमी सरकारों के प्रतिबंधों और निगरानी से बच रहे थे और जिनके ईरान से जुड़े होने की संभावना थी। हाल ही में, भारत और पाकिस्तान से जुड़े जहाज़ भी इस जलडमरूमध्य को सफलतापूर्वक पार कर चुके हैं।
MAR 18, 2026 14:44 IST

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 स्थित मोबाइल फोन बाजार में भीषण आग लगी

MAR 18, 2026 14:34 IST

कांग्रेस नेता एवं सांसद प्रद्युत बोरदोलाई भाजपा में शामिल

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा सदस्य प्रद्युत बोरदोलोई असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। बोरदोलोई ने कांग्रेस से मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। असम के मुख्यमंत्री ने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने बोरदोलोई के पार्टी में शामिल होने को मंगलवार को मंजूरी दी। असम के मुख्यमंत्री ने कहा, कांग्रेस के नेता एवं मौजूदा सांसद प्रद्युत बोरदोलोई भाजपा में शामिल हो गए। हमारी प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप सैकिया ने पार्टी में उनका स्वागत किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई में मीडिया विभाग के अध्यक्ष बेदब्रत बोरा ने गुवाहाटी में पीटीआई-भाषा को बताया था कि बोरदोलोई ने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजा है।
MAR 18, 2026 14:11 IST

केरल के कोझिकोड में सड़क दुर्घटना में तीन मेडिकल छात्रों की मौत

कोझिकोड में कोयिलांडी के पास मंगलवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में तीन मेडिकल छात्रों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। कोयिलांडी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्र एक स्कूटर पर सवार थे और देर रात करीब दो बजे उनका वाहन बिजली के एक खंभे से टकरा गया। अधिकारी ने बताया कि तीनों छात्रों की आयु करीब 19 वर्ष थी और वे यहां के मालाबार क्रिश्चियन कॉलेज में एमबीबीएस के विद्यार्थी थे। पुलिस ने कहा कि हादसे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है और पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही पूरी होने के बाद ही इसका पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसे में मौत होने का मामला दर्ज किया गया है।
MAR 18, 2026 14:07 IST

संसद भवन में बड़ी बैठक

आज संसद भवन में बड़ी बैठक हो रही है। गृह मंत्री अमित शाह, पीएम मोदी से मिल रहे हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी बैठक में मौजूद हैं।
कैबिनेट के बाद हो रही है बैठक। इसमें एलपीजी को लेकर चर्चा की संभावना है।
MAR 18, 2026 13:42 IST

भ्रामक विज्ञापन देने वाले कोचिंग संस्थानों पर जुर्माना लगाया गया: सरकार

सरकार ने बुधवार को कहा कि कोचिंग संस्थानों द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न भ्रामक विज्ञापनों पर उन्हें नोटिस दिए जाते हैं और जुर्माना लगाया जाता है। उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी ने लोकसभा में प्रश्नकाल में कहा कि भ्रामक विज्ञापनों और अन्य धोखेबाजी वाली गतिविधियों के मामले में कोचिंग कक्षाओं को बहुत नोटिस दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपीएससी समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में वरीयता प्राप्त करने वाले छात्रों की तस्वीरों का इस्तेमाल कई कोचिंग संस्थान एक साथ करते हैं। जोशी ने कहा, हमने उन्हें नोटिस दिए हैं। उन पर जुर्माना लगाया जाता है और इस बारे में सूचना प्रकाशित भी की जाती है जिससे संस्थानों की साख पर सवाल खड़ा होता है और उन्हें विनियमित करने में मदद मिलती है। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। वह आरएसपी के सदस्य एन के प्रेमचंद्रन के पूरक प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे जिन्होंने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 में समय के अनुसार आमूल-चूल बदलाव की जरूरत बताते हुए कोचिंग संस्थानों द्वारा भ्रामक विज्ञापन दिए जाने और बढ़ा-चढ़ाकर सफलता के दावे किये जाने का मुद्दा उठाया और सरकार से उनके विरुद्ध की गई कार्रवाई के बारे में पूछा।
MAR 18, 2026 13:41 IST

बिहार में पुलिस दल पर भीड़ का हमला, एक व्यक्ति की मौत, चार पुलिसकर्मी घायल

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे एक पुलिस दल पर उग्र भीड़ के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। यह घटना मंगलवार देर शाम गायघाट इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान स्थानीय निवासी वीर राय के रूप में हुई है। उसने बताया कि वीर राय को गोली लगने से उसकी मौत हो गई। इस घटना में घायल हुए लोगों में गायघाट थाना प्रभारी (एसएचओ) राजा सिंह, अतिरिक्त थाना प्रभारी मनीष कुमार और दो होमगार्ड जवान शामिल हैं। जिला पुलिस द्वारा जारी बयान के अनुसार, एसएचओ के नेतृत्व में पुलिस दल दो मामलों में वांछित आरोपी भिखारी राय को गिरफ्तार करने मंगलवार शाम गायघाट इलाके में गया था। इसी दौरान अचानक भीड़ जमा हो गई और उसने पुलिसकर्मियों एवं वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ ने पुलिस पर गोलीबारी भी की। बयान में कहा गया, भीड़ की ओर से पथराव और गोलीबारी इतनी तीव्र थी कि पुलिस को आत्मरक्षा में हवा में गोलियां चलाने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिसकर्मी किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे। इस घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। बयान में बताया गया कि सभी घायलों का नजदीकी सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।
MAR 18, 2026 12:28 IST

दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के इमारत में लगी भीषण आग, 7 की मौत

Delhi Fire: दिल्ली के पालम मेट्रो स्टेशन के समीप बुधवार को एक इमारत में भीषण आग लग गई। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक आग की इस घटना में तीन बच्चों सहित सात लोगों की मौत हुई है। इमारत में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस एवं दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा राह है। आग बुझाने में दमकल की करीब 30 गाड़ियों को लगाया गया है। फायर कंट्रोल रूम के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे कॉल मिली, जिसमें श्री राम चौक में गली नंबर-2 स्थित एक इमारत में आग लगने की सूचना दी गई, जो पालम मेट्रो स्टेशन के पास है। अधिकारी ने कहा, 'वहां 30 दमकल गाड़ियां भेजी गईं।
MAR 18, 2026 12:27 IST

सरकार ने विमानन कंपनियों से से कहा, उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर अतिरिक्त शुल्क न लें

सरकार ने विमानन कंपनियों से मंगलवार को कहा कि घरेलू उड़ानों में 60 प्रतिशत सीट पर यात्रियों से अतिरिक्त शुल्क न लेने को कहा गया है। इसके अलावा, नागर विमानन मंत्रालय के प्रयासों के तहत यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए विमानन कंपनियों से यह सुनिश्चित करने को भी कहा गया है कि एक ही पीएनआर (पैसेंजर नेम रिकॉर्ड) पर यात्रा करने वाले यात्रियों को उड़ान में साथ बैठाया जाए। इन कदमों की घोषणा करते हुए मंत्रालय ने कहा कि नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने विमानन कंपनियों को निर्देश दिया है कि हर उड़ान में कम से कम 60 प्रतिशत सीट बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध कराई जाएं ताकि निष्पक्ष पहुंच सुनिश्चित हो सके। एक विमानन कंपनी के अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में केवल 20 प्रतिशत सीट बिना शुल्क के बुक की जा सकती हैं जबकि बाकी सीट के लिए भुगतान करना पड़ता है। मंत्रालय ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाया जाए या आस-पास की सीट दें। अधिकारी ने बताया कि ये निर्देश घरेलू उड़ानों पर लागू होंगे।
MAR 18, 2026 12:15 IST

हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम सामने आए

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी बी के हरिप्रसाद ने हरियाणा के राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोट करने वाले विधायकों के नाम बताए। नारायणगढ़ से शैली चौधरी, पुन्हाना से मोहम्मद इलियास, हथीन से मोहम्मद इसराइल और सढौरा से रेणु बाला ने क्रॉस वोट किया। पार्टी ने डिसिप्लिनरी कमिटी को जानकारी दे दी है। आज इन सभी विधायकों को शोकॉज नोटिस भेजा जाएगा।
MAR 18, 2026 12:09 IST

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव : द्रमुक ने भाकपा को पांच सीटें दीं

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपने सहयोगी दल भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) को पांच सीट आवंटित कीं। द्रमुक ने बुधवार को एक बयान में कहा कि यहां पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में हुई बातचीत के बाद यह निर्णय लिया गया कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाकपा ने 2021 के विधानसभा चुनाव में छह सीट पर चुनाव लड़ा था। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल को होगा।
MAR 18, 2026 11:32 IST

राज्यसभा में 37 सांसदों की विदाई पर बोले पीएम मोदी

PM Modi in Rajya Sabha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राज्यसभा में कई सांसदों की विदाई पर सदन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि हम सबके भीतर एक सामान भाव प्रकट होता है कि हमारे साथी अब और विशेष काम के लिए आगे बढ़ रहे हैं। जो साथी विदाई ले रहे हैं, फिर से आने के लिए विदाई ले रहे हैं, कुछ विशेष योगदान के लिए जा रहे हैं। जो जा रहे हैं लेकिन आने वाले नहीं है, उनको कहना चाहता हूं राजनीति में फुलस्टॉप नहीं होता। बता दें कि आज राज्यसभा से 37 सांसदों की विदाई हो रही है।
MAR 18, 2026 10:54 IST

आम आदमी पार्टी ने असम में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

MAR 18, 2026 10:13 IST

गुजरात विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी

बजट सत्र के दौरान गुजरात विधानसभा परिसर में बम रखे होने की धमकी, तलाशी अभियान जारी: पुलिस।