
आज की खबर, हिंदी समाचार, 18 मार्च 2024 : चिराग पासवान ने हाजीपुर से चुनाव लड़ने के दिए संकेत, बिहार में NDA की शीट शेयरिंग हुई फाइनल, 17 पर BJP तो 5 पर लड़ेगी लोजपा
आज की खबर (Aaj Ki Khabar), हिंदी न्यूज़ 18 मार्च 2024 और बड़ी खबरें: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान एनडीए में सीट बंटवारे के बाद पार्टी के खाते में पांच सीट आने पर खुश दिखे। उन्होंने हाजीपुर से चुनाव लड़ने के संकेत देते हुए कहा कि मुझे पार्टी से जो जानकारी मिल रही है, उसके अनुसार मैं हाजीपुर से ही चुनाव लड़ूंगा। आगामी लोकसभा चुनाव- 2024 से पहले बसपा सुप्रीमो मायावती को एक बड़ा झटका लगा है। बसपा सांसद संगीता आजाद बीजेपी में शामिल हो गई हैं। बसपा सासंद संगीता आजाद के साथ ही उनके पति पूर्व विधायक आजाद अरिमर्दन भी बीजेपी में शामिल हुए हैं। बिहार में एनडीए के घटक दलों के बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सीटों का बंटवारा हो गया है। सीटों के इस बंटवारे के तहत चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) को 5 सीटें मिली हैं, वहां उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को 1 सीट मिली है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने सोमवार को विवेक सहाय को राज्य का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया। सूत्रों ने यह जानकारी दी। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए , पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के करीबी सहयोगी कांग्रेस नेता सैयद जाफर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव-2024 से पहले निर्वाचन आयोग (ECI) ने एक बड़ा एक्शन लिया है। चुनाव आयोग ने गुजरात और उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने के आदेश जारी किए हैं। इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को फटकार लगाई। कोर्ट ने बैंक से पूछा कि उसके आदेश के बावजूद उसने अभी तक यूनिक आईडी नम्बर का खुलासा क्यों नहीं किया। प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा जब हमारा आदेश इस मामले में पहले से सपष्ट है तो एसबीआई डाटा रिलीज क्यों नहीं कर रहा है वहीं तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने पुडुचेरी के उपराज्यपाल के पद को भी छोड़ दिया है। माना जा रहा है कि तमिलिसाई सुंदरराजन एक बार फिर से चुनावी राजनीति में प्रवेश करेंगी उधर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सत्येंद्र जैन को तुरंत सरेंडर करने को कहा है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आज भी प्रवर्तन निदेशालय (ED) के सामने पेश नहीं होंगे। अरविंद केजरीवाल ने ईडी के नए समन को भी गैर कानूनी बताया है वहीं राजस्थान के अजमेर में साबरमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच टक्कर हो गई है बताते हैं कि एक ही ट्रैक पर दोनों ट्रेन आ जाने की वजह से ये हादसा सामने आया है उधर पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, साउथ कोलकाता के गार्डन रिच इलाके के मेटियाब्रुज में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई इस हादसे में 2 की जान चली गई है और 14 लोग घायल हैं वहीं रूस में राष्ट्रपति पद के लिए रविवार को संपन्न हुए एकतरफा चुनाव में पुतिन ने एक बार फिर बड़ी जीत हासिल की है, आगे पढ़ें देश-दुनिया की बड़ी खबरों को ताजा अपडेट्स...
Bihar Board 12th Result Date 2024: Check Here